सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता कर्मियों का सम्मान
शाहगढ़ में स्वच्छता कर्मियों का सम्मान एवं सफाई अभियान आयोजित
कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल के निर्देशानुसार महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर शाहगढ़ में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ गतिविधि के तहत स्वच्छता कर्मियों का सम्मान एवं सफाई अभियान आयोजित किया गया।
कार्यालय आजीविका मिशन में आयोजित कार्यक्रम में तहसीलदार, जनपद अध्यक्ष, जनपद सीईओ, नगर परिषद सीएमओ, अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस दौरान कस्तूरबा गांधी आवास के आसपास सफाई अभियान चलाया गया तथा स्वच्छता अभियान को सफल बनाने के लिए उपस्थितजनों को शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद शाहगढ़, नवांकुर संस्था सेक्टर-03 बराज, जन चेतना ग्राम विकास समिति रानीपुरा तथा परिषद के नेटवर्क से जुड़े सदस्यों ने सहभागिता की।
#jansamparkMP #sagar