जोबट क्षेत्र में प्रस्तावित जमीन अधिग्रहण के विरोध में आलीराजपुर में आदिवासी विकास परिषद प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल और विधायक सेना पटेल के नेतृत्व में विशाल रैली निकाली गई। रामदेव मंदिर चौक से कलेक्ट्रेट तक निकाली गई रैली के बाद ग्रामीण कलेक्टर कार्यालय के गेट पर धरने पर बैठ गए। तहसीलदार, एसडीएम और अपर कलेक्टर के आग्रह के बाद भी ग्रामीण कलेक्टर से ही ज्ञापन लेने पर अड़े रहे। बाद में कलेक्टर नीतू माथुर ने स्वयं पहुंचकर ज्ञापन लिया और आपत्तियां सुनीं। ऐसी ही अंचल की खबरों के लिए फॉलो करें 'निमाड़ दस्तक न्यूज़'। . . #NimadDastakNews #AlirajpurNews #JobatNews #TribalProtest #NimadNews