सौरभ हत्याकांड में बुधवार का दिन आरोपी मुस्कान और साहिल के लिए फैसले का दिन था। जिला जेल से दोनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए न्यायालय की कार्यवाही में शामिल कराया गया। सुनवाई के दौरान मुस्कान की गोद में उसकी नन्ही बेटी भी मौजूद रही। अदालत की कार्यवाही पूरी होने और दोनों को दोषी करार दिए जाने के बाद माहौल बदल गया। मुस्कान और साहिल उदास नजर आए और कुछ देर बाद रोते हुए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम से बाहर निकले। सूत्रों के अनुसार, दोनों ने कल खाना भी नहीं खाया। रात भर बैचेन और उदास रहे। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि फैसले को लेकर दोनों सुबह से ही बेचैन दिखाई दे रहे थे। जेल प्रशासन की निगरानी में दोनों को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम तक लाया गया। सुनवाई के दौरान मुस्कान की गोद में उसकी बेटी भी थी। कार्यवाही पूरी होने के बाद दोनों काफी भावुक और उदास नजर आए।
अदालत की कार्यवाही समाप्त होने के बाद मुस्कान और साहिल जब वीडियो
Korba, Korba | Oct 1, 2026