Public App Logo
Profile Picture

PRO JS Badwani

@projsbadwani
1350Followers
0Following
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत सांवरिया सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बड़वानी में रक्तदान शिविर का आयोजन
बड़वानी 01 अक्टूबर 2026/राज्य शासन द्वारा दिनांक 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर  तक आयोजित सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं पात्र हितग्राहियों को सेवाओं का शत-प्रतिशत् लाभ सुनिश्चित किये जाने हेतु जिला चिकित्सालय बडवानी प्रशासन के आव्हान पर 01 अक्टूबर 2026 को सांवरिया सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, राजघाट रोड बडवानी के डॉ. अमित नाईक मेडिसीन विशेष एवं अजीत सोलंकी शिशु रोग विशेषज्ञ के प्रयासों से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर के आयोजन हेतु डॉ मनोज खन्ना सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक बड़वानी ब्लड बैंक ऑफिसर डॉ. रंजीत चौहान एवं ब्लड बैंक के दल द्वारा संपुर्ण व्यवस्था सुनिश्चित की गई।
 शिविर में सांवरिया हॉस्पिटल के स्टॉफ, भर्ती मरीजों के परिजन एवं उनके द्वारा प्रेरित नागरिकों के द्वारा शिविर में कुल 32 यूनिट रक्तदान किया गया है।
 अस्पताल प्रशासन के द्वारा अपील की जाती है कि नगर बड़वानी में संचालित अन्य प्रायवेट हॉस्पिटल के द्वारा भी 17 अक्टूबर 2026 के पुर्व तिथि निर्धारण कर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत अपना योगदान देते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाना है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=कहानी_बदलाव_की nis:value=कहानी_बदलाव_की nis:enabled=true nis:link/> 🌿✨
​मजदूरी से आत्मनिर्भरता तक का सफर...

​पारंपरिक खेती को पीछे छोड़कर ग्राम कानपुरी की दीदियों ने थामा बागवानी का हाथ।

​'<nis:link nis:type=tag nis:id=माँ_की_बगिया' nis:value=माँ_की_बगिया' nis:enabled=true nis:link/> योजना के अंतर्गत इन महिलाओं की कड़ी मेहनत और पक्के इरादों से अब संवर रहा है उनका भविष्य
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=badwani nis:value=Badwani nis:enabled=true nis:link/>
'<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान' nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान' nis:enabled=true nis:link/>
जनपद पंचायत पाटी के ग्राम ओसाड़ा निवासी श्री बबलू का प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत पक्का मकान बनने का सपना साकार हुआ है।
कच्चे मकान में बारिश के दौरान होने वाली परेशानियों से उन्हें अब मुक्ति मिल चुकी है।अपने इस नए, सुरक्षित आशियाने के लिए श्री बबलू ने प्रधानमंत्री जी और मुख्यमंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया है। 🏡✨
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=badwani nis:value=Badwani nis:enabled=true nis:link/>
जिला स्तरीय साथिया समागम कार्यक्रम का हुआ आयोजन 
बड़वानी 30 सितम्बर 2026/राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत सक्षम साथिया सशक्त समुदाय अभियान के तहत् जिला स्तरीय साथिया समागम कार्यक्रम का अयोजन विवेकानन्द हॉल, प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शहीद भीमा नायक शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय,बड़वानी मे किया गया है। 
        कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री अर्पित गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डॉ. जयपालसिंह ठाकुर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश गुप्ता के द्वारा दीप प्रज्जवलन एवं मॉ सरस्वती के पूजन के साथ किया गया।
     साथिया समागम कार्यक्रम में साथिया द्वारा गीत, कविता, नुकड़ नाटक, सफतला की कहानी, बाल विवाह एवं नशा मुक्ति पर प्रस्तुती दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी को किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम पर आधारित मूवी दिखाई गई। कार्यक्रम में उमंग कार्नर, सैल्फी पाईंट, बैनर पोस्टर आदि की प्रदर्शनी लगाई। साथ ही वक्ताओं के द्वारा कार्यक्रम के उद्देश्य एवं महत्वपूर्ण बिन्दु जैसे- पोषण, यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य, असंचारी बीमारी, मादक पदार्थाे का दुरूपयोग, चोट, हिंसा एवं लिंग आाधारित हिंसा, मानसिक स्वास्थ्य एवं जीवन कौशल के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
      कार्यक्रम में उपस्थित परामर्शदाता, मास्टर ट्रेनर, साथिया, आशा कार्यकर्ता,  आशा सुपर वाईजर आगनवाडी कार्यकर्ता, शिक्षक, सरपंच एवं बीसीएम को उत्कृष्ट कार्य के लिये प्रमाण-पत्र एवं गिफ्ट प्रदान कर सम्मान किया गया।
   युग शक्ति संस्था के श्री पंकज मोर्य द्वारा कार्यक्रम का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.लखन गांगले द्वारा किया गया है।
स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत सफाई मित्रों एवं ड्राइवरों का सम्मान समारोह आयोजित
बड़वानी 30 सितम्बर 2026/नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत बुधवार, 30 सितंबर 2026 को सफाई मित्रों एवं ड्राइवरों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती पूजन के साथ हुआ। समारोह में नगर को स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सफाई मित्रों एवं ड्राइवरों को शील्ड एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
 कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती अश्विनी निक्कू चौहान, उपाध्यक्ष श्री सुभाष भावसार, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती सोनाली शर्मा, पार्षदगण श्री गजेन्द्र सोनने एवं श्री कौसर मंडवाड़ा, एल्डरमेन श्रीमती जया शर्मा, श्री राजेन्द्र सोनी, श्री मिथुन यादव एवं श्री विश्वास सराफ तथा पार्षद प्रतिनिधि श्री बाबूलाल आर्य सहित निकाय के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
 समारोह के दौरान सफाई मित्रों एवं ड्राइवरों द्वारा प्रतिदिन किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए उनके समर्पण, मेहनत एवं सेवाभाव के प्रति आभार व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शहर की स्वच्छता व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने में सफाई मित्रों एवं ड्राइवरों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके निरंतर प्रयासों एवं जिम्मेदारीपूर्ण कार्यों से ही बड़वानी को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने का संकल्प साकार हो रहा है।
 इस अवसर पर वैष्णवी एमीनेट स्कूल के कक्षा 8वीं के विद्यार्थी रयर्थ शिंदे द्वारा स्वच्छता विषय पर संवाद प्रस्तुत किया गया। उनके माध्यम से स्वच्छता के महत्व एवं स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।
 कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले सफाई मित्रों एवं ड्राइवरों का उत्साहवर्धन करना तथा उनके उत्कृष्ट कार्यों के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करना रहा। समारोह के अंत में मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्रीमती सोनाली शर्मा द्वारा उपस्थित समस्त जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, सफाई मित्रों एवं ड्राइवरों का आभार व्यक्त किया गया।
 स्वच्छ बड़वानी, सुंदर बड़वानी कृ सफाई मित्रों के समर्पण और जनभागीदारी से साकार होगा स्वच्छ शहर का संकल्प।

<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=badwani nis:value=Badwani nis:enabled=true nis:link/>
सेंधवा के प्रसिद्ध बड़ी बिजासन माता मंदिर में नवरात्रि पर्व की तैयारियों को लेकर कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा और दर्शन व्यवस्थाओं की समीक्षा
बड़वानी 30 सितम्बर 2026/कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री पद्मविलोचन शुक्ल ने आगामी नवरात्रि पर्व के मद्देनजर सेंधवा स्थित प्रसिद्ध बड़ी बिजासन माता मंदिर पहुंचकर दर्शन-पूजन किया और जिलेवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की।
 इस दौरान उन्होंने मंदिर समिति के पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर सुरक्षा व प्रबंधन व्यवस्थाओं की समीक्षा की। कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने कहा कि कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने कहा कि यह मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। यहाँ लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए सभी को सुगम, सुरक्षित और सुखद दर्शन उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है।
प्रमुख निर्देश एवं बिंदु
1.भीड़ एवं ट्रैफिक प्रबंधन- भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुव्यवस्थित ट्रैफिक और पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
2.यातायात एवं मार्ग सुगमता- श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन हेतु सड़क मरम्मत और कंट्रोल सिस्टम स्थापित करने पर जोर दिया गया।
3.स्वच्छता एवं जन-सुविधाएं- मंदिर परिसर में निरंतर साफ-सफाई, चलित शौचालय और पेयजल की पुख्ता व्यवस्था रखने को कहा गया।
4.स्वास्थ्य एवं आपातकालीन सेवाएं- किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए मंदिर परिसर में एम्बुलेंस और पर्याप्त स्वास्थ्य अमले की तैनाती के निर्देश दिए गए।
5.वॉलंटियर्स का सहयोग- श्रद्धालुओं को व्यवस्थित तरीके से दर्शन लाभ कराने और प्रबंधन में मदद के लिए स्थानीय वॉलंटियर्स की सहायता हेतु भी कहा गया। इस अवसर पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=badwani nis:value=Badwani nis:enabled=true nis:link/>
*<nis:link nis:type=tag nis:id=कहानी_बदलाव_की* nis:value=कहानी_बदलाव_की* nis:enabled=true nis:link/> 
 **खेती की पगडंडी से उद्योग की राह तक* 
........
 *बड़वानी की श्रीमती भावना पटेल ने लिखी सफलता की दास्तान* 

बड़वानी 30 सितम्बर 2026/ पारंपरिक कृषि पृष्ठभूमि से ताल्लुक रखने के बावजूद, लीक से हटकर कुछ नया करने का संकल्प लिया और खेती-किसानी के दायरे से निकलकर औद्योगिक जगत में अपनी एक नई पहचान बनाई। बड़वानी जिले के राजपुर तहसील अंतर्गत ग्राम नरावला की रहने वाली महिला उद्यमी श्रीमती भावना पटेल ने अपनी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर मेसर्स पटेल एग्रो इंडस्ट्रीज की स्थापना कर एक मिसाल पेश की है। उनका यह उद्यम पर्यावरण संरक्षण और कृषि अपशिष्ट प्रबंधन (वेस्ट मैनेजमेंट) का एक बेहतरीन उदाहरण बन गया है। 
पुरानी ड्रिप से तैयार होते हैं प्लास्टिक के दाने
 श्रीमती भावना पटेल की इस इकाई में कृषि उपयोग के बाद बेकार हो चुकी पुरानी ड्रिप सिंचाई प्रणालियों (ड्रिप) को लाया जाता है। यहाँ आधुनिक मशीनों के माध्यम से इन पुरानी ड्रिपों को छोटे-छोटे प्लास्टिक के दानों में तोड़ा जाता है। इन दानों को आगे महाराष्ट्र स्थित रीसाइक्लिंग प्लांट में भेजा जाता है, जहाँ इनसे पूरी तरह नई ड्रिप पाइप लाइन तैयार की जाती हैं। यह प्रक्रिया पर्यावरण को प्लास्टिक कचरे से बचाने को बढ़ावा दे रही है। 
शासन की योजना से मिला बड़ा वित्तीय संबल
 राज्य शासन की महत्वाकांक्षी मध्य प्रदेश एमएसएमई प्रोत्साहन योजना स्थानीय उद्यमियों के लिए वरदान साबित हो रही है। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र बड़वानी के माध्यम से इस इकाई को कुल 1,28,00,000/- रुपये की मान्य पूंजी पर राशि पर, महिला उद्यमी होने के नाते 48 प्रतिशत की दर से 61,44,000/- रुपये का उद्योग विकास अनुदान स्वीकृत किया गया है। यह अनुदान राशि चार समान वार्षिक किस्तों में देय होगी।
 कृषक परिवार की पृष्ठभूमि से निकलकर प्लास्टिक रीसाइक्लिंग जैसे आधुनिक उद्योग में परचम लहराने वाली श्रीमती भावना पटेल की यह सफलता बड़वानी जिले ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश की महिलाओं और युवाओं के लिए एक प्रेरणास्त्रोत है। यह साबित करता है कि सही सोच, नवाचार और सरकारी योजनाओं के संबल से ग्रामीण अंचल में भी बड़े बदलाव लाए जा सकते हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=badwani nis:value=Badwani nis:enabled=true nis:link/>
मादा तेंदुए की मृत्यु की सूचना मिलने पर की गई कार्यवाही
बड़वानी 30 सितंबर2026/एक वन्यजीव मादा तेन्दूआ की मृत्यु की घटना 29 सितंबर को राजस्व क्षेत्र श्री जगदीश पिता बद्री निवासी रेहगून के खेत में बीट सजवानी सबरेंज सिलावद, वन परिक्षेत्र बड़वानी के अंतर्गत प्रकाश में आया। जारी दिशा-निर्देश अनुरूप त्वरित कार्यवाही करते हुए घटना स्थल को सुरक्षित किया गया पश्चात 30 सितंबर को डॉग स्क्वाड व वन विभाग के दल द्वारा घटना स्थल एव उसके आस-पास छानबीन की गई। किसी प्रकार की कोई अवैध गतिविधि फंदा, जाल, जहर खुरानी नही पाया गया। पोस्टमार्टम विशेषज्ञ वन्यजीव चिकित्सकों के नाम (1) डॉ. महेन्द्र बघेल वेटनरी असिस्टेंट सर्जन बड़वानी के द्वारा किया गया है। वन्यजीव मादा तेन्दूआ के शरीर के सभी अंग सुरक्षित पाये गये। निर्धारित प्रक्रिया अनुसार शवदाह / भस्मीकरण की कार्यवाही श्री पी.के. सिंह वन संरक्षक कार्य आयोजना खण्डवा, श्री विजयसिंह मोर्य उप वनमण्डलाधिकारी बडवानी, श्री सचिन लौवंशी वन परिक्षेत्र अधिकारी बड़वानी, श्री दीपक मस्कोले नायब तहसीलदार बडवानी, श्रीमति शिवानी अलावे सरपंच ग्राम पंचायत रेहगून एवं वन विभाग दल की उपस्थिति में की गई। प्रथम दृष्टया मादा तेन्दूआ की मृत्यु का कारण प्राकृतिक (कमजोरी एवं बीमारी से) प्रतित हो रहा है। प्रकरण में अग्रिम कार्यवाही जारी है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=badwani nis:value=Badwani nis:enabled=true nis:link/>
Video 8
355 विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर दिया स्वच्छता का संदेश
बड़वानी 30 सितम्बर 2026/नगर पालिका परिषद बड़वानी द्वारा स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के अंतर्गत स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से वैष्णवी एमिनेंट स्कूल में विशेष जागरूकता गतिविधि आयोजित की गई। कार्यक्रम में स्कूल के 355 विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर नगरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया।

इस दौरान विद्यार्थियों ने एकजुट होकर “स्वच्छता ही सेवा दृ क्लीन बड़वानी” का संदेश दिया तथा नागरिकों से अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने, कचरे को निर्धारित स्थान पर डालने और गीले एवं सूखे कचरे का उचित प्रबंधन करने की अपील की।

विद्यार्थियों ने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर बड़वानी के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की महत्वपूर्ण भूमिका है। स्वच्छता केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। सभी नागरिक यदि अपने घर, विद्यालय, कार्यस्थल एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता का ध्यान रखें तो बड़वानी को स्वच्छ और सुंदर बनाने का लक्ष्य शीघ्र प्राप्त किया जा सकता है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=badwani nis:value=Badwani nis:enabled=true nis:link/>
*कस्तूरी कपास भारत: एक दिवसीय कार्यशाला एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम 🌿🌾* 
बड़वानी जिले के किसानों को वैश्विक गुणवत्ता और बेहतर बाजार मूल्य से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल!
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=badwani nis:value=Badwani nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=कहानी_बदलाव_की nis:value=कहानी_बदलाव_की nis:enabled=true nis:link/>

बड़वानी जिले के ठीकरी विकासखंड के ग्राम सुराना में 'खोड़ियार समूह' की महिलाओं की पशुपालन और दुग्ध उत्पादन पहल बनी आर्थिक संबल का माध्यम
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=badwani nis:value=Badwani nis:enabled=true nis:link/>
✨ सिलाई व्यवसाय को मिली नई उड़ान! ✨
​प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत बड़वानी की श्रीमती सरिता महेश्वरी को अपने कपड़े और सिलाई के व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए चरणबद्ध रूप से ₹10,000, ₹20,000 और फिर ₹50,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है। इस वित्तीय सहयोग से उनका व्यवसाय सशक्त हुआ है और वे आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रही हैं।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=badwani nis:value=Badwani nis:enabled=true nis:link/>
Video 13
Video 14
Video 15
योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन
सेवा संकल्प अभियान में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता का दिया संदेश
योग केवल शरीर को मजबूत करने की साधना नहीं, बल्कि मन को दृढ़, शांत और सकारात्मक बनाने की प्रक्रिया है -कृष्णकांत सोनी योग गुरु 
बड़वानी 29 सितम्बर 2026/विकसित भारत के संकल्प 2047 को जन-जन तक पहुँचाने तथा “जन सेवा से देश सेवा” की भावना को साकार करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत गतिविधियों का दौर जारी है। इसी क्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भवती में योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन पानसेमल से पधारे योगगुरु  श्री कृष्णकांत सोनी के विशेष आतिथ्य में किया गया।
क्षेत्र में योग एवं स्वास्थ्य जागरूकता के लिए कार्य कर रहे श्री कृष्णकांत सोनी का विद्यालय परिवार द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। प्राचार्य असलम खान ने शाल एवं श्रीफल भेंट कर उनके योग सेवा एवं स्वास्थ्य जागरूकता के कार्यों के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पालक एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता की। 
इस अवसर पर शिक्षक  महेश मालवीय  ने कहा कि “जन सेवा से देश सेवा” करने वाले लोग समाज के लिए प्रेरणास्रोत होते हैं। जो व्यक्ति अपने ज्ञान, समय, श्रम और सामर्थ्य का उपयोग समाजहित में करता है, तो उसकी छोटी-सी सेवा भी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान बन जाती है। उन्होंने श्री सोनी के सरल स्वभाव, सेवाभाव स्वास्थ्य जागरूकता हेतु किए कार्यों की सराहना करते हुए कहा, श्री सोनी 27 वर्षों से, निस्वार्थ भाव से योग प्रशिक्षक का कार्य कर रहे हैं।  वे योग के जुनून में सरकारी नौकरी भी छोड़ चुके हैं तथा निःशुल्क योग अभ्यास के साथ ही समाज में नैतिक शिक्षा का उजियारा भी फैला रहे है, इसी कारण योगगुरु कहलाते हैं। सरकारी नौकरी छोड़ने के बाद सोनी ने योग को अपना मिशन बना लिया है।  योगगुरु कृष्णकांत सोनी ना सिर्फ भारत में, बल्कि विदेशों में भी योगाभ्यास करा चुके हैं। 
श्री सोनी ने विद्यार्थियों एवं उपस्थित जनसमुदाय को सूक्ष्म व्यायाम, उकड़ू आसन, अर्ध-वज्रासन, वज्रासन, उदर शक्ति विकास क्रिया एवं कटि आसन सहित विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। उन्होंने तनावमुक्ति क्रियाओं, शारीरिक एवं मानसिक ऊर्जा बढ़ाने वाली क्रियाओं तथा विभिन्न प्राणायामों की जानकारी देते हुए नियमित अभ्यास की उपयोगिता समझाई। साथ ही दैनिक जीवन में उपयोगी औषधीय पौधों एवं सामान्य स्वास्थ्य संबंधी उपायों की जानकारी दी।
योगगुरु ने योग अभ्यास का महत्व बताते हुए कहा कि शरीर से कहीं अधिक शक्तिशाली मन होता है। मन मजबूत हो तो व्यक्ति कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत नहीं हारता, लेकिन मन कमजोर हो जाए तो शरीर की शक्ति भी प्रभावित होने लगती है। इसलिए योग केवल शरीर को मजबूत करने की साधना नहीं, बल्कि मन को दृढ़, शांत और सकारात्मक बनाने की प्रक्रिया है। हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी ने भी योग को स्वस्थ जीवन, मानसिक शांति और संतुलित दिनचर्या का महत्वपूर्ण आधार माना है साथ ही इसे जन-जन तक पहुँचाने का कार्य भी किया है। योग को नियमित जीवनशैली का हिस्सा बनाकर व्यक्ति अपने शरीर और मन दोनों को स्वस्थ रखने की दिशा में आगे बढ़ सकता है। योग एवं ध्यान का नियमित अभ्यास मन को शांति, शरीर को स्फूर्ति और विचारों को सकारात्मक दिशा प्रदान करता है। बाहरी चिंताओं से ध्यान हटाकर स्वयं पर केंद्रित करने का अवसर मिलता है।
योग अभ्यास के बाद विद्यार्थियों ने योगगुरु से विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने सरल तरीके से समाधान किया। सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक एकाग्रता, अनुशासन और सकारात्मक जीवनशैली का महत्व समझाया गया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा अपने सामर्थ्य के अनुसार समाज एवं राष्ट्र के विकास में योगदान देने का संकल्प लिया।
विश्व हृदय रोग दिवस पर की गई बच्चों की जांच 
 
बड़वानी 29 सितम्बर 2026/मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के मागदर्शन में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम अंतर्गत दिनांक 29 सितंबर विश्व हृदय रोग दिवस का अयोजन जिला चिकित्सालय बड़वानी में किया गया। डॉ. राम पाटीदार एम.डी मेडिसीन विशेषज्ञ द्वारा इको मशीन से बच्चों की जांच की गई, जिसमें से सभी बच्चे नार्मल पाये गये। डॉ. शीला अगलेचा शिशु रोग विशेषज्ञ एसएनसीयू में फॉलोअप वाले 15 बच्चों का इको मशीन से जांच की गई, जांच में सभी बच्चें नार्मल पाये गये तथा डॉ. जे.पी नागौर शिशु रोग विशेषज्ञ द्वारा बच्चों कि जॉच कि गई एवं हृदय रोग के बारे में जागरूकता हेतु सुझाव दिए गए। 
             विश्व हृदय रोग दिवस के उपलक्ष्य में आरबीएसके मोबाईल हेल्थ टीम द्वारा स्कूल एवं आगनवाड़ी में जाकर 850 बच्चों की स्क्रीनिंग की गई । उक्त बच्चों को स्वस्थ्य हृदय के लिये स्वस्थ जीवन किस प्रकार रखना है आदि के बारे में जानकारी दी गई । साथ ही मुख्यमंत्री बाल हृदय उपचार योजना अंतर्गत 0 से 18 वर्ष तक के बच्चों का निःषुल्क उपचार कराया जा रहा है।सिविल सर्जन डॉ. मनोज खन्ना, आर.एम.ओ डॉ. चेतन ब्राह्मणे, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ.रूपसिंह भादले, जिला शीघ्र हस्तक्षेप मैनेजर राधेश्याम जमरे, सोशल वर्कर डॉ. लखन गांगले आदि उपस्थित रहें।
*बड़वानी के कपास को वैश्विक पहचान दिलाने की पहल,अंजड़ में 'कस्तूरी कॉटन' पर एक दिवसीय कार्यशाला एवं उन्मुखीकरण कार्यक्रम आयोजित** 
.......
 *किसानों को मिली गुणवत्तायुक्त कपास उत्पादन एवं फसल कटाई उपरांत पद्धतियों में सुधार के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी* 
........
 *बेहतर बीज, HDPS तकनीक और ब्रांडिंग से किसानों की आय बढ़ाने की नई राह* 

बड़वानी 29 सितम्बर 2006/ जिले में कपास की गुणवत्ता में सुधार कर गुणवत्तायुक्त कपास उत्पादन प्रोत्साहन एवं बड़वानी के कपास को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में विशिष्ट पहचान दिलाने की दिशा में मंगलवार कृषि उपज मंडी प्रांगण अंजड़ में कस्तूरी कॉटन भारत,भारतीय कपास निगम एवं ज़िला प्रशासन व कृषि विभाग बड़वानी द्वारा कस्तूरी कपास पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला एवं उन्मुखीकरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम में श्री नितिन तोमर प्रोजेक्ट कोर्डिनेटर CITI-CDRA (कॉटन डवलपमेंट एंड रिसर्च एसोसिएशन), श्री उदयसिंह खरात संयुक्त निदेशक (TEXPROCIL), श्रीपद जोशी, अहमदाबाद मुख्य अधिवक्ता के रूप में उपस्थित हुए.
श्रीपद जोशी ने किसानो को कपास बीज की गुणवत्ता खरीदी मे सावधानी उन्नत किस्मो की पहचान विषय पर जानकारी दी 

कार्यशाला में CITI-CDRA (कॉटन डेवलपमेंट एंड रिसर्च एसोसिएशन) के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर श्री नितिन तोमर ने किसानों को उत्तम कृषि पद्धतियों, उत्पादन वृद्धि, कृषि में संदूषण नियंत्रण एवं HDPS पद्धति विषयों पर जानकारी प्रदान की।इस दौरान उन्होंने बताया कि उत्तम खेती हेतु बीजों का चयन बहुत आवश्यक है। किसान भाई सही बीजों और किस्मों का चयन करें; पैकेट पर फोटो देखकर या कम कीमत के बीज का चयन न करें। अपने क्षेत्र के लिए उपयुक्त बीज चुनें एवं अधिकृत डीलर से ही बीज क्रय करें।उन्होंने कपास में प्राकृतिक फसल सुरक्षा प्रबंधन, HDPS तकनीक अपनाने, नियमित रूप से मिट्टी परीक्षण कराने एवं गोबर की खाद का उपयोग करने हेतु किसानों को प्रेरित किया। इस दौरान उन्होंने फसल में विभिन्न पोषक तत्वों की कमी से होने वाले रोगों के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी तथा उन्हें पहचानकर इसके अनुरूप पोषक तत्व डालने के लिए किसानों का मार्गदर्शन किया।

श्री उदयसिंह खरात, संयुक्त निदेशक (TEXPROCIL) ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए बताया कि जिस प्रकार हिरन की नाभि में कस्तूरी होती है, लेकिन वह उसकी खुशबू को बाहर तलाशता रहता है, उसी प्रकार हमारे किसान भाई भी कपास की गुणवत्ता एवं पोस्ट-हार्वेस्ट (फसल कटाई उपरांत) पद्धतियों में सुधार कर अपनी आय में कई गुना वृद्धि कर सकते हैं।
कार्यशाला के दौरान एक कृषक ने उत्सुकतापूर्वक प्रश्न किया कि क्या वह यहाँ उपस्थित किसानों को 'कस्तूरी कपास' का खेत दिखा सकते हैं? इस पर कार्यक्रम में आए विषय-विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि यह कपास की कोई नई किस्म  नहीं है, बल्कि भारत सरकार द्वारा भारतीय कपास को "कस्तूरी कॉटन भारत" नाम दिया गया है यह एक विशिष्ट ब्रांड नाम है, जो तय मानकों को पूरा करता है। चूंकि इससे पूर्व भारत में उत्पादित कपास का कोई वैश्विक आधिकारिक ब्रांड नाम नहीं था, जबकि अन्य प्रमुख कपास उत्पादक देशों के पास अपने कपास को बढ़ावा देने के लिए राष्ट्रीय ब्रांड, प्रमाणन चिह्न या भौगोलिक ट्रेडमार्क मौजूद हैं, इसलिए 'कस्तूरी कॉटन भारत' की शुरुआत की गई है।

 *पृष्ठभूमि और उद्देश्य* 
वर्ष 2023 में भारत सरकार के वस्त्र मंत्रालय, भारतीय कपास निगम (CCI) और द कॉटन टेक्स्टाइल एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (TEXPROCIL) के बीच एक समझौता हुआ, जिसके तहत 'कस्तूरी कॉटन' की ब्रांडिंग, ट्रेसिबिलिटी (उत्पत्ति की ट्रेकिंग) और प्रमाणन का कार्य किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य भारतीय कपास के लिए गुणवत्ता और पारदार्शिता के मानक स्थापित करना, श्रेष्ठ उत्पादन सुनिश्चित करना तथा किसानों को उनकी उपज का बेहतर बाजार मूल्य दिलाना है।

 *कस्तूरी कपास के प्रमुख मानक:* 
• रेशे की लंबाई: 28 मिमी से 31 मिमी तथा प्रीमियम अतिरिक्त लंबे रेशे (ELS) के लिए 34 मिमी से 35 मिमी तक।
• ट्रैश कंटेंट: कचरा या अशुद्धि 2% से कम होनी चाहिए।
• नमी की मात्रा: कपास में नमी का स्तर अधिकतम 8% या उससे कम।
• रेशे की मजबूती: उच्च गुणवत्ता वाले उपकरणों द्वारा परीक्षण किए जाने पर रेशे में उच्च तन्य शक्ति होनी चाहिए।
• यूनिफॉर्मिटी इंडेक्स: रेशों की लंबाई में एकरूपता और समानता का उच्च सूचकांक।
• माइक्रोनेयर वैल्यू: रेशे की महीनता और परिपक्वता का पैमाना।
कार्यक्रम के दौरान किसानों एवं जिनर्स द्वारा अपनाई जाने वाली मानक संचालन प्रक्रिया (SOPs) के बारे में भी विस्तार से बताया गया। जिस प्रकार हर व्यक्ति की अपनी एक विशिष्ट पहचान होती है, उसी प्रकार प्रत्येक बेल पर यूनिक क्यूआर (QR) कोड शामिल किया गया है, जिसमें जिनर का विवरण, फसल वर्ष, बेल का वजन इत्यादि जानकारी दर्ज होती है। यह क्यूआर कोड ब्लॉकचेन-आधारित ट्रेसबिलिटी से जुड़ा हुआ है।
किसानों को कपास की पैकिंग से लेकर भंडारण और परिवहन तक स्वच्छता बनाए रखने के लिए प्रोत्साहित किया गया तथा कपास में मिट्टी, कचरा, पत्तियाँ एवं अन्य बाहरी सामग्रियों की मिलावट को पूरी तरह रोकने के संबंध में विशेष रूप से जानकारी दी गई।

इस दौरान कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि किसान भाई हमारे अन्नदाता और अभिन्न अंग हैं। जिला प्रशासन द्वारा एचडीपीएस (HDPS) पद्धति, उन्नत बीज, रात्रि चौपाल एवं विभिन्न कार्यशालाएं आयोजित कर किसानों की आय में वृद्धि और बेहतर उत्पादन हेतु निरंतर कार्य किया जा रहा है। यह कार्यशाला कपास की गुणवत्ता में सुधार के व्यावहारिक उपायों, जीनिंग प्रक्रिया के मानकों, स्वच्छ, टिकाऊ व उच्च गुणवत्ता तथा कपास के महत्व पर पूरी तरह केंद्रित है। 'कस्तूरी कॉटन भारत' के अंतर्गत गुणवत्तायुक्त कपास की प्रत्येक बेल पर 500 रुपये का प्रोत्साहन दिए जाने का प्रावधान है। प्रशासन द्वारा स्टार रेटिंग एवं गुणवत्ता परीक्षण के संबंध में निरंतर रूप से प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि किसानों को लगातार जागरूक किया जा सके और उन्हें उनकी मेहनत का उचित व सर्वोपरि मूल्य मिल सके।
इस कार्यक्रम में कृषि विभाग के अधिकारी / कर्मचारी,कॉटन व्यापार संघ के पदाधिकारी, कपास उद्योग से संबंधित व्यापारीगण, भारतीय कपास निगम के पदाधिकारी, भारतीय किसान संघ के पदाधिकारीगण,मंडी के पदाधिकारीकरण,कृषि सखी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय किसान उपस्थित रहे।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=badwani nis:value=Badwani nis:enabled=true nis:link/>
शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय में जिला स्तरीय मोगली उत्सव का हुआ आयोजन
बड़वानी 29 सितम्बर 2026/मोगली उत्सव 2026 के तहत शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 01 बड़वानी में जिला स्तरीय कार्यक्रम संपत्र हुआ। इस कार्यक्रम में विकास खंड स्तर से चयनित कनिष्ठ एवं वरिष्ठ स्तर की विद्यार्थी टीमों ने सहभागिता की है । आयोजित प्रश्न मंच कार्यक्रम में पर्यावरण जल जंगल व जमीन से जुड़े प्रश्नों पर विद्यार्थियों उत्तर दिए। इस प्रतियोगिता में माध्यमिक स्तर के विभिन्न विकास खंडों के सात प्रतिभागी सम्मिलित हुए। जिसमें प्रथम स्थान बड़वानी विकास खंड को मिला। विजेता प्रतिभागी कुमारी कनिष्का कन्नौज माता शबरी आवासी कन्या शिक्षा परिसर बड़वानी एवं कृष्णा पिपलोदे पीएम श्री शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय क्रमांक 02 बड़वानी रहे। इस प्रकार वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 9वी से 12वीं स्तर के प्रतिभागी सम्मिलित हुए जिसमें प्रथम स्थान पर संदीप जमरा शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक 01 बड़वानी एवं कुमारी रिंका अलावे माता शबरी आवासीय कन्या शिक्षा परिसर बड़वानी रहे। कनिष्ठ एवं वरिष्ठ स्तर के विजेता प्रतिभागी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के लिए पेंच राष्ट्रीय उद्यान सिवनी में सहभागिता करेंगे। एवं 27, 28, 29 अक्टूबर को पेंच राष्ट्रीय उद्यान भ्रमण एवं वहा की विभिन्त्र गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर तहसीलदार वड़वानी राहुल सोलंकी ने बच्चों को मार्गदर्शन प्रदान किया। जिला शिक्षा अधिकारी सुश्री ज्योति पटेल ने विजेता बच्चों को बधाई दी एवं राज्य स्तर प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी। उपस्थित अतिथियों द्वारा समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं उपस्थित समुदाय का आभार कार्यक्रम के नोडल अधिकारी श्री आशीष शुक्ला ने किया प्रश्न मंच कार्यक्रम की रूपरेखा निर्माण मंच सज्जा एवं कंप्यूटरीकृत प्रस्तुतीकरण दीपक गुप्ता एवं कैलाश बडोले के द्वारा की गई एवं मंच संचालन डॉ. रामसहाय यादव द्वारा किया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=कहानी_बदलाव_की nis:value=कहानी_बदलाव_की nis:enabled=true nis:link/> 

बड़वानी के सुराना गांव की 'खोड़ियार आजीविका समूह' की 10 महिलाओं ने आजीविका मिशन और बैंक ऋण के सहयोग से भैंस पालन और दुग्ध उत्पादन शुरू कर आत्मनिर्भरता की मिसाल पेश की है!
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=badwani nis:value=Badwani nis:enabled=true nis:link/>
जनसुनवाई में आये 70 आवेदन  
बड़वानी 29 सितम्बर 2026/राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है। जिला पंचायत सीईओ ने कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 70 आवेदकों की समस्यायें सुनी। इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये । 
जनसुनवाई में मुख्य रूप से ज़मीन का सीमांकन करने, नक्शा दुरूस्त करने, अतिक्रमण हटाने, अनुकम्पा नियुक्ति दिलाने, प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, बिजली पानी की समस्या, संबल योजना के तहत मिलने वाली आर्थिक सहायता आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये।
       जिला पंचायत सीईओ ने विभिन्न आवेदनों में तत्काल प्रकरण नोट कराते हुए तत्परता के साथ निराकरण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कई प्रकरणों को समय सीमा की बैठक में समीक्षा के लिए भी चिन्हांकित किया। 
जनसुनवाई में ग्राम खमसजवानी निवासी श्रीमति सलिता पति स्व. श्री देवराम एवं ग्राम खुरमपुरा निवासी श्रीमति आशा पति स्व. राकेश ने आवेदन देकर बताया कि संबल योजना के तहत प्राप्त होने वाली आर्थिक सहायता राशि का आवेदन दिया परन्तु अभी तक उन्हे योजना के तहत मिलने वाली राशि प्राप्त नही हुई।
मुख्यमंत्री श्रमिक सेवा प्रसूति सहायता योजना के तहत बड़वानी जिले की श्रीमती इंद्र धनगर को 16,000 रुपये की सहायता राशि प्राप्त हुई है।
​इस योजना से सुरक्षित मातृत्व और उचित पोषण सुनिश्चित हुआ है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=badwani nis:value=Badwani nis:enabled=true nis:link/>
*कहानी बदलाव की*
 
*आजीविका मिशन के अंतर्गत सामूहिक उद्यम से बदली बड़वानी जिले की ग्रामीण महिलाओं की तस्वीर* 
............
 *ठीकरी के ग्राम सुराना में खोड़ियार समूह की भैंस पालन और दुग्ध उत्पादन पहल बनी आर्थिक संबल* 
बड़वानी 29 सितम्बर 2026/ जब ग्रामीण महिलाओं के हाथों में हुनर, आजीविका के साधन और परस्पर सहयोग का संबल मिल जाता है, तो वे न केवल अपनी तकदीर बदल देती हैं, बल्कि पूरे समाज की तस्वीर भी बदल देती हैं। इसी बदलाव की जीवंत मिसाल पेश कर रहा है, बड़वानी जिले के विकासखंड ठीकरी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सुराना का खोड़ियार आजीविका समूह।
      इस समूह की महिलाओं ने यह साबित कर दिया है कि पारंपरिक जीवन शैली और आजीविका की सीमाओं से बाहर निकलकर यदि सामूहिक प्रयास किए जाएं, तो आर्थिक स्वावलंबन का मार्ग स्वतः प्रशस्त हो जाता है। इन महिलाओं ने पशुपालन जैसे पारंपरिक क्षेत्र को आधुनिक और व्यावसायिक रूप देते हुए सामूहिक भैंस पालन और दुग्ध उत्पादन को अपने स्वरोजगार का मुख्य आधार बनाया है। मध्य प्रदेश शासन द्वारा संचालित राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के मार्गदर्शन और आपसी एकजुटता के बल पर इन महिलाओं ने चूल्हे-चौके की सीमाओं को लांघकर आर्थिक आत्मनिर्भरता की ओर एक मजबूत कदम बढ़ाया है। आज इनकी यह सामूहिक पहल न केवल उनके परिवारों को आर्थिक संबल प्रदान कर रही है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति दे रही है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=jansamparkmp nis:value=JansamparkMP nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=badwani nis:value=Badwani nis:enabled=true nis:link/>
युवा संगम मेले में 20 युवाओं का हुआ चयन 
बड़वानी 29 सितम्बर 2026/ मध्यप्रदेश शासन की रोजगारोन्मुखी योजनान्तर्गत युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिये कलेक्टर श्रीमती जयति सिंह के मार्गदर्शन में 29 सितम्बर को प्रातः 10.30 बजे  से सेंधवा विकसखण्ड के ग्राम पंचायत धनोरा में युवा संगम ( रोजगार मेला ) का आयोजन किया गया । इस युवा संगम में 29 युवाओं द्वारा पंजीयन कराया गया । 
 जिला रोजगार अधिकारी श्री टीएस डूडवे से प्राप्त जानकारी अनुसार निजी क्षेत्र की कम्पनियो के प्रतिनिधियो ने 20 युवाओं को रोजगार हेतु प्रारम्भिक रूप से साक्षात्कार के पश्चात चयन की कार्यवाही की गई । इस युवा संगम मेले में प्रतिभा सिन्टेक्स प्रायवेट लिमिटेड पीथमपुर जिला धार द्वारा 10 युवाओं का, एस.बी.आई लाईप इन्श्योरेंस सेंधवा द्वारा 04 युवाओं का, स्वतंत्रता माईक्रोफीन इन्दौर द्वारा 04 युवाओं का तथा क्रेडिट एक्सेस ग्रामीण लिमिटेड इन्दौर द्वारा 02 युवाओं का चयन किया गया । 
 इस दौरान ग्राम पंचायत धनोरा की सरपंच श्रीमती कमलीबाई पति श्री जगन मेहता, जिला रोजगार अधिकारी सहित विभिन्न कम्पनियो के प्रतिनिधि एवं युवा उपस्थित थे ।