अस्पताल में लाचारी! स्ट्रैचर और स्टाफ न मिलने पर बहन कंधे पर उठाकर ले गई बीमार दिव्यांग भाई
मध्यप्रदेश के गुना स्थित जिला अस्पताल से स्वास्थ्य व्यवस्था और इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक तस्वीर सामने आई है। यहाँ एक महिला (कृष्णाबाई) को अपने बीमार और दिव्यांग भाई को अस्पताल के वार्ड तक खुद कंधे पर उठाकर ले जाना पड़ा।
हैरानी की बात यह है कि इस घटना पर अस्पताल प्रबंधन का दावा है कि परिसर में पर्याप्त स्ट्रैचर और स्टाफ की व्यवस्था मौजूद है। ऐसे में यह बड़ा सवाल खड़ा होता है कि यदि अस्पताल में साधन और कर्मचारी दोनों उपलब्ध थे, तो मरीज के परिजनों को उसे कंधे पर लादकर ले जाने की नौबत क्यों आई?
इस घटना ने अस्पताल की लचर व्यवस्थाओं, दावों और मरीजों को मिलने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं पर गंभीर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
Hardoi, Hardoi | Oct 4, 2026