ग्राम पंचायत सेमरा गोपालमन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती पर विशेष ग्राम सभा का हुआ सफल आयोजन, जिला पंचायत सीईओ ने किया निरीक्षण
सागर, 02 अक्टूबर 2026
जनपद पंचायत जैसीनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत सेमरा गोपालमन में आज 02 अक्टूबर 2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता सरपंच श्रीमती बबीता द्वारा की गई। बैठक में गांव के सर्वांगीण विकास, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं स्वच्छता अभियान पर चर्चा कर महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए।
ग्राम सभा में जिला पंचायत सीईओ श्री जगदीश कुमार गोमे ने विशेष रूप से उपस्थित होकर ग्राम सभा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ग्राम विकास की विभिन्न योजनाओं, शासकीय कार्यों एवं जनकल्याणकारी प्राथमिकताओं की समीक्षा की तथा उपस्थित ग्रामीणों व अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं मार्गदर्शन प्रदान किया।#jansamparkMP #sagar
1 views | Sagar, Madhya Pradesh | Oct 2, 2026