रुद्रप्रयाग: हथनी पर्वत क्षेत्र में 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से नेपाली नागरिक की मौत, SDRF ने किया शव बरामद
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में हथनी पर्वत क्षेत्र के पास एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहाँ करीब 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से एक 52 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स (SDRF) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और खाई में सर्च अभियान शुरू किया। SDRF टीम को बेस कैंप से लगभग तीन किलोमीटर ऊपर खाई में व्यक्ति का शव बरामद हुआ।
विषम और दुर्गम परिस्थितियों के बावजूद SDRF के जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर शव को खाई से बाहर निकाला। मृतक की पहचान धन बहादुर (उम्र 52 वर्ष), निवासी हेमा गांव, नेपाल के रूप में हुई है।
SDRF ने आवश्यक कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को राजकीय अस्पताल के सुपुर्द कर दिया है।
Hardoi, Hardoi | Oct 4, 2026