अपने पहले सीजन में 'दुपहिया' ने धड़कपुर के ग्रामीण अंचल की जिंदगी, वहां के सपनों, परेशानियों और सामाजिक ताने-बाने को हल्के-फुल्के हास्य के साथ इस तरह पेश किया कि यह दर्शकों के बीच अपनी अलग जगह बनाने में कामयाब रही। अब 'दुपहिया सीजन 2' उसी पुराने कलेवर को आगे बढ़ाते हुए मोबाइल टावर, पेपर लीक, अंधविश्वास, सोशल मीडिया जैसे समकालीन मुद्दों के साथ विस्तार करती है। दिलचस्प बात यह है कि यहां भी हास्य में छिपी मार्मिकता दर्शकों का मनोरंजन करने में कामयाब रहती है।
आठ एपिसोड में बंटी सीरीज की कहानी का आधार अब भी धड़कपुर के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी है, जहां छोटी-छोटी परेशानियां, आपसी नोकझोंक और सामाजिक मान्यताएं सहज हास्य का हिस्सा बनती हैं।
Korba, Korba | Oct 1, 2026