रक्षाबंधन पर्व पर अखिल विश्व गायत्री परिवार युवा प्रकोष्ठ जिला बड़वानी द्वारा एक अनूठी और सार्थक पहल की जा रही है। इसके तहत जिले की नौ तहसीलों में बहनें अपने भाइयों को राखी बांधकर गुटखा, तंबाकू व शराब जैसे व्यसनों से दूर रहने का संकल्प दिलाएंगी। युवा प्रकोष्ठ जिला समन्वयक लखन विश्वकर्मा व पूनम पंडित के अनुसार इस बार महंगा उपहार नहीं बल्कि भाई का नशामुक्त व स्वस्थ जीवन ही बहन के लिए सबसे बड़ा उपहार होगा। गायत्री परिवार के कार्यकर्ताओं द्वारा जिलेभर में नशामुक्त समाज का संदेश दिया जा रहा है। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #BarwaniNews #GayatriPariwar #Nashamukti #NimadNews