Public App Logo
Profile Picture

PRO JS Sagar

@projssagar
858Followers
0Following
➡️ संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर क्रमांक-172 का ढाना में शुभारंभ

11 एमपी बटालियन एनसीसी सागर के कैंप कमांडेंट कर्नल प्रताप रंजन मोहन्ती के मार्गदर्शन में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर क्रमांक-172 का आयोजन दाना में किया जा रहा है। शिविर के दूसरे दिन 15 अगस्त को कैंप कमांडेंट कर्नल प्रताप रंजन मोहन्ती ने एनसीसी कैडेट्स से परिचय प्राप्त किया। शिविर में लगभग 550 सीनियर डिवीजन, सीनियर विंग, जूनियर डिवीजन एवं जूनियर विंग के कैडेट्स तथा आरडीसी-2027 के लिए बेस्ट कैडेट्स के चयन में हिस्सा ले रहे हैं।

शिविर में कैडेट्स को पीटी, योग, ड्रिल, मैप रीडिंग और फायरिंग सहित विभिन्न सैन्य गतिविधियों का गहन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ड्रिल के दौरान सलामी शस्त्र, गार्ड माउंटिंग तथा राजपथ के लिए मार्चिंग का भी अभ्यास कराया जा रहा है। कैडेट्स प्रशिक्षण में उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता कर रहे हैं।

शिविर के दौरान एनसीसी गतिविधियों के साथ खेलकूद, व्यक्तिगत साफ-सफाई तथा नैतिक एवं प्रेरणादायक विषयों पर व्याख्यान भी आयोजित किए जा रहे हैं। शिविर का संचालन डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल दुष्यंत शर्मा के कुशल नेतृत्व एवं सूबेदार मेजर राजकुमार के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। पीआई स्टाफ, एनसीसी अधिकारी एवं सिविल स्टाफ भी शिविर के सफल संचालन में सहयोग कर रहे हैं।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sagar nis:value=sagar nis:enabled=true nis:link/>
➡️ आजादी की उमंग उल्लास के संग बच्चों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

➡️ स्वतंत्रता दिवस पर न्यायिक अधिकारी-कर्मचारियों के बच्चों के लिए आयोजित हुई गायन, नृत्य एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता

 माननीय उच्च न्यायालय, जबलपुर एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर श्री महेश कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के ए.डी.आर. भवन में न्यायिक अधिकारी एवं कर्मचारियों के विभिन्न आयु वर्ग के बच्चों के लिए सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश श्री महेश कुमार शर्मा द्वारा जिला न्यायालय परिसर में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के उपरांत किया गया। कार्यक्रम की थीम “आजादी की उमंग, उल्लास के संग” रखी गई। बच्चों ने गायन, नृत्य एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिताओं में पूरे उत्साह, आत्मविश्वास एवं रचनात्मकता के साथ प्रस्तुतियां दीं। देशभक्ति गीतों, नृत्य एवं विभिन्न स्वरूपों में फैंसी ड्रेस के माध्यम से बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस की भावनाओं को उल्लासपूर्वक अभिव्यक्त किया।

बच्चों की प्रतिभा एवं उत्साह को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधान जिला न्यायाधीश श्री महेश कुमार शर्मा ने कहा कि राष्ट्र का भविष्य उसके भवनों, सड़कों या तकनीक में नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी में छिपा होता है। हमारे बच्चे आने वाले भारत की तस्वीर हैं। उन्होंने कहा कि बच्चों की तुलना दूसरे बच्चों से नहीं करनी चाहिए, क्योंकि प्रत्येक बच्चे में अपनी विशिष्ट प्रतिभा होती है। कोई पढ़ाई में, कोई खेल, कला, संगीत अथवा नई चीजें सीखने में बेहतर होता है।

कार्यक्रम में जिला न्यायालय सागर के समस्त न्यायाधीशगण, जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती दिव्या भलावी, कर्मचारीगण एवं अधिवक्तागण उपस्थित रहे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री अंकित श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त करते हुए बच्चों से कहा कि वे बड़े सपने देखें, मेहनत से उन्हें पूरा करें, असफलताओं से सीखें तथा अपने माता-पिता और देश को गौरवान्वित करें।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sagar nis:value=sagar nis:enabled=true nis:link/>
➡️ शुष्क दिवस पर आबकारी विभाग की सघन कार्रवाई, 14 प्रकरण दर्ज

शुष्क दिवस के अवसर पर जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा सघन कार्रवाई की गई। सहायक आबकारी आयुक्त श्रीमती कीर्ति दुबे के आदेश के परिपालन में आबकारी कंट्रोलर श्रीमती पूजा चंद्रन एवं मंडल प्रभारी श्री अशोक दवे के नेतृत्व में पृथक-पृथक दल गठित कर सागर शहरी एवं आंतरिक क्षेत्र, बण्डा, देवरी तथा रहली में गश्त एवं तलाशी अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान कुल 14 प्रकरण कायम किए गए।

गश्त के दौरान मदिरा दुकानों का निरीक्षण किया गया, जो सीलबंद अवस्था में बंद पाई गईं। शहरी क्षेत्र में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत अवैध मदिरापान के विरुद्ध वृत्त दक्षिण एवं उत्तर में 2 प्रकरण दर्ज किए गए।

वृत्त बण्डा प्रभारी श्रीमती रोशनी उरेती के नेतृत्व में प्राप्त सूचना के आधार पर विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर तलाशी कार्रवाई की गई। इस दौरान मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत 5 प्रकरण कायम कर 95 पाव सागर गोल्ड व्हिस्की, 3 लीटर कच्ची मदिरा एवं 120 किलोग्राम लाहन जप्त किया गया।

वृत्त देवरी एवं रहली प्रभारी श्री मृत्युंजय ठाकुर द्वारा ग्राम खैराना, छिरारी एवं उमरा में कार्रवाई करते हुए धारा 34(1) के तहत 4 प्रकरण कायम किए गए। पांच स्थानों की तलाशी के दौरान कुल 75 पाव मदिरा जप्त की गई। वहीं वृत्त आंतरिक प्रभारी श्री सियाराम चौधरी द्वारा अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 3 प्रकरण कायम किए गए।

आबकारी विभाग की इस कार्रवाई में कुल 38 हजार 945 रुपये बाजार मूल्य की मदिरा जप्त की गई। विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही गई है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sagar nis:value=sagar nis:enabled=true nis:link/>
Live- सागर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा ध्वजारोहण, पीटीसी ग्राउंड से लाइव प्रसारण

<nis:link nis:type=tag nis:id=sagar nis:value=Sagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=govindsinghrajpoot nis:value=govindsinghrajpoot nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday2026 nis:value=IndependenceDay2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=15august nis:value=15August nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=live nis:value=Live nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ptcground nis:value=PTCGround nis:enabled=true nis:link/>
Live- सागर में स्वतंत्रता दिवस समारोह में मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत द्वारा ध्वजारोहण, पीटीसी ग्राउंड से लाइव प्रसारण

<nis:link nis:type=tag nis:id=sagar nis:value=Sagar nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=govindsinghrajpoot nis:value=govindsinghrajpoot nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday2026 nis:value=IndependenceDay2026 nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=15august nis:value=15August nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=live nis:value=Live nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ptcground nis:value=PTCGround nis:enabled=true nis:link/>
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में लाल परेड मैदान, भोपाल में आयोजित 'राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह'

<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/>
➡️ सीवर परियोजना के कार्यों में गति लाएं, हाउस कनेक्शन का कार्य प्रारंभ करें : आयुक्त संकेत भोंडवे

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के आयुक्त सह मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के प्रबंध संचालक श्री संकेत भोंडवे ने नगर पालिका परिषद क्षेत्र में सीवर परियोजना एवं एकीकृत विकास परियोजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए।श्री भोंडवे ने सीवर परियोजना की प्रगति की समीक्षा करते हुए हाउस कनेक्शन का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना के कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, जिससे नागरिकों को परियोजना का लाभ शीघ्र मिल सके।

श्री भोंडवे ने एकीकृत विकास परियोजना के तहत भवन निर्माण सहित अन्य निर्माणाधीन कार्यों का भी निरीक्षण किया तथा कार्यों की प्रगति पर संतोष व्यक्त किया। इस दौरान उन्होंने परियोजना के निर्माणाधीन घटकों के परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर का संदेश भी दिया।उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से कार्यों की मॉनीटरिंग करने और आवश्यकतानुसार मैदानी स्तर पर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान मध्यप्रदेश अर्बन डेवलपमेंट कंपनी के उप परियोजना संचालक तकनीकी श्री शैलेन्द्र शुक्ला, संभागीय संयुक्त संचालक श्री आर.पी. नायक, कार्यपालन यंत्री श्री मेघ तिवारी, परियोजना प्रबंधक श्री दिनेश बरेले, डिप्टी कलेक्टर श्री संजय तिवारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sagar nis:value=sagar nis:enabled=true nis:link/>
➡️ आईटीआई के इतिहास में पहली बार बीपीसीएल बीना रिफाइनरी के लिए विशेष प्लेसमेंट ड्राइव — 72 वेल्डर प्रशिक्षणार्थियों का प्राथमिक चयन

 शासकीय संभागीय आईटीआई सागर ने व्यावसायिक प्रशिक्षण एवं रोजगार के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। आईटीआई के इतिहास में पहली बार भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL), बीना रिफाइनरी के लिए संभाग स्तरीय विशेष प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन शासकीय संभागीय आईटीआई सागर में किया गया। इस विशेष भर्ती प्रक्रिया में सागर संभाग के विभिन्न शासकीय आईटीआई से विशेष रूप से व्यवसाय वेल्डर के प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

दो दिवसीय इस विशेष प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन 13 एवं 14 अगस्त 2026 को किया गया। भर्ती प्रक्रिया के लिए क्रिप्स भोपाल की टीम से आए श्री मुरली पाल ,संतोष अहिरवार, मुहम्मद सलमान,सोनू पटेल एवं उनकी टीम द्वारा प्रशिक्षणार्थियों की योग्यता एवं तकनीकी दक्षता का विभिन्न चरणों में परीक्षण किया गया। चयन प्रक्रिया को पारदर्शी एवं व्यावहारिक स्वरूप प्रदान करते हुए उपस्थित 95 प्रशिक्षणार्थियों की लिखित परीक्षा, स्किल/प्रायोगिक परीक्षा एवं मौखिक परीक्षा आयोजित की गई।चयन प्रक्रिया के दौरान प्रशिक्षणार्थियों के तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ उनकी वेल्डिंग स्किल, कार्य के प्रति समझ, समस्या समाधान क्षमता, औद्योगिक वातावरण में कार्य करने की योग्यता तथा संचार कौशल का भी मूल्यांकन किया गया।

कठिन एवं प्रतिस्पर्धात्मक चयन प्रक्रिया के उपरांत 52 प्रशिक्षणार्थियों का प्राथमिक चयन किया गया। यह उपलब्धि प्रशिक्षणार्थियों के लिए रोजगार के नए अवसरों के साथ-साथ संभाग के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दिए जा रहे गुणवत्तापूर्ण व्यावसायिक प्रशिक्षण की प्रभावशीलता को भी प्रदर्शित करती है।इस संपूर्ण प्लेसमेंट प्रक्रिया को व्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में संभागीय ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट अधिकारी श्री परमानंद सेन, व्यवसाय वेल्डर की प्रशिक्षण अधिकारी श्रीमती शारदा सेन तथा मेहमान प्रवक्ता श्री अमित विश्वकर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संस्था की टीम द्वारा विभिन्न आईटीआई से आए प्रशिक्षणार्थियों के पंजीयन, परीक्षा व्यवस्था, तकनीकी परीक्षण, अभिलेख संधारण एवं अन्य व्यवस्थाओं को प्रभावी ढंग से संचालित किया गया।

इस अवसर पर संस्था के प्राचार्य श्री अमरनाथ साकेत एवं प्राचार्य वर्ग-2 सुश्री पूजा तिवारी ने सभी प्राथमिक रूप से चयनित प्रशिक्षणार्थियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि औद्योगिक क्षेत्र में सफलता केवल तकनीकी दक्षता से ही नहीं, बल्कि ईमानदारी, अनुशासन, समयपालन, मेहनत, जिम्मेदारी और कार्य के प्रति निष्ठा से प्राप्त होती है। उन्होंने चयनित प्रशिक्षणार्थियों को अपने कार्यस्थल पर संस्था एवं परिवार का नाम रोशन करने तथा सौंपे गए दायित्वों का पूर्ण ईमानदारी एवं निष्ठा से निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।यह प्लेसमेंट ड्राइव “प्रशिक्षण से रोजगार और रोजगार से आत्मनिर्भरता” की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। BPCL बीना रिफाइनरी जैसी प्रतिष्ठित औद्योगिक इकाई में संभाग के वेल्डर प्रशिक्षणार्थियों के लिए रोजगार का अवसर मिलना न केवल प्रशिक्षणार्थियों के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह सागर संभाग के आईटीआई में उद्योग-आधारित प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक उल्लेखनीय उपलब्धि भी है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sagar nis:value=sagar nis:enabled=true nis:link/>
➡️ देशभक्ति के रंग में रंगा सागर: जे.एन.पी.ए. की भव्य तिरंगा यात्रा

 स्वतंत्रता दिवस एवं ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जवाहरलाल नेहरू पुलिस अकादमी (जेएनपीए), सागर द्वारा पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिमा पटेल के मार्गदर्शन में भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।यात्रा में 300 प्रशिक्षु महिला नव आरक्षकों सहित अकादमी के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। तिरंगा हाथों में लेकर यात्रा जेएनपीए से प्रारंभ होकर तीनबत्ती एवं कटरा होते हुए पुनः जेएनपीए पहुंची।

यात्रा के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने परेड ग्राउंड का चक्कर लगाकर राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं राष्ट्रप्रेम की भावना व्यक्त की। अनुशासित एवं गरिमामयी तिरंगा यात्रा ने सागर शहर को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।इस अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्र-प्रथम का संदेश देते हुए सभी ने देशभक्ति एवं कर्तव्यनिष्ठा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sagar nis:value=sagar nis:enabled=true nis:link/>
➡️ मंत्री श्री राजपूत ने प्रदेशवासियों को दी 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

 खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों, क्रांतिकारियों एवं वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मंत्री श्री राजपूत ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश के लिए किए गए त्याग और बलिदान का स्मरण कराने के साथ राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को मजबूत करने तथा विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sagar nis:value=sagar nis:enabled=true nis:link/>
➡️ सेल्फ एम्प्लॉयमेंट प्रोजेक्ट अंतर्गत प्रशिक्षण एवं आवेदन प्रक्रिया

सेल्फ एम्प्लॉयमेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, पशुपालन, आजीविका एवं वाटरशेड विभाग के ब्लॉक पदाधिकारियों को प्राप्त आवेदन पत्रों को संबंधित बैंकों में ऑनलाइन प्रस्तुत करने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

उद्यानिकी विभाग द्वारा AIF, PMFME एवं NHM योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने तथा उन्हें ऑनलाइन बैंकिंग प्रक्रिया के माध्यम से प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इसी प्रकार पशुपालन विभाग द्वारा विभागीय योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने एवं ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समझाई गई। कृषि एवं मत्स्य विभाग द्वारा भी विभागीय योजनाओं के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों से आवेदन प्राप्त करने, आवश्यक दस्तावेजों एवं आवेदन को ऑनलाइन करने की प्रक्रिया के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।

एलडीएम (LDM) सर द्वारा विभिन्न बैंकों में प्राप्त आवेदनों को ऑनलाइन प्रस्तुत करने, बैंक स्तर पर आवेदन की प्रक्रिया तथा प्रकरणों के त्वरित निराकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। प्रशिक्षण का उद्देश्य प्राप्त आवेदनों को शीघ्रता से ऑनलाइन कराकर संबंधित बैंकों को प्रेषित करना तथा पात्र हितग्राहियों को स्वरोजगार स्थापित करने हेतु बैंक ऋण एवं विभागीय योजनाओं का लाभ समय-सीमा में उपलब्ध कराना है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sagar nis:value=sagar nis:enabled=true nis:link/>
➡️ स्वतंत्रता दिवस परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास हुआ संपन्न

 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह एवं कार्यक्रमों का आज अंतिम पूर्वाभ्यास संपन्न हुआ। पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री एवं पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके पश्चात अधिकारियों ने परेड का निरीक्षण किया।

पुलिस बल, एनसीसी एवं शौर्य दल की टुकड़ियों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट का प्रदर्शन किया गया। इसके बाद छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का जायजा लेते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट श्री शैलेन्द्र द्विवेदी, सागर एसडीएम श्री रोहित वर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sagar nis:value=sagar nis:enabled=true nis:link/>
➡️ स्वतंत्रता दिवस पर विशेष इतिहास

➡️ 15 अगस्त को ही भारत का स्वतंत्रता दिवस क्यों चुना गया

भारत का स्वतंत्रता दिवस प्रति वर्ष 15 अगस्त को मनाया जाता है। यह दिन भारतीय इतिहास में केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि लगभग दो शताब्दियों के औपनिवेशिक शासन से मुक्ति, स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और एक नए भारत के जन्म का प्रतीक है। लेकिन एक महत्वपूर्ण प्रश्न अक्सर सामने आता है आखिर भारत को स्वतंत्रता देने के लिए 15 अगस्त की तारीख ही क्यों चुनी गई-इसका उत्तर हमें 1947 के राजनीतिक घटनाक्रम और ब्रिटिश सरकार की परिस्थितियों में मिलता है।

➡️ स्वतंत्रता की पृष्ठभूमि

में बढ़ना शुरू हुआ और 1857 के विद्रोह के बाद भारत का शासन सीधे ब्रिटिश क्राउन के अधीन आ गया। इसके बाद भारतीयों ने स्वतंत्रता के लिए अनेक आंदोलनों और संघर्षों का नेतृत्व किया। राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी के नेतृत्व में असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन और भारत छोड़ो आंदोलन जैसे आंदोलनों ने ब्रिटिश शासन पर लगातार दबाव बनाया। महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल, सुभाष चंद्र बोस, भगत सिंह और असंख्य अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष ने स्वतंत्रता की मांग को निर्णायक बना दिया। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ब्रिटेन आर्थिक और राजनीतिक रूप से कमजोर हो चुका था। ब्रिटिश सरकार के लिए भारत पर अपना शासन लंबे समय तक बनाए रखना कठिन होता जा रहा भारत पर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी का प्रभाव 18वीं शताब्दी था।

लॉर्ड माउंटबेटन और सत्ता हस्तांतरण — 1947 में लॉर्ड लुई माउंटबेटन को भारत का अंतिम वायसराय बनाया गया। उनका मुख्य कार्य भारत में ब्रिटिश सत्ता का हस्तांतरण करना था। ब्रिटिश सरकार ने पहले सत्ता हस्तांतरण के लिए जून 1948 की समय-सीमा तय की थी। लेकिन भारत की राजनीतिक परिस्थितियां तेजी से बदल रही थीं। कांग्रेस और मुस्लिम लीग के बीच मतभेद, सांप्रदायिक तनाव और विभाजन की बढ़ती संभावना को देखते हुए माउंटबेटन ने सत्ता हस्तांतरण को पहले करने का निर्णय लिया। उन्होंने घोषणा की कि ब्रिटिश सत्ता भारत में 15 अगस्त 1947 को समाप्त होगी।

जब लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत की स्वतंत्रता के लिए 15 अगस्त 1947 की तारीख तय की, तो देश के बड़े ज्योतिषी (जैसे पंडित सूर्यनारायण व्यास) चिंतित हो गए। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, अमावस्या के ठीक पहले की श्रावण कृष्ण चतुर्दशी को बहुत शुभ नहीं माना जाता था। इस समस्या का हल निकालने के लिए ज्योतिषियों ने एक अनोखा उपाय खोजा: सूर्योदय का नियम हिंदू परंपरा में नया दिन आधी रात से नहीं, बल्कि सूर्योदय से शुरू होता है। उपाय अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार भारत को 15 अगस्त की आधी रात को आजादी मिली। लेकिन हिंदू परंपरा के अनुसार, चूंकि सूर्योदय नहीं हुआ था, इसलिए वह तकनीकी रूप से पिछला दिन ही माना गया। शुभ मुहूर्त ज्योतिषियों ने आधी रात को ठीक 11:51 से 12:15 के बीच एक बेहद स्थिर और शुभ 'अभिजीत मुहूर्त' निकाला। उस समय स्थिर लग्न (वृषभ लग्न) चल रहा था।

इसी ज्योतिषीय गणना के कारण भारत की आजादी का मुख्य कार्यक्रम 'आधी रात (मध्य रात्रि)' को रखा गया ताकि अमावस्या के नकारात्मक प्रभाव से बचा जा सके और देश को एक स्थिर व मजबूत शुरुआत मिले।

15 अगस्त की तारीख का माउंटबेटन से संबंध - 15 अगस्त चुनने के पीछे सबसे चर्चित कारण स्वयं माउंटबेटन से जुड़ा है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान माउंटबेटन दक्षिण-पूर्व एशिया में मित्र देशों की सेनाओं के एक वरिष्ठ कमांडर थे। 15 अगस्त 1945 को जापान ने मित्र राष्ट्रों के सामने आत्मसमर्पण किया था। इस प्रकार 15 अगस्त उनके लिए व्यक्तिगत और ऐतिहासिक महत्व रखने वाली तारीख थी। कई ऐतिहासिक विवरणों के अनुसार, माउंटबेटन ने इसी कारण 15 अगस्त को भारत में सत्ता हस्तांतरण की तारीख के रूप में चुना। हालांकि भारत की स्वतंत्रता का निर्णय केवल उनकी व्यक्तिगत पसंद का परिणाम नहीं थाय इसके पीछे ब्रिटिश सरकार का निर्णय, भारतीय राजनीतिक नेतृत्व की सहमति और तत्कालीन राजनीतिक परिस्थितियां भी महत्वपूर्ण थीं।

भारत को 15 अगस्त को ही स्वतंत्र करना जरूरी था 15 अगस्त कोई ऐसी अनिवार्य या धार्मिक तारीख नहीं थी जिसे भारत की स्वतंत्रता के लिए पहले से तय किया गया हो। यह मुख्यतः सत्ता हस्तांतरण के लिए चुनी गई राजनीतिक तारीख थी। माउंटबेटन ने सत्ता हस्तांतरण को जून 1948 से लगभग दस महीने पहले कर दिया। उनका मानना था कि परिस्थितियों को देखते हुए सत्ता का शीघ्र हस्तांतरण अधिक उचित होगा।
भारत के लिए यह प्रक्रिया हालांकि अत्यंत कठिन थी, क्योंकि स्वतंत्रता के साथ-साथ भारत का विभाजन भी हुआ और पाकिस्तान एक अलग राष्ट्र के रूप में अस्तित्व में आया। विभाजन के कारण बड़े पैमाने पर लोगों को अपने घर छोड़ने पड़े और भयंकर सांप्रदायिक हिंसा हुई।

14 और 15 अगस्त का अंतर — एक रोचक तथ्य यह है कि भारत और पाकिस्तान की स्वतंत्रता की तारीखों में अंतर दिखाई देता है। पाकिस्तान में स्वतंत्रता दिवस 14 अगस्त को मनाया जाता है, जबकि भारत में 15 अगस्त को। सत्ता हस्तांतरण से संबंधित औपचारिक कार्यक्रमों का समय और स्थान भी महत्वपूर्ण था। कराची में पाकिस्तान की संविधान सभा का कार्यक्रम 14 अगस्त को हुआ, जबकि भारत में सत्ता हस्तांतरण और स्वतंत्रता का ऐतिहासिक क्षण 14-15 अगस्त की मध्यरात्रि में आया। 14 अगस्त की रात को जवाहरलाल नेहरू ने संविधान सभा में अपना प्रसिद्ध "नियति से साक्षात्कार" (ट्रिस्ट विथ डेस्टिनी ) भाषण दिया। मध्यरात्रि के बाद भारत स्वतंत्र राष्ट्र बन गया। 15 अगस्त की सुबह लाल किले पर स्वतंत्र भारत के प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इसी परंपरा के कारण 15 अगस्त भारत के स्वतंत्रता दिवस के रूप में स्थापित हुआ।

15 अगस्त का राष्ट्रीय महत्व — 15 अगस्त केवल अंग्रेजी शासन के अंत की तारीख नहीं है। यह भारतीय जनता की उस लंबी यात्रा का प्रतीक है जिसमें स्वतंत्रता, लोकतंत्र, समानता और आत्मनिर्णय की आकांक्षाएं सम्मिलित थीं। इस दिन हम उन लाखों ज्ञात-अज्ञात लोगों को याद करते हैं जिन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान दिया। किसी ने जेल की यातना सही, किसी ने अपना जीवन बलिदान किया और किसी ने आंदोलन के लिए अपना धन, समय और जीवन समर्पित किया।

स्वतंत्रता के बाद भारत के सामने एक और बड़ी चुनौती थी-एक ऐसे लोकतांत्रिक राष्ट्र का निर्माण करना जिसमें विभिन्न भाषाओं, धर्मों, संस्कृतियों और समुदायों के लोग एक साथ रह सकें। इसलिए 15 अगस्त हमें केवल स्वतंत्रता प्राप्त करने की नहीं, बल्कि स्वतंत्रता को जिम्मेदारीपूर्वक बनाए रखने की भी याद दिलाता है। इस प्रकार 15 अगस्त 1947 का चुनाव किसी संयोग मात्र का परिणाम नहीं था। द्वितीय विश्व युद्ध के बाद ब्रिटेन की कमजोर स्थिति, भारत में स्वतंत्रता आंदोलन का दबाव, तेजी से बदलती राजनीतिक परिस्थितियां और लॉर्ड माउंटबेटन का सत्ता हस्तांतरण को शीघ्र पूरा करने का निर्णय-इन सभी ने मिलकर इस तारीख को निर्धारित किया। 15 अगस्त का माउंटबेटन के लिए विशेष ऐतिहासिक महत्व भी था, क्योंकि 15 अगस्त 1945 को जापान के आत्मसमर्पण से द्वितीय विश्व युद्ध के एशियाई मोर्चे पर एक महत्वपूर्ण अध्याय समाप्त हुआ था।

15 अगस्त 1947 को भारत ने एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में अपनी नई यात्रा शुरू की। इसलिए प्रति वर्ष यह दिन हमें अपने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान, लोकतांत्रिक मूल्यों और देश के प्रति अपने कर्तव्यों की याद दिलाता है।
डॉ. नीलिमा पिम्पलापुरे लेखिका, शिक्षाविद समाजसेविका, सागर

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sagar nis:value=sagar nis:enabled=true nis:link/>
➡️ पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों से संबंधित प्रकरणों का प्राथमिकता से निराकरण करने के निर्देश

➡️ जिला सैनिक बोर्ड की वार्षिक बैठक सम्पन्न

जिला सैनिक बोर्ड की वार्षिक बैठक अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक के प्रारंभ में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कैप्टन (नौसेना) यूपीएस भदौरिया (से.नि.) ने उपस्थित सदस्यों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने जिला सैनिक कल्याण कार्यालय द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों एवं कार्यों की जानकारी दी।

बैठक में जिले के पूर्व सैनिकों, वीर नारियों एवं उनके आश्रितों से संबंधित विभिन्न कल्याणकारी एवं पुनर्वास विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही संबंधित प्रकरणों के निराकरण एवं पूर्व सैनिकों तथा उनके परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की गई। बैठक में ले. कर्नल डी. राम सिंह (से.नि.), मेजर एस.सी. शर्मा (से.नि.), मेजर गजराज सिंह (से.नि.), श्री वी.एस.जे.वी. राणा (एड.), सूबेदार नंद कुमार मिश्रा (से.नि.) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों से संबंधित प्रकरणों का समयबद्ध एवं प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि देश की सेवा कर चुके पूर्व सैनिकों एवं उनके परिजनों की समस्याओं का समाधान करना तथा उनके कल्याण के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sagar nis:value=sagar nis:enabled=true nis:link/>
➡️ मिलिट्री बैंड की देशभक्ति धुनों से भावविभोर हुआ लाखा बंजारा झील का वातावरण

➡️ महार रेजिमेंट के रेजिमेंटल बैंड ने दी मनमोहक प्रस्तुति

 महार रेजिमेंट के रेजिमेंटल बैंड ने लाखा बंजारा झील के मनोरम तट पर शानदार संगीतमय प्रस्तुति देकर सागरवासियों को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह कार्यक्रम वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने तथा 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित समारोहों का हिस्सा था।

बैंड ने देशभक्ति के जोश से ओतप्रोत मार्शल एवं देशभक्ति धुनों की प्रस्तुति दी। लाखा बंजारा झील की शांत और मनोरम पृष्ठभूमि में हुई इस प्रस्तुति से पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम में आमजन ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बैंड की प्रस्तुति की सराहना की। यह आयोजन भारतीय सेना और नागरिकों के बीच गहरे जुड़ाव को भी प्रदर्शित करता है।

इस संगीतमय संध्या के माध्यम से महार रेजिमेंट की समृद्ध सैन्य एवं रेजिमेंटल विरासत का उत्सव मनाया गया। साथ ही, वंदे मातरम् से प्रेरित देशभक्ति, राष्ट्रगौरव और राष्ट्रीय एकता की भावना को भी सशक्त रूप से अभिव्यक्त किया गया।

यह कार्यक्रम इन ऐतिहासिक राष्ट्रीय अवसरों के उपलक्ष्य में भारतीय सेना की जनसंपर्क एवं जनभागीदारी पहल का हिस्सा था। इसका उद्देश्य सशस्त्र बलों और देश के नागरिकों के बीच जुड़ाव को और मजबूत करना था। इस अवसर पर डिप्टी कमांडेंट कर्नल आदित्य जोशी, एमआरसी सागर सहित सैनिकों के परिवार जन व अन्य मौजूद थे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sagar nis:value=sagar nis:enabled=true nis:link/>
➡️ सागर में निकली भव्य तिरंगा रैली, गूंजा हर घर तिरंगा, घर घर तिरंगा, जय तिरंगा जय जय तिरंगा की ध्वनि से गूंजा सागर विशाल तिरंगा यात्रा का आगाज हुआ

➡️ विधायक, महापौर सहित जनप्रतिनिधी एवं अधिकारी हुए शामिल

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा अभियान के तहत म्यूनिसिपल स्कूल तीनबत्ती से प्रारंभ होकर जामा मस्जिद मार्ग एवं राधा तिराहा से होते हुए म्यूनिसिपल स्कूल तीनबत्ती तक विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

रैली में कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में जूडो स्पर्धा में सिल्वर मेडल (रजत पदक) प्राप्त यामिनी मौर्य, विधायक श्री शैलेंद्र जैन, महापौर श्रीमती संगीता तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत, श्री श्याम तिवारी, नगर निगम अध्यक्ष श्री वृंदावन अहिरवार, श्री शैलेश केशरवानी, श्री यश अग्रवाल, अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत, नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री, सिटी मजिस्ट्रेट श्री शैलेश द्विवेदी एवं एडिशनल एसपी श्री नरेंद्र सोलंकी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, सैन्य बल के सेनानी, स्कूली छात्र-छात्राएं आदि शामिल हुये। हाथों में तिरंगा लिए विद्यार्थियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पूरे मार्ग में देशभक्ति का संदेश दिया।

रैली के दौरान तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रप्रेम का संदेश देते हुए विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। शहरवासियों ने भी रैली का स्वागत करते हुए देशभक्ति की भावना को प्रबल किया। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना से जोड़ना है। सागर में आयोजित तिरंगा रैली ने इसी राष्ट्रभक्ति और एकता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया।

CM Madhya Pradesh  Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sagar nis:value=sagar nis:enabled=true nis:link/>
➡️ स्कूल बसों के विरूद्ध सघन चैकिंग कार्यवाही जारी

➡️ बिना फिटनेस 01 स्कूल बस जप्त, एक लाख दो हजार पांच सौ जुर्माना वसूल

स्कूल में अध्ययनरत ऐसे छात्र-छात्रायें जो स्कूली वाहनों से स्कूल आते-जाते है, उनकी सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर के निर्देश पर दिनांक 12.08.2026 को शहरी क्षेत्र में 12 स्कूली वाहनों एवं अन्य वाहनों को चैक किया गया, जिनमें से 01 स्कूल बस जो बिना फिटनेस प्रमाण पत्र के स्कूली बच्चों को लेकर संचालित पाये जाने पर उक्त वाहन को जप्त कर कार्यालय परिसर में सुरक्षार्थ रखा गया। साथ ही आज की कार्यवाही में अधिकांश स्कूल बसें नियमानुसार संचालित होते हुए पाई गई। चैंकिग का प्रभाव स्पष्ट परिलक्ष्ति हो रहा है।
उक्त कार्यवाही शहरी क्षेत्र में की गई थी। चैकिंग के कारण कुछ वाहन चालकों द्वारा रास्ता बदलकर जाने का प्रयास किया। किन्तु जांच दल द्वारा उन्हें जांच दायरे में लिया गया तथा कमी पाये जाने पर वाहन जप्त की गई है।
 
बच्चों की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते समस्त अभिभावकों से अपील की जाती है कि वह बच्चों को ऐसे स्कूली वाहन में स्कूल न भेजे जो एलपीजी गैस किट से संचालित है, या अनफिट प्रतीत होते है।
सागर जिले के समस्त स्कूल प्रबंधन से अपील की जाती है कि संस्था में ऐसे वाहनों का प्रवेश न होने दे जो गैस किट लगाकर स्कूलों में संचालित किये जा रहे है। पूर्व से जप्त 04 वाहन जिसमें स्कूल बस 03, मैक्सी कैब 01 से मोटरयान अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत् रू. 102500/- (एक लाख दो हजार पांच रूपया) जुर्माना वसूला गया है।

क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी ने समस्त स्कूल बस संचालकों को हिदायत दी गयी कि वह स्कूल बसों का संचालन माननीय उच्चतम न्यायालय के निर्देशों के तहत् समस्त बिन्दुआंे का पालन करें, तथा वाहन में स्पीड गर्वनर, वाहन की कंडीशन, बीमा, फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र, मोटरयानकर भुगतान प्रमाण, फस्टेड बाॅक्स, अग्निशमन यंत्र, चालक का हैबी लायसेंस एवं निर्धारित गणवेश में वाहन का संचालन करे, एवं स्कूली वाहन में बैठक क्षमता अनुसार ही छात्र/छात्राओं को बैठायें। यदि चैकिंग के दौरान उक्त कमियों के वाहन संचालित होते हुए पाये गये तो नियमानुसार कार्यवाही की जावेगी।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sagar nis:value=sagar nis:enabled=true nis:link/>
➡️ परिवहन विभाग के विशेष शिविर में 819 लंबित एवं नवीन आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

परिवहन आयुक्त, मध्यप्रदेश ग्वालियर के निर्देशानुसार लंबित एवं नवीन आवेदनों के तत्काल निराकरण के लिए 10 एवं 11 अगस्त 2026 को कार्यालय क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर के परिसर में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। दो दिवसीय शिविर में कुल 819 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया गया।

शिविर में 11 अगस्त को स्वामित्व अंतरण, वाहनों का अनापत्ति प्रमाण-पत्र जारी करना, वाहनों का फायनेंस निरस्त एवं दर्ज करना, अन्य राज्यों के वाहनों का पंजीयन, नवीन स्थायी ड्रायविंग लायसेंस, स्थायी ड्रायविंग लायसेंस का नवीनीकरण, सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समाधान तथा सभी प्रकार के नवीन वाहनों के पंजीयन संबंधी कार्यों का निराकरण किया गया।

शिविर प्रातः 11 बजे से शाम 6 बजे तक संचालित हुआ। इस दौरान कार्यालय द्वारा 312 आवेदनों का निराकरण किया गया। इससे पूर्व 10 अगस्त को भी आवेदनों का निराकरण किया गया था। इस प्रकार दोनों दिवस में कुल 819 आवेदनों का तत्काल निराकरण किया गया।

शिविर आमजन से जुड़ी परिवहन सेवाओं के शीघ्र निराकरण की दिशा में उपयोगी सिद्ध हुआ। शिविर में उपस्थित आमजन ने इसकी सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के शिविर आयोजित किए जाने की मांग की।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sagar nis:value=sagar nis:enabled=true nis:link/>
➡️ हर घर तिरंगा' अभियान: शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय में एनसीसी कैडेट्स ने नुक्कड़ नाटक से जगाया राष्ट्रप्रेम

➡️ 'हर घर तिरंगा' अभियान हर नागरिक के दिल में राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रज्वलित करता है - डॉ सरोज गुप्ता 

 शासकीय कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय सागर में 'हर घर तिरंगा अभियान 2026' के अंतर्गत एनसीसी कैडेट्स द्वारा राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत नुक्कड़ नाटक का प्रभावशाली मंचन किया गया। "हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा" शीर्षक से प्रस्तुत इस नाटक के माध्यम से कैडेट्स ने समाज के प्रत्येक नागरिक को अपने-अपने घरों पर आन-बान-शान के प्रतीक राष्ट्रध्वज को फहराने और उसका सदैव सम्मान करने का प्रेरक संदेश दिया।

कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. सरोज गुप्ता ने छात्र-छात्राओं एवं एनसीसी कैडेट्स को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा ध्वज हमारे राष्ट्रीय गौरव, स्वाभिमान और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग का प्रतीक है। उन्होंने तिरंगे के ऐतिहासिक और तकनीकी पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि आधिकारिक रूप से तिरंगे ध्वज को 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा की बैठक में अपनाया गया था तथा इसका मानक अनुपात हमेशा 3:2 होता है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि 'हर घर तिरंगा' अभियान हर नागरिक के दिल में राष्ट्रप्रेम की भावना को प्रज्वलित करता है।

नुक्कड़ नाटक के मंचन से पूर्व डॉ. अमर कुमार जैन ने कैडेट्स को तिरंगे के तीनों रंगों का महत्व और उनमें समाए दर्शन को समझाया। उन्होंने बताया कि ध्वज में सबसे ऊपर केसरिया रंग हमारे साहस और देश के लिए बलिदान की प्रेरणा देता है, मध्य में सफेद रंग शांति, सत्य व विचारों की पवित्रता का प्रतीक है, तथा सबसे नीचे स्थित हरा रंग विश्वास, उर्वरता, खुशहाली और देश की समृद्धि को दर्शाता है।

इस ऊर्जावान नुक्कड़ नाटक का सफल प्रशिक्षण एवं मंचन एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट कीर्ति रैकवार, डॉ. भानुप्रिया पटेल एवं डॉ. गुलफशा कसाब के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस गरिमामय अवसर पर महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक स्टाफ सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी एनसीसी कैडेट्स और विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए 'भारत माता की जय' के गगनभेदी जयकारों के साथ हुआ।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sagar nis:value=sagar nis:enabled=true nis:link/>
➡️ स्वतंत्रता दिवस पर सागर में मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत करेंगे ध्वजारोहण

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को सागर जिला मुख्यालय में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में मध्यप्रदेश शासन के खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ध्वजारोहण करेंगे।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh Govind Singh Rajput    <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sagar nis:value=sagar nis:enabled=true nis:link/>
➡️ उल्लास" अभियान के अंतर्गत आयोजित की गई निबंध प्रतियोगिता

 मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं तथा श्री एम. के. शर्मा, प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सागर के मार्गदर्शन में "उल्लास एक अभिनव प्रयोग" के अंतर्गत ए.डी.आर. भवन, जिला न्यायायल परिसर, सागर में जिला न्यायालय, सागर अंतर्गत पदस्थ कर्मचारीगण के बच्चों के मध्य निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

उक्त आयोजित प्रतियोगिता में बच्चों द्वारा निबंध लेखन किया गया प्रतियोगिता के उपरांत उपस्थित बच्चों को माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष महोदय द्वारा संबोधित कर कहा गया कि बच्चों को उत्साहपूर्वक सहभागिता करने तथा अपनी रचनात्मकता एवं विचारों को लेखनी के माध्यम से अभिव्यक्त करना चाहिये। निबंध प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मकता एवं चिंतनशीलता एवं अभिव्यक्ति की क्षमता को विकसित करना तथा उन्हें अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने हेतु मंच प्रदान करना रहा ।

प्रतियोगिता में कर्मचारियों के बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा निर्धारित विषय पर अपने विचारों को निंबंध के माध्यम से प्रस्तुत किया। इसी अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री अंकित श्रीवास्तव द्वारा बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की कार्यकम का आभार जिला विधिक सहायता अधिकारी श्रीमती दिव्या भलावी द्वारा किया गया।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=jansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sagar nis:value=sagar nis:enabled=true nis:link/>
➡️ तिरंगे के सम्मान और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ मंत्री श्री राजपूत ने निकली भव्य तिरंगा यात्रा

➡️ सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर मंडल में निकाली जायेगी भव्य तिरंगा यात्रा: मंत्री श्री राजपूत

 राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के प्रति सम्मान, राष्ट्रभक्ति की भावना और देश की एकता-अखंडता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने अपने निज निवास मातेश्वरी से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली। मंत्री श्री राजपूत स्वयं हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए। उनके साथ हजारों युवाओं एवं नागरिकों ने तिरंगा हाथ में लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष के साथ राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आह्वान और संगठन के कार्यक्रम के अनुसार आयोजित इस तिरंगा यात्रा का उद्देश्य राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को और मजबूत करना है। सुरखी विधानसभा क्षेत्र में यह अभियान लगातार आगे बढ़ेगा और विधानसभा के विभिन्न ग्रामों में धूमधाम के साथ तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी।

➡️ तिरंगा केवल ध्वज नहीं, देश की आन-बान और शान का प्रतीक: गोविंद सिंह राजपूत 

मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि तिरंगा भारत की आन, बान और शान का प्रतीक है। इसके तीन रंग और अशोक चक्र हमें देश की विविधता, शांति, साहस, प्रगति और कर्तव्य का संदेश देते हैं। तिरंगे को हाथ में लेकर चलना केवल एक कार्यक्रम में शामिल होना नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति अपने सम्मान और जिम्मेदारी को व्यक्त करना है। उन्होंने कहा कि देश को स्वतंत्र कराने के लिए असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। आज हम जिस स्वतंत्र भारत में सांस ले रहे हैं, उसके पीछे वीरों का त्याग, तपस्या और बलिदान है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से नई पीढ़ी को देश के इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्रध्वज के महत्व से जोड़ना भी हमारा दायित्व है।

श्री राजपूत ने कहा कि सुरखी विधानसभा के हर मंडल में यह तिरंगा यात्रा भव्यता के साथ निकाली जायेगी। राहतगढ़ और जैसीनगर मंडल में 14 अगस्त को बिलहरा मंडल में 11 अगस्त को तथा सीहोरा मंडल में 12 अगस्त को यह यात्रा निकाली जायेगी। हर व्यक्ति तक राष्ट्रभक्ति का संदेश पहुंचे, यही इस अभियान का उद्देश्य है। गांव-गांव निकलने वाली तिरंगा यात्राएं समाज के प्रत्येक वर्ग को देश के प्रति अपने कर्तव्यों का स्मरण कराएंगी।

➡️ प्रधानमंत्री श्री मोदी के आह्वान पर देशभर में राष्ट्रभक्ति का जनअभियान

श्री राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2022 में आजादी के 75वें वर्ष के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य देशवासियों को अपने घरों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना तथा राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जनभागीदारी के माध्यम से मजबूत करना था। प्रधानमंत्री ने समय-समय पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को देशभर में तिरंगे के प्रति नागरिकों के सम्मान और राष्ट्रभावना से जोड़ते हुए लोगों से इसमें सहभागी बनने का आह्वान किया है। इसी राष्ट्रव्यापी भावना को आगे बढ़ाते हुए राज्य सरकार द्वारा तिरंगा यात्राओं के माध्यम से लोगों को राष्ट्रध्वज के सम्मान, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देश की एकता-अखंडता के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

➡️ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भी राष्ट्रभक्ति का उत्साह 

श्री राजपूत ने कहा कि मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान और तिरंगा यात्राओं को लेकर उत्साह का वातावरण है। मुख्यमंत्री ने नागरिकों से स्वतंत्रता दिवस की गरिमा को बढ़ाने, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करने और अपने घरों पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया है।

मंत्री श्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आज विकास के साथ-साथ अपनी गौरवशाली विरासत और राष्ट्रीय मूल्यों को भी मजबूती से आगे बढ़ा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में भी राष्ट्रभक्ति, विकास और जनभागीदारी की भावना को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sagar nis:value=sagar nis:enabled=true nis:link/>
➡️ परिवहन विभाग अंतर्गत लंबित आवेदनों के निराकरण हेतु शिविर का आयोजन

➡️ शिविर में 507 आवेदनों का किया गया निराकरण

 परिवहन आयुक्त महोदय, मध्यप्रदेश ग्वालियर के निर्देश पर लंबित आवेदनों तथा नवीन आवेदनों के तत्काल निराकरण हेतु दिनांक 10 एवं 11 अगस्त 2026 को कार्यालय क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर के परिसर में विशेष शिविर लगाया जा रहा। उक्त शिविर में आज दिनांक 10 अगस्त 2026 को निम्न सेवाओं से संबंधित कार्यो का त्वरित निराकरण किया गया है-  

1. स्वामित्व अंतरण
2. वाहनों का अनापत्ति प्रमाण पत्र जारी करना
3. वाहनों का फायनेंस निरस्त एवं दर्ज 
4. अन्य राज्यों के वाहनों का पंजीकरण
5. नवीन स्थायी ड्रायविंग लायसेंस
6. स्थायी ड्रायविंग लायसेंस नवीनीकरण
7. सी.एम. हेल्पलाईन की शिकायतों का समाधान
8. समस्त प्रकार के नवीन वाहनों का पंजीयन

 शिविर प्रातः 11ः00 बजे से प्रारंभ किया जाकर सांय 06ः00 तक संचालित रहा, शिविर के माध्यम से इस कार्यालय द्वारा 507 आवेदनों निराकरण किया गया। 

 यह शिविर आमजन से जुड़ी हुई सेवाओं को शीघ्रता से निराकरण करने में उपयोगी सिद्ध होगा। इस उद्देश्य को दृष्टिगत रखते हुए यह दो दिवसीय शिविर आयोजित किया जा रहा है। क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी, सागर द्वारा आमजनों से अपील की है कि वे इस शिविर में उपस्थित होकर उपरोक्त सेवाओं से संबंधित अपने कार्यो का तत्काल निराकरण कराकर लाभ उठायें। कल दिनांक 11 अगस्त 2026 को भी यह शिविर जारी रहेगा।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sagar nis:value=sagar nis:enabled=true nis:link/>
➡️ ECINET बना निर्वाचन सेवाओं का लोकप्रिय डिजिटल प्लेटफॉर्म

➡️ 10 करोड़ से अधिक यूजर्स ने डाउनलोड किया ऐप, एक ही मंच पर मिल रहीं सभी प्रमुख चुनावी सेवाएं

➡️ मतदाता पंजीकरण से लेकर e-EPIC, शिकायत निवारण और चुनावी जानकारी तक सुविधाएं उपलब्ध

भारत निर्वाचन आयोग का ECINET नामक एकीकृत डिजिटल प्लेटफॉर्म उपयोगिता के लिहाज से लोकप्रिय हो रहा है। आयोग के इस मोबाइल ऐप को लगभग 10 करोड़ 80 लाख यूजर्स ने डाउनलोड किया है। यह प्लेटफॉर्म निर्वाचन संबंधी सभी जानकारी एवं सेवाओं के लिए एक समग्र डिजिटल मंच है। ECINET की परिकल्पना भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार ने निर्वाचन आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू एवं डॉ. विवेक जोशी के साथ मिलकर की थी। इसके विकास की घोषणा मई 2025 में की गई थी। इसका शुभारंभ दिल्ली में 22 जनवरी 2026 को किया गया था।

मुख्य निर्वाचन आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार का कहना है कि ECINET का विकास पूर्णतः विधिक प्रावधानों के अनुरूप है। यह प्लेटफॉर्म हिंदी-अंग्रेजी सहित संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल 22 भाषाओं में उपलब्ध है। सूचना प्रौद्योगिकी की महानिदेशक डॉ. सीमा खन्ना ने अनुसार इस मोबाइल ऐप को कोई भी व्यक्ति अपने मोबाइल पर प्ले स्टोर से डाउनलोड़ कर सकता है। उन्होंने बताया कि आज प्रौद्योगिकी केवल सहायक व्यवस्था नहीं, बल्कि एक रणनीतिक सशक्त माध्यम बन चुकी है। ECINET चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता, दक्षता, विश्वसनीयता तथा जनविश्वास को और मजबूत कर रहा है।

➡️ विश्व का सबसे बड़ा निर्वाचन सेवा प्लेटफॉर्म

ECINET विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत की निर्वाचन सेवाओं को एक ही डिजिटल मंच पर उपलब्ध कराने वाला विश्व का सबसे बड़ा निर्वाचन सेवा प्लेटफॉर्म है। इसमें भारत निर्वाचन आयोग के 40 से अधिक मोबाइल ऐप एवं पोर्टलों का एकीकरण किया गया है। इस प्लेटफॉर्म का विकास भारत के संविधान, जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1950 एवं 1951, निर्वाचक पंजीकरण नियम, 1960 तथा निर्वाचन संचालन नियम, 1961 के पूर्ण अनुपालन में किया गया है।

अब मतदाता, चुनाव अधिकारी, राजनीतिक दल एवं अन्य हितधारकों को एक ही प्लेटफॉर्म पर सभी प्रमुख निर्वाचन सेवाएं उपलब्ध हैं। ECINET का उद्देश्य अलग-अलग ऐप डाउनलोड करने और अलग-अलग लॉगिन की आवश्यकता समाप्त कर निर्वाचन सेवाओं को अधिक सरल, सुगम और डिजिटल बनाना है।

ECINET नागरिकों, अभ्यर्थियों, राजनीतिक दलों तथा निर्वाचन अधिकारियों को एक सुरक्षित मंच पर जोड़ता है। इसके माध्यम से मतदाता पंजीकरण, निर्वाचक नामावली में खोज, आवेदन की स्थिति की जानकारी, उम्मीदवार संबंधी जानकारी, निर्वाचन अधिकारियों से संपर्क, बूथ स्तरीय अधिकारी (BLO) से कॉल बुक करने की सुविधा, ई-EPIC डाउनलोड, मतदान रुझान तथा शिकायत निवारण सहित अनेक महत्वपूर्ण सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध है।

➡️ ECINET पर इंडेक्स कार्ड एवं सांख्यिकीय प्रतिवेदन प्रकाशित

ECINET के माध्यम से विधानसभा आम निर्वाचन एवं उपचुनाव-2026 के इंडेक्स कार्ड मतदान परिणाम घोषित होने के रिकॉर्ड 72 घंटे के भीतर उपलब्ध करा दिए गए हैं। उल्लेखनीय है कि इंडेक्स कार्ड एवं सांख्यिकीय प्रतिवेदनों के डिजिटल अद्यतन एवं त्वरित प्रकाशन की व्यवस्था निर्वाचन आयोग द्वारा पिछले एक वर्ष में शुरू की गई 30 से अधिक प्रमुख पहलों में से एक है। ECINET के प्रारंभ होने से पहले यह प्रक्रिया कई सप्ताह से लेकर कई महीनों तक चलती थी, क्योंकि क्षेत्रीय अधिकारियों द्वारा आंकड़ों का संकलन एवं प्रविष्टि मैन्युअल रूप से की जाती थी। इंडेक्स कार्ड में अभ्यर्थियों, मतदाताओं, डाले गए मतों, मतगणना, राजनीतिक दलवार एवं प्रत्याशीवार प्राप्त मतों सहित निर्वाचन से संबंधित विभिन्न आयामों की विस्तृत जानकारी उपलब्ध है। ये इंडेक्स कार्ड ECINET ऐप (About Elections → Current Elections → Index Cards) पर उपलब्ध हैं।

➡️ ECINET से किए जाने वाले प्रमुख कार्य

नया मतदाता पंजीकरण (Voter Registration) कर सकते हैं।

मतदाता सूची में अपना नाम खोज सकते हैं।

वोटर आईडी या अन्य आवेदन की प्रगति को जांच सकते हैं।

यहां से डिजिटल वोटर आईडी (e-Voter Card) डाउनलोड कर सकते हैं।

मतदाता पहचान पत्र संबंधी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

O (Booth Level Officer) से संपर्क या कॉल बुक कर सकते हैं।

दिव्यांग मतदाताओं (Saksham) के लिए सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

यहां प्रत्याशियों का विवरण, शपथ पत्र और अन्य जानकारी देख सकते हैं।

आदर्श आचार संहिता (MCC) उल्लंघन की शिकायत कर सकते हैं।

वर्तमान चुनाव की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पिछले चुनावों की जानकारी और विवरण देख सकते हैं।

मतदान के दौरान मतदान प्रतिशत और रुझान देख सकते हैं।

ECINET मोबाइल ऐप को ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड़

भारत निर्वाचन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं। एंड्राइड एवं आईएसओ दोनों वर्जन की लिंक यहां उपलब्ध है। आप यहां क्यूआर कोड स्कैन करके भी ऐप को डाउनलोड़ कर सकते हैं। लिंक https://www.eci.gov.in/ict-app?utm

➡️ मीडिया के लिए ECINET की उपयोगिता

ECINET ऐप मीडिया के लिए चुनावी जानकारी का एक विश्वसनीय, केंद्रीकृत और उपयोगी डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो निष्पक्ष, तथ्यपरक और तेज चुनावी रिपोर्टिंग में सहायक है। इस ऐप में निर्वाचन संबंधी कई प्रकार की प्रमाणिक और आधिकारिक जानकारी उपलब्ध होती हैं। इनमें से कुछ इस प्रकार हैं।

मतदाता सूची, मतदान केंद्र, चुनाव कार्यक्रम और अन्य चुनावी सेवाओं की जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकती है।

चुनाव कवरेज के दौरान तथ्यों का त्वरित सत्यापन (Fact Verification) करने में मदद मिलती है।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी महत्वपूर्ण अपडेट और सूचनाओं तक शीघ्र पहुंच मिलती है।

चुनावी रिपोर्टिंग के लिए विश्वसनीय एवं आधिकारिक डेटा उपलब्ध होने से समाचारों की सटीकता बढ़ती है।

चुनाव संबंधी विभिन्न सेवाओं और सूचनाओं के लिए अलग-अलग ऐप या वेबसाइट पर जाने की आवश्यकता कम हो जाती है, जिससे समय की बचत होती है।

Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
➡️ कलेक्ट्रेट में प्रधानमंत्री बीमा सखी योजना का दिया गया प्रेजेंटेशन

➡️ दसवीं पास महिलाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में  सोमवार को 'प्रधानमंत्री बीमा सखी योजना' का विशेष प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया गया। भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा संचालित इस जनकल्याणकारी योजना के प्रेजेंटेशन जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक केवी की मौजूदगी में दिया गया।

योजना की विस्तृत जानकारी देते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम, सागर शाखा क्रमांक-2 के शाखा प्रबंधक श्री हरीश गंगवानी एवं सीएलआईए श्री अविनाश जैन ने बताया कि यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक उत्कृष्ट पहल है।

7,000 रुपए मानदेय, कमीशन और पेंशन जैसी सुविधाओं के साथ सरकारी सेवा का मौका; जानिए पात्रता और आवेदन की प्रक्रिया

इस योजना के तहत न्यूनतम दसवीं पास और 18 से 70 वर्ष की आयु वर्ग की महिलाएं पात्र होंगी। चयनित बीमा सखियों को 7,000 रुपए प्रति माह मानदेय के साथ-साथ, बोनस, ग्रेच्युटी एवं पेंशन का लाभ प्रदान किया जाएगा, साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने पर सरकारी सेवा का अवसर भी प्राप्त होगा। भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत सागर जिले की इच्छुक एवं पात्र महिलाएं इस अवसर का लाभ उठाने तथा आवेदन हेतु सीएलआईए श्री अविनाश जैन से उनके मोबाइल नंबर 90394 34884 पर सीधे संपर्क कर सकती हैं। प्रशासन द्वारा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने वाली इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक पात्र महिलाओं को जोड़ने के निर्देश दिए गए।

CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Jansampark Madhya Pradesh <nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sagar nis:value=sagar nis:enabled=true nis:link/>