प्रयागराज में लड़की के माता-पिता ने अपनी पुत्री का पुतला बनाकर अंतिम संस्कार कर दिया। परिजनों का आरोप है कि पिछले 15 साल से जिस लड़के को भाई मानकर राखी बांधती थी। उसी लड़के से शादी रचा ली। लेकिन लड़की ने इस आरोप को एक सिरे से नकार दिया। उसका कहना है कि उसका पहले से जान पहचान और संबंध था परिवार वाले ही इस बात को लेकर प्रताड़ित करते थे।
बता दें कि प्रयागराज के यमुनानगर इस में अंतर्जातीय विवाह पर विवाद छिड़ गया है। पिता ने बेटी का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार कर मामले को आंच दे दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, औद्योगिक थाना क्षेत्र के तेंदुवावन गांव की रहने वाली नंदनी पांडेय के पिता गणेश पांडेय और उसी गांव के शाश्वत गुप्ता के पिता छेदी लाल के परिजनों का आपस मधुर पारिवारिक संबंध था। छेदीलाल बिजली विभाग में कर्मचारी हैं। शाश्वत एलएलबी की पढ़ाई कर रहा है। नंदनी और शाश्वत गुप्ता का बचपन का साथ कब लगाव में बदल गया घर वालों को पता नहीं चला। नंदिनी क
Korba, Korba | Oct 1, 2026