सिंधिया घराने की परंपरा निभाने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हर साल मंसूर शाह के उर्स पर पहुंचते हैं। यह परंपरा 300 साल पुरानी है, जिसे निभाने के लिए सोमवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया फिर से ग्वालियर पहुंचे। आइए आपको बताते हैं कि मंसूर शाह ने सिंधिया राजपरिवार को क्या आशीर्वाद दिया था।
दरअसल, हर साल सूफी संत मंसूर शाह का उर्स महाराज बाड़ा स्थित देवघर में मनाया जाता है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया राजघराने की परंपरा को निभाते हुए यहा गोरखी देवघर में पूजा अर्चना की है। करीब एक घंटे तक ज्योतिरादित्य सिंधिया देवघर में रहे हैं। इसके बाद बाबा मंसूर शाह का उन्हें आशीर्वाद मिला है।
सिंधिया राज घराने में यह परंपरा 300 सालों से चली आ रही है। राज परिवार के मुखिया देवघर में पूजा के लिए जाते हैं। अभी ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर राजघराने के महाराज हैं। इसीलिए वही हर साल पूजा करते हैं। देवघर में मंसूर शाह से जुड़ी स्म
Korba, Korba | Sep 29, 2026