जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के तहत स्वामी विवेकानन्द स्कूल आलीराजपुर की छात्राओं को थाना आलीराजपुर का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। उप पुलिस अधीक्षक टीसी पंवार और थाना प्रभारी निरीक्षक सोनू सिटोले ने छात्राओं को शिकायत प्रक्रिया, डायल-112, साइबर सुरक्षा और विधिक अधिकारों की जानकारी दी। भ्रमण के पश्चात छात्राओं ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया, जिस पर थाना प्रभारी ने चॉकलेट बांटकर उनका उत्साहवर्धन किया। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #AlirajpurNews #AlirajpurPolice #Rakshabandhan #NimadNews