लखनऊ: बाढ़ के संकट में उम्मीद की किरण बने फैजुल्लागंज के संजय सिंह, बिना दिखावे के पीड़ितों तक पहुंचा रहे राहत सामग्री
लखनऊ:बाढ़ जैसी प्राकृतिक आपदा जब आती है, तो अपने साथ केवल पानी ही नहीं लाती, बल्कि प्रभावित परिवारों के लिए ढेरों मुसीबतें और अनिश्चितता भी लेकर आती है। ऐसे कठिन और मुश्किल समय में कुछ लोग उम्मीद की किरण बनकर सामने आते हैं और मानवता की मिसाल पेश करते हैं।
निःस्वार्थ भाव से कर रहे मदद
लखनऊ के फैजुल्लागंज स्थित कृष्णलोक कॉलोनी के रहने वाले संजय सिंह इन्हीं प्रेरणादायक उदाहरणों में से एक हैं। वह बिना किसी दिखावे या तामझाम के राशन और जरूरत का अन्य जरूरी सामान जुटाकर बाढ़ प्रभावित इलाकों में अपने परिचितों और जरूरतमंदों तक पहुंचा रहे हैं। गहरे पानी और कठिन परिस्थितियों के बावजूद उनका यह प्रयास काबिले तारीफ है।
आपदा में साहस और इंसानियत की मिसाल
साहस केवल सीमा पर ही दिखाई नहीं पड़ता; जब भी विपत्ति आती है और लोग एक-दूसरे की जरूरतों पर इस तरह निस्वार्थ भाव से मदद के लिए आगे आते हैं, तो वह साहस किसी शाबाशी से कम नहीं होता। आपदा के इस दौर में संजय सिंह जैसे लोगों की पहल समाज में इंसानियत और एकजुटता का संदेश दे रही है।
Hardoi, Hardoi | Oct 4, 2026