➡️ सेवा संकल्प अभियान के तहत आदर्श ग्राम पथरिया जाट में श्रमदान
➡️ ग्राम को पूर्ण स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने का लिया संकल्प
म.प्र. जन अभियान परिषद, विकासखंड सागर के ढाना सेक्टर अंतर्गत नवांकुर संस्था विद्या विजय एजुकेशन एंड सोशल वेलफेयर सोसायटी के अंतर्गत ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पथरिया जाट द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत 2 अक्टूबर, स्वच्छता दिवस के अवसर पर ग्राम में श्रमदान किया गया। इस दौरान ग्रामीणों एवं समिति सदस्यों ने ग्राम को पूर्णतः स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष श्री रविशंकर रजक ने कहा कि स्वच्छता केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि निरंतर चलने वाला सामूहिक प्रयास है। उन्होंने ग्रामीणों से अपने घर, गली और ग्राम को स्वच्छ रखने तथा प्लास्टिक का उपयोग कम करने की अपील की।
नवांकुर संस्था के कार्यक्रम समन्वयक श्री गौरव सिंह राजपूत ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य लोगों में सेवा, स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता की भावना को मजबूत करना है। ग्राम को स्वच्छ एवं प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए सभी को मिलकर निरंतर प्रयास करना होगा। इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति पथरिया जाट के सदस्य एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे तथा श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।
#jansamparkMP #sagar
4 views | Sagar, Madhya Pradesh | Oct 2, 2026