पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब के जन्मोत्सव 12 रबी-उल-अव्वल ईद मिलाद-उन-नबी के मुबारक मौके पर संस्था सर्वधर्म संघ द्वारा मक्का-मदीना में जायरीन के बीच तबर्रुक का वितरण किया गया। संस्था अध्यक्ष मंजूर बैग और टूर संचालक साहिल मेहर की मौजूदगी में मस्जिद-ए-नबवी के पास जानमाज़, तस्बीह, खजूर व चॉकलेट बांटी गईं। इस दौरान संस्था सदस्यों ने पैगंबर साहब के आदर्शों पर चलने का संदेश देते हुए दुनिया में अमन व खुशहाली की दुआ मांगी। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #MiladUnNabi #Madinah #ServdharmSangh #NimadNews