कन्या शिक्षा परिसर बड़वानी में कैरियर जागरूकता कार्यक्रम संपन्न
-----
छात्राओं ने वूमेन रोल मॉडल से जाना भविष्य निर्माण का मंत्र
बड़वानी 25 अगस्त 2026/सक्षम कार्यक्रम के अंतर्गत 25 अगस्त 2026 को कन्या शिक्षा परिसर बड़वानी में कैरियर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन कन्या शिक्षा परिसर की छात्राओं द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में वूमेन रोल मॉडल के रूप में डॉ. निशु जैन (स्त्री रोग विशेषज्ञ, एम.एस.) तथा डॉ. चक्रेश पहाड़िया (डेंटल सर्जन) ने छात्राओं को कैरियर मार्गदर्शन प्रदान किया। डॉ. निशु जैन ने मेडिकल फील्ड के विभिन्न कैरियर अवसरों के साथ-साथ कला संकाय की छात्राओं को यूपीएससी एवं अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं तथा विभिन्न जॉब प्रोफाइल के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
व्याख्यान के पश्चात प्रश्नोत्तरी सत्र आयोजित किया गया, जिसमें छात्राओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ 12वीं के बाद कैरियर विकल्पों एवं आने वाली चुनौतियों से संबंधित प्रश्न पूछे। विशेषज्ञों ने उनके प्रश्नों का समाधान करते हुए कैरियर के नए आयामों पर प्रकाश डाला।
यह कार्यक्रम विकासखंड शिक्षा अधिकारी एवं कन्या शिक्षा परिसर के प्राचार्य श्रीमान मुकेश पवार सर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की उप-प्राचार्य श्रीमती सपना वतनानी, श्री गोवर्धन राठौड़, श्री राहुल नामदेव, श्रीमती कीर्ति मिश्रा एवं श्री बापूसिंह बघेल की महत्वपूर्ण उपस्थिति रही।
साथ ही काउंसलर महिला डेस्क श्रीमती अनीता चोयल, सक्षम कार्यक्रम की जिला प्रबंधक श्रीमती लीना घोषी, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री मीनाक्षी यादव एवं हर्ष शर्मा उपस्थित रहे।
2 views | Barwani, Madhya Pradesh | Aug 25, 2026