Public App Logo
Profile Picture

JB News

@jbnewskorba
674Followers
0Following
बाॅलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस और बच्चन परिवार की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन पेरिस फैशन वीक में जलवे बिखेरने के बाद भारत लौट आई हैं.

एयरपोर्ट पर उनका अलग ही स्वैग देखने को मिला. उन्होंने जींस-टीशर्ट के साथ ट्रेंच कोट पहना हुआ था. 

एयरपोर्ट पर उन्हें देखते ही पैपराजी ने घेर लिया और जमकर पोज लिए. उन्होंने भी किसी को निराश नहीं किया.
उर्वशी रौतेला की टीम ने एक AI कंपनी को लेकर दावा किया है कि वो एक्ट्रेस के नाम और उनकी छवि का बिना इजाजत इस्तेमाल कर रही थी। टीम ने कानूनी कार्रवाई करते हुए 7000 करोड़ के हर्जाने की मांग भी की है।

एक्ट्रेस की टीम के बयान के मुताबिक, कंपनी ने कथित तौर पर उर्वशी रौतेला की पहचान और कंटेंट का इस्तेमाल बिना इजाजत के किया। टीम ने कहा कि वे उचित कानूनी कदम उठा रहे हैं और फिलहाल नुकसान का आकलन 7,000 करोड़ रुपये किया जा रहा है। टीम ने इस बात पर भी जोर दिया कि एक्ट्रेस के नाम, तस्वीर या उनकी जैसी दिखने वाली छवि का कोई भी कमर्शियल इस्तेमाल सिर्फ सही इजाजत के साथ ही किया जाना चाहिए।
बॉलीवुड एक्‍ट्रेस दीया मिर्जा ने देश के माता-पिता के नाम एक बेहद गंभीर और भावुक मैसेज शेयर किया है। उन्‍होंने बेटों की परवरिश को लेकर सवाल भी उठाए हैं और सलाह भी दी है। दिल्ली-NCR और बिहार में बेटियों के साथ लगातार सामने आईं दुष्‍कर्म और यौन उत्पीड़न की घटनाओं ने जहां देश को झकझोर दिया है, वहीं इन वारदातों ने लड़क‍ियों और महिलाओं की सुरक्षा पर फिर से बहस छेड़ दी है। 44 साल की एक्‍ट्रेस, जो खुद एक बेटे की मां हैं, उन्‍होंने इंस्‍टाग्राम पर एक लंबा नोट शेयर कर पैरेंट्स को दो टूक सलाह दी है। कहा है कि बेटियों पर पाबंदी लगाने से ज्यादा जरूरी है, बेटों को सही-गलत की सीख देना। 

दीया मिर्जा लिखती हैं कि लड़कों को सहमति (consent), सीमाओं (boundaries), और सबसे जरूरी अस्वीकृति (rejection) को स्वीकार करना सिखाना होगा।
ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया मोड़: CBI ने गिरिबाला सिंह को दहेज प्रताड़ना केस में दी क्लीनचिट, डाउरी डेथ से इनकार 

 https://jbnewskorba.in/ट्विशा-शर्मा-मौत-मामले-मे/
उत्तर प्रदेश के मऊ में करीब नौ साल से लापता 14 वर्षीय सचिन मौर्य का मामला अब पुलिस जांच से आगे बढ़कर सुप्रीम कोर्ट के सामने है। 27 सितंबर 2017 को ट्यूशन के लिए घर से निकला कक्षा नौ का छात्र वापस नहीं लौटा था। परिवार ने तलाश के बाद पुलिस से शिकायत की और 28 सितंबर को सरायलखंसी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।

मामले में बाद में छह आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए गए, लेकिन ट्रायल की धीमी गति पर सुप्रीम कोर्ट ने गंभीर चिंता जताई। अदालत के सामने बताया गया कि 27 मार्च 2023 को आरोप तय होने के बाद अभियोजन के 54 गवाहों में अब तक सिर्फ दो की गवाही हो सकी है। सुप्रीम कोर्ट ने इस स्थिति को गंभीरता से लेते हुए उत्तर प्रदेश सरकार को वर्ष 2023 से अब तक मऊ में एसपी पद पर रहे अधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही शुरू करने का निर्देश दिया है। उपलब्ध न्यायिक रिकॉर्ड के मुताबिक, मऊ के सरायलखंसी थाना क्षेत्र के बूढ़ावे गांव निवासी विनोद कुमार मौर्य का 14 वर्षीय बेटा सचिन मौर्य कक�
रणबीर कपूर के जन्मदिन पर ‘रामायणम्’ के BTS वीडियो को दिखाया गया है। इसमें रणबीर कपूर फिल्म की पूरी कास्ट के साथ नजर आ रहे हैं। माता कौशल्या से लेकर पिता दशरथ और भाइयों संग भी वो दिखे। साथ ही, रणबीर के एक्शन सीन्स को भी दिखाया गया है।

डायरेक्टर नितेश तिवारी ने एक सामने आए BTS वीडियो में बात करते हुए कहा है कि रामायणम् जैसे महाकाव्य से करोड़ों भक्तों की भावनाएं जुड़ी हुई हैं और इसी कारण से फिल्म के लिए सही कलाकारों को कास्ट करना बेहद जरूरी था। रणबीर कपूर जो फिल्म में राम का किरदार निभा रहे हैं उन्होंने भी खुलकर अपने किरदार के बारे में बात की है। रणबीर ने बताया कि उन्होंने इस प्रोजेक्ट को किसी दूसरे फिल्म या फिर किरदार की तरह नहीं लिया है, बल्कि एक पूजनीय किरदार को पूरे जिम्मेदारी और न्याय के साथ निभाने की नजर से देखा है।
टीवी की मशहूर 'बालिका वधू' यानी आनंदी के नाम से जानी जाने वाली एक्ट्रेस प्रत्युषा बनर्जी की आत्महत्या मामले में बुधवार को बड़ा फैसला आया है। बॉम्बे हाई कोर्ट ने उनके एक्स पार्टनर राहुल राज सिंह को लेकर फैसला सुना दिया है।

कोर्ट ने कहा कि अभियोजन के पास मामले को ट्रायल तक ले जाने लायक पर्याप्त सबूत ही नहीं हैं। कोर्ट ने राहुल राज के वकीलों की दी गई दलीलों को मानते हुए कहा कि यह उकसाने का मामला नहीं बनता, इसलिए ट्रायल चलाना कानूनी प्रक्रिया का दुरुपयोग होगा। राहुल का शुरू से दावा रहा है कि दोनों दिसंबर 2016 में शादी करने वाले थे। अब 10 साल चली इस कानूनी लड़ाई के बाद राहुल बरी हो गए हैं।

पहले सेशन कोर्ट ने तब कहा था कि गवाहों के बयान से लगता है कि आरोपी ने मृतका की जिंदगी नर्क बना दी थी।
टीवी एक्ट्रेस क्रिस्टल डिसूजा 36 की उम्र में अबतक कुंवारी हैं लेकिन अब वो मां बनने की तैयारी कर चुकी हैं.

 इसके लिए उन्होंने अपने एग्ज को फ्रीज करवाने का फैसला कर लिया है. उन्होंने कहा कि अगर आपको खुद के बच्चे चाहिए तो ये कदम बेहद जरूरी है. 

क्रिस्टल दुबई के करोड़पति बिजनेसमैन को डेट कर रही हैं. हालांकि उन्होंने अबतक अपने रिश्ते को सार्वजनिक नहीं किया है.
एक वक्त था जब रणवीर शौरी और पूजा भट्ट के रिश्ते को लेकर खूब चर्चा रहती थी। 2000 के दशक की शुरुआत में उनकी डेटिंग की खबरें अक्सर मैग्जीन और अखबार की सुर्खियां रहा करती थी लेकिन फिर साल 2002 गुजरते हुए दोनों के बीच कड़वाहट और विवाद के साथ बेहद खराब मोड़ पर आकर खत्म हुआ। चर्चा ये भी है कि डेटिंग के दौरान दोनों लिव-इन में भी रहे। पूजा भट्ट ने रणवीर शौरी पर शराब पीने और घरेलू हिंसा का भी आरोप लगाया था। अब पूजा भट्ट के भाई राहुल भट्ट ने करीब 24 साल पुराने इस विवाद और मारपीट पर बात की है।

उन्होंने रणवीर और बहन पूजा भट्ट के बीच के पुराने विवाद पर बातें करते हुए स्वीकार किया कि गुस्से में उन्होंने रणवीर शौरी के साथ मारपीट की थी और उनकी कार का शीशा भी तोड़ दिया था। राहुल ने बताया कि, इस घटना के दौरान रणवीर की एक पसली टूट गई थी। हालांकि, अपनी इस हरकत के लिए अब राहुल शर्मिंदगी महसूस करते हैं और उन्हें अपने किए पर अफसोस है।
कृति सेनन ने एक बार फिर से कपड़ों को लेकर चुप्पी तोड़ी है और इस बार तो उन्होंने बहुत मजबूत मैसेज शेयर किया है। कृति ने बुर्के और डायपर को लेकर उदाहरण भी दिया। उन्होंने यौन उत्पीड़न होने पर छोटे कपड़े पहनने को जिम्मेदार ठहराने वालों को कोसा है।

हाल ही में एक्ट्रेस कृति सेनन एक विवाद में फंस गईं। एक ज्वेलरी ब्रांड के रक्षाबंधन के विज्ञापन में उनके पहनावे को लेकर सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना हुई थी। लोगों की नाराजगी के बाद ब्रांड ने विज्ञापन हटा लिया। इस विवाद के कुछ दिनों बाद, कृति ने इंस्टाग्राम पर एक और पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि यौन उत्पीड़न के लिए छोटे या खुले कपड़े पहनने को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता।
संगठन से तनातनी और अपने तल्ख तेवरों को लेकर चांचौड़ा की भाजपा विधायक प्रियंका मीणा (पेंची) एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा खड़ा हो गया, जब मंच पर अपने समर्थक मंडल अध्यक्ष को जगह न मिलने से महिला विधायक बुरी तरह बिफर गईं। बात इतनी बढ़ गई कि भरे मंच पर विधायक की भाजपा जिला उपाध्यक्ष से तीखी बहस हो गई। विधायक के इस अप्रत्याशित व्यवहार से नाराज होकर पार्टी के जिलाध्यक्ष और जिला पंचायत अध्यक्ष मंच छोड़कर सीधे नीचे जमीन पर जाकर बैठ गए।
महाराष्ट्र के बहुचर्चित केतन अग्रवाल मर्डर में पुणे पुलिस ने कई राज खोले हैं। पुलिस ने लंबी जांच के बाद केतन अग्रवाल मर्डर केस में 5,053 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट के मुताबिक, हत्या की योजना बनाने में सोशल मीडिया, गूगल सर्च और इंटरनेट की जानकारी का इस्तेमाल किया गया। पुलिस ने चार्जशीट में बताया है कि केतन अग्रवाल ने सिया गाेयल के प्यार में गर्दन के नीचे पीठ पर नाम का टैटू बनवाया था। गौरतलब हो कि 18 जून को कथित तौर पर केतन को लोहागढ़ ले जाया गया। पुणे मर्डर केस में आरोप है कि 8 जून को लोहागढ़ पर चेतन चौधरी और सिया गोयल ने केतन को धक्का दिया था।
पटना के ADM सप्लाई रविंद्र कुमार दिवाकर से जुड़े ठिकानों पर निगरानी विभाग की कार्रवाई के बाद कई सवाल खड़े हुए हैं। निगरानी की टीम ने पटना और बेगूसराय स्थित उनके आवासों पर तलाशी ली, जहां कुल 79 लाख रुपये से अधिक नकद मिलने की बात सामने आई है। इसके अलावा बड़ी संख्या में महंगी घड़ियां, सोने के आभूषण और जमीन से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए। अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में अदालत के आदेश के बाद की गई है।बेगूसराय वाले घर से भी मिला कैश और जेवर
रविंद्र कुमार दिवाकर मूल रूप से बेगूसराय के रहने वाले बताए जाते हैं। निगरानी डीएसपी वासुदेव राय के नेतृत्व में टीम ने पोखरिया स्थित उनके पैतृक आवास पर तलाशी ली। यहां से 9 लाख रुपये से अधिक नकदी और सोने के जेवर मिलने की जानकारी दी गई है। वहीं पटना स्थित आवास से करीब 70 लाख रुपये कैश बरामद होने की बात सामने आई है। जांच के दौरान 48 लग्जरी घड़ियां भी मिलीं, जिनकी कीमत 6 लाख रुपये से ज�
मंगलवार को इंदौर कलेक्टर ऑफिस में जनसुनवाई होती है। जनसुनवाई में आईं दादी ज्योति सोनी का आज तक राशन कार्ड नहीं बना था। राशन कार्ड नहीं बनने की वजह से उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा था। कलेक्टर शिवम वर्मा के सामने अपनी बात रखीं और 10 मिनट में उन्हें समाधान मिल गया।

इंदौर की रहने वालीं ज्योति सोनी का पिछले नौ सालों से राशन कार्ड नहीं बना था। वह इंदौर कलेक्टर ऑफिस में फरियाद लेकर पहुंचीं। राशन कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिला था। इसके बाद कलेक्टर शिवम वर्मा के पास वह पहुंचीं और अपनी फरियाद रखी।
एमपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में मंगलवार को मतगणना के बाद एबीवीपी ने अध्यक्ष, महासचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की। सुबह से मतदान को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह रहा और 366 में से 274 विद्यार्थियों ने मताधिकार का प्रयोग किया।

कुल 74.9 प्रतिशत मतदान के बाद दोपहर तीन बजे शुरू हुई मतगणना में परिणाम सामने आए तो एबीवीपी समर्थकों में उत्साह देखने को मिला। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के वेदांत थापली ने सर्वाधिक 185 मत प्राप्त किए। एनएसयूआई के विकास सिंह को 48 और मसूरी छात्र संगठन के मनन शाही को 36 मत मिले। महासचिव पद पर भी एबीवीपी के आशुतोष जोशी ने 160 मत हासिल कर जीत दर्ज की। अंकित रौछैला को 70 और प्रियंशु कंडारी को 42 मत मिले। विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर एबीवीपी की करिश्मा डुमोगा को 212 मत मिले, जबकि संध्या को 54 मत प्राप्त हुए। इस तरह अध्यक्ष, महासचिव और विश्वविद्यालय प्रतिनिधि के तीनों पद एबीवीपी के खाते में गए।

<nis:link nis:type=tag nis:id=mpgcollege nis:value=MPGCollege nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=studentunionelection nis:value=StudentUnionElection nis:enabled=true nis:link/> #
बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान कभी एक्टर शाहिद कपूर को डेट करती थीं। साल 2004 से 2007 तक दोनों के इश्‍क के घनघोर चर्चे थे। लेकिन फिर ब्रेकअप हो गया। इसके बाद से दोनों जब भी एक मंच पर आए हैं, थोड़े 'अनकंफर्टेबल' ही दिखे। लेकिन अब कुछ ऐसा हुआ है, जिसे जानकर फैंस भी चौंक गए हैं। शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत जल्द ही करीना कपूर खान के चैट शो 'व्हाट विमेन वांट' में नजर आने वाली हैं। दोनों हसीनाओं ने इसकी शूटिंग भी कर ली है। सेट से दोनों की तस्वीरें भी सामने आई हैं। और तो और, इंस्‍टाग्राम पर दोनों ने एक-दूसरे पर भरपूर प्‍यार भी बरसाया है। यह कुछ ऐसा है, जिसे देख फैंस हैरान हैं और कह रहे हैं कि उन्‍होंने 'इसकी उम्‍मीद कभी नहीं की' थी।

करीना कपूर ने जहां इंस्‍टाग्राम स्‍टोरी पर मीरा राजपूत संग तस्‍वीर शेयर की है, वहीं मीरा ने करीना कपूर के शो में पहुंचने के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट शेयर किया है। उन्होंने करीना को टैग करते हुए उनकी तारीफ की, जिस पर एक्ट्रेस ने भ�
राजधानी दिल्ली में लोगों का 11 सालों का लंबा इंतजार आज बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर उद्घाटन के साथ खत्म हो गया। मंगलवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लंबे समय से लंबित बारापुला फेज-3 एलिवेटेड कॉरिडोर समेत 1,941 करोड़ रुपये की लागत वाली चार बड़ी सड़क बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की शुरुआत की। लेकिन इस बीच लोगों के मन में एक ही सवाल आ रहा होगा कि बारापुला फ्लाइओवर के खुलने से आम लोगों को क्या फायदा होगा।

आपको बता दें कि बारापुला फेज-3 एलिवेटेड रोड कॉरिडोर परियोजना का उद्देश्य पूर्वी और दक्षिणी दिल्ली के बीच निर्बाध संपर्क उपलब्ध कराना है। इसके तहत सिग्नल-फ्री मार्ग के जरिए मयूर विहार फेज-1 और अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को जोड़ा जाएगा। यह फ्लाईओवर सराय काले खां में मौजूदा बारापुला फ्लाईओवर से जुड़ जाएगा जिससे करीब 10 किलोमीटर लंबे मार्ग का विस्तार पूरा हो जाएगा।

<nis:link nis:type=tag nis:id=amitshah nis:value=AmitShah nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=delhinews nis:value=DelhiNews nis:enabled=true nis:link/>
🐾 घर के आंगन में पहुंचा दुर्लभ पैंगोलिन, वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर प्राकृतिक रहवास में छोड़ा, देखिए विडिओ 

 https://jbnewskorba.in/🐾-घर-के-आंगन-में-पहुंचा-दुर/
सेवा संकल्प अभियान में दिखी संवेदना की मिसाल, कुष्ठ आश्रम पहुंचकर गोपाल मोदी ने बांटी खाद्य सामग्री व स्वच्छता किट,देखिए विडिओ 

 https://jbnewskorba.in/सेवा-संकल्प-अभियान-में-दि/
बीजेपी विधायक मैथिली ठाकुर ने नीदरलैंड्स में आयोजित कॉन्सर्ट में भारतीय लोक संगीत की तान बिखेरी। नीदरलैंड्स स्थित 'इंडिया हाउस' में भारतीय सांस्कृतिक परंपरा और संगीत की एक बेहद ख़ास और यादगार शाम के लिए मैथिली ठाकुर ने राजदूत कुमार तुहिन के प्रति विशेष रूप से आभार जताया।

इससे पहले 'इंडिया हाउस' में राजदूत कुमार तुहिन ने भारत की प्रसिद्ध लोक एवं शास्त्रीय गायिका और बिहार विधानसभा की सदस्य मैथिली ठाकुर का गर्मजोशी से स्वागत किया। ये आयोजन केवल एक औपचारिक मुलाकात नहीं था, बल्कि सुदूर देश में भारतीय कला, लोक परंपराओं और सदाबहार सांस्कृतिक विरासत का एक भव्य उत्सव बन गया।

कार्यक्रम के दौरान मैथिली ठाकुर के दिल को छू लेने वाले संगीत और लोकगीतों ने नीदरलैंड्स में मौजूद भारतीय समुदाय और विदेशी अतिथियों को भारत की मिट्टी और जड़ों से जोड़े रखा। उनके सुरीले गानों ने माहौल में आत्मीयता घोल दी, जिससे वहां उपस्थित हर व्यक्ति को अपने देश की स�
बीजेपी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी ने चुनाव आयोग को लेकर कांग्रेस के रुख पर सवाल उठाए। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि एक नागरिक के तौर पर वह मानती हैं कि चुनाव आयोग भारत के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत करता है। साथ ही, यह भारतीय लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखने वाली व्यवस्था है, जिसकी दुनिया के कई देश तारीफ और सम्मान करते हैं।

स्मृति ईरानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बात से नाराज है कि भारत के लोग मौजूदा लोकतांत्रिक ढांचे के भीतर उसका समर्थन नहीं कर रहे हैं। उनके मुताबिक, कांग्रेस अपनी हार पर आत्ममंथन करने के बजाय चुनाव आयोग पर हमला कर रही है। उन्होंने सवाल उठाया कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, केरल और कर्नाटक जैसे राज्यों में, जहां बीजेपी सत्ता में नहीं है, क्या कांग्रेस नेतृत्व चुनाव आयोग को क्लीन चिट दे रहा है या वहां भी आयोग की गतिविधियों पर सवाल उठा रहा है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=smritiirani nis:value=SmritiIrani nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bjp nis:value=BJP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=congress nis:value=Congress nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=electioncommission nis:value=ElectionCommission nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=electioncommissionofindia nis:value=ElectionCommissionOfIndia nis:enabled=true nis:link/> IndianDemocracy
रोहित, सरोज और सीमा कोरबा से आउट, योगिता-रेणुका और मधु की एंट्री… 125 डिप्टी कलेक्टरों की तबादला सूची से प्रशासनिक गलियारों में हलचल! 

 https://jbnewskorba.in/रोहित-सरोज-और-सीमा-कोरबा-स/
कोरबा में मोन्ट्रा इलेक्ट्रिक ऑटो की एजेंसी बंद होने से उपभोक्ता परेशान, कलेक्टर से शिकायत, से शिकायत 100 से अधिक वाहन मालिकों ने एजेंसी व सर्विस सेंटर जारी रखने की मांग की…..देखिए विडिओ 

 https://jbnewskorba.in/कोरबा-में-मोन्ट्रा-इलेक्/
सिंधिया घराने की परंपरा निभाने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया हर साल मंसूर शाह के उर्स पर पहुंचते हैं। यह परंपरा 300 साल पुरानी है, जिसे निभाने के लिए सोमवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया फिर से ग्वालियर पहुंचे। आइए आपको बताते हैं कि मंसूर शाह ने सिंधिया राजपरिवार को क्या आशीर्वाद दिया था।

दरअसल, हर साल सूफी संत मंसूर शाह का उर्स महाराज बाड़ा स्थित देवघर में मनाया जाता है। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया राजघराने की परंपरा को निभाते हुए यहा गोरखी देवघर में पूजा अर्चना की है। करीब एक घंटे तक ज्योतिरादित्य सिंधिया देवघर में रहे हैं। इसके बाद बाबा मंसूर शाह का उन्हें आशीर्वाद मिला है।

सिंधिया राज घराने में यह परंपरा 300 सालों से चली आ रही है। राज परिवार के मुखिया देवघर में पूजा के लिए जाते हैं। अभी ज्योतिरादित्य सिंधिया ग्वालियर राजघराने के महाराज हैं। इसीलिए वही हर साल पूजा करते हैं। देवघर में मंसूर शाह से जुड़ी स्म
🚨 हरदीबाजार के अस्थाई स्वास्थ्य केंद्र में महिला की मौत, इलाज में लापरवाही के आरोप से मचा हड़कंप,देखिए विडिओ 

 https://jbnewskorba.in/🚨-हरदीबाजार-के-अस्थाई-स्व/