Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
मुख्यमंत्री
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Dm
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
रायसेन: रायसेन पुलिस की परेड देश भक्ति जन सेवा की झलक के साथ गुजरते जवान ,,,, पुलिस आपकी सुरक्षा में सदैव तत्पर है - Raisen News
damodartiwari01
No video available
1
रायसेन: रायसेन पुलिस की परेड देश भक्ति जन सेवा की झलक के साथ गुजरते जवान ,,,, पुलिस आपकी सुरक्षा में सदैव तत्पर है
Raisen, Raisen
| Dec 20, 2022
#other
MORE NEWS
सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण में गंभीरता दिखाएं अधिकारी- कलेक्टर श्री विश्वकर्मा टीएल बैठक में सीएम हेल्पलाइन तथा शासकीय योजनाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए गए दिशा-निर्देश –––– –––– कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा विभागवार सीएम हेल्पलाईन शिकायतों, विभागों की योजनाओं की प्रगति तथा कार्यो की विस्तृत समीक्षा की गई। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाइन में दर्ज शिकायतों के निराकरण को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारी गंभीरता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें। शिकायतों के निराकरण में अनावश्यक देरी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध एवं संतुष्टिपूर्ण समाधान करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास, राजस्व विभाग, महिला बाल विकास, पीएचई, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभागों की सीएम हेल्पलाईन निराकरण की विभागवार और अधिकारीवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों के निराकरण की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि केवल औपचारिक जवाब दर्ज करने के बजाय समस्या का वास्तविक समाधान हो। उन्होंने अधिक समय से लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निराकृत करने तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा नियमित रूप से इसकी निगरानी करने के निर्देश दिए। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने राजस्व विभाग अंतर्गत विगत 01 जुलाई 2026 से अभी तक की स्थिति में 50 दिवस की समयावधि की लंबित शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए कहा कि तहसील बरेली, उदयपुरा, देवरी, गौहरगंज तथा बाड़ी तहसील में शिकायतों के निराकरण की स्थिति ठीक नहीं है। तहसीलदार सीएम हेल्पलाईन शिकायतों को गंभीरता से लें और अपनी कार्यप्रणाली में सुधार लाते हुए आगामी दो दिवस में अधिक से अधिक शिकायतों का निराकरण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने फार्मर रजिस्ट्री का कार्य भी शीघ्र पूर्ण करो के निर्देश सभी तहसीलदारों को दिए। कलेक्टर श्री विश्वकमा्र ने नॉन अटेन्डेन्ट सीएम हेल्पलाईन की विभागवार जानकारी लेते हएु कृषि विभाग की डीडीए लेवल से शिकायतें लेवल जम्प होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए डीडीए श्री केपी भगत से कहा कि सीएम हेल्पलाईन जबाव दर्ज किए बिना लेवल जम्प होना गंभीर लापरवाही है। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं होगी, भविष्य में इसकी पुनरावृत्ति ना हो। उन्होंने राजस्व विभाग, ऊर्जा, नगरीय निकाय, उच्च शिक्षा, राजस्व सहित अन्य विभागों की शिकायतें लेवल जम्प होने पर भी संबंधितों को गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार स्वास्थ्य विभाग में सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में बेहतर कार्य होने पर सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री तथा सिविल सर्जन डॉ अनिल ओढ की सराहना की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण की नियमित मॉनीटरिंग की जाए तथा शिकायतकर्ता से चर्चा कर वस्तुस्थिति भी जानें। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत आगामी शुक्रवार को बेगमगंज विकासखण्ड में शिविर आयोजन की चर्चा करते हुए लंबित सीएम हेल्पलाईन, लोक सेवा गारंटी तथा राजस्व प्रकरणों सहित आमजन के लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश एसडीएम बेगमगंज, जनपद सीईओ बेगमगंज तथा अन्य अधिकारियों को दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी एवं ग्रामीण, आवासीय पट्टा, समग्र सीडिंग, स्वरोजगार योजनाओं सहित अन्य हितग्राहीमूलक योजनाओं की समीक्षा करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समय पर उपलब्ध कराने, लंबित आवेदनों का शीघ्र निराकरण करने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बनाए रखने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शासन की योजनाओं का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक लाभ पहुंचाना है, इसलिए मैदानी स्तर के अधिकारी और कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय, डिप्टी कलेक्टर्स तथा जिला अधिकारी उपस्थित रहे। विकासखण्डों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वीसी के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner Collector Office Raisen
Raisen, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026
न्यायालयीन अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिजनों हेतु “उल्लास-एक अभिनव प्रयोग” के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन –––– –––– माननीय उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश, जबलपुर एवं मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला न्यायालय परिसर रायसेन में दिनांक 13 अगस्त से 15 अगस्त 2026 तक “उल्लास - एक अभिनव प्रयोग” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न्यायालयीन अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिजनों के बीच उत्साह, सहभागिता, रचनात्मकता एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम के अंतर्गत दिनांक 13 अगस्त को चित्रकला, रंगोली, फैन्सी ड्रेस, शतरंज एवं बैडमिंटन प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। चित्रकला प्रतियोगिता में कु. दृष्टि कश्यप ने प्रथम, श्री पासर कश्यप ने द्वितीय तथा श्री अभिनव पाटस्कर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में श्रीमती सोनाली बुनकर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि श्रीमती करुणा चिट्टजवार एवं श्रीमती मंजू लता रजक संयुक्त रूप से द्वितीय तथा श्रीमती चंद्रलेखा गौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में कु. रिजा खान ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कु. अंयाशी कोलारे एवं कु. भाव्या राठौर संयुक्त रूप से द्वितीय तथा श्री सुशोभित श्रीवास्तव एवं श्री नेशन गौर संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। “उल्लास - एक अभिनव प्रयोग” के अंतर्गत रायसेन स्टेडियम में आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता में श्री बृजेश गौर एवं श्री सौरभ विजेता रहे। वहीं शतरंज प्रतियोगिता में श्री शंशाक जैन ने प्रथम एवं श्री संदीप मालवीय ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में दिनांक 15 अगस्त 2026 को “उल्लास - एक अभिनव प्रयोग” कार्यक्रम के समापन अवसर पर न्यायालयीन कर्मचारियों, उनके बच्चों एवं अधिवक्तागण द्वारा गीत, कविता एवं नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम में उपस्थित प्रतिभागियों एवं दर्शकों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का उत्साहपूर्वक आनंद लिया। इस अवसर पर म्यूजिकल चेयर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें न्यायालयीन कर्मचारियों एवं उनके अधिवक्तागण ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन श्री अनिल कुमार सुहाने द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं के सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश महोदय सहित समस्त न्यायाधीशगण, न्यायालयीन कर्मचारी गण, अधिवक्तागण एवं आमजन उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समापन अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रमों ने पूरे आयोजन को और अधिक जीवंत एवं आनंदमय बना दिया। “उल्लास - एक अभिनव प्रयोग” के माध्यम से न्यायालयीन परिवार के सदस्यों को अपने कार्य के साथ-साथ खेल, कला एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला। कार्यक्रम ने आपसी सौहार्द, टीम भावना एवं सकारात्मक कार्य वातावरण को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal
Raisen, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026
सांची विधायक डॉ चौधरी ने पैमत में नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का किया लोकार्पण पैमत तथा आसपास के ग्रामीणों को समय पर मिलेगी चिकित्सा सुविधा –––– –––– रायसेन जिले के सांची विकासखण्ड के ग्राम पैमत में 162.98 लाख रू लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन का सोमवार को सांची विधायक Dr Prabhuram Choudhary तथा जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा द्वारा लोकार्पण किया गया। सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा ग्राम पंचायत पैमत अंतर्गत आंगनवाड़ी भवन बगरोदा का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र के बन जाने से पैमत और आसपास के ग्रामीणों को सामान्य उपचार, जांच, प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अधिक दूर नहीं जाना पड़ेगा। समय पर उपचार मिलने से मरीजों और उनके परिजनों को राहत मिलेगी तथा आने-जाने में होने वाला खर्च और समय भी बचेगा। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से केन्द्र में आने वाले मरीजों को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया। कार्यक्रम में सीएमएचओ डॉ दिनेश खत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि नवीन भवन में एक बड़ा इंटरेन्स एरिया, माईनर ओटी, कोल्डचैन रूम एवं एक टीकाकरण रूम, मेल वार्ड, फीमेल वार्ड, नर्स वार्ड, वेटिंग एरिया, दो मेडिकल ऑफिसर रूम, रजिस्ट्रेशन रूम, ऑफिस रूम, लैब, रिकार्ड रूम, लेबर रूम आदि उपलब्ध हैं। इसके साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ मेडिकल ऑफिसर एवं स्टॉफ हेु 1 एच एवं 1 जी टाइप आवासगृह का भी निर्माण किया गया है। सीएमएचओ ने कहा कि केन्द्र में उपलब्ध संसाधनों के अनुसार ग्रामीणों को नियमित स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जाएंगी। साथ ही शासन की स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं और जागरूकता कार्यक्रमों को भी ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Directorate of Health Services, Madhya Pradesh
Raisen, Madhya Pradesh | Aug 17, 2026
जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस। रायसेन में आयोजित मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री Narendra Shivaji Patel ने किया ध्वजारोहण। #Raisen
Raisen, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026
जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस रायसेन में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने किया ध्वजारोहरण –––– –––– जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले में पूरे उमंग, उत्साह और राष्ट्रप्रेम की भावनाओं से ओत-प्रोत वातावरण में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय रायसेन स्थित होमगार्ड परेड ग्राउण्ड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री Narendra Shivaji Patel द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं परेड की सलामी ली गई। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के उद्बोधन, प्रदेश की जनता के नाम प्रसारित संदेश का लाईव प्रसारण देखा सुना गया। इसके उपरांत स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने भी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए संबोधित किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने सलामी परेड का निरीक्षण किया। समारोह में सुरक्षा बलों द्वारा हर्ष फायर एवं राष्ट्रगान की आकर्षक धुन प्रस्तुत की गई। परेड में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, महिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट तथा गाईड द्वारा आकर्षक परेड की गई। स्वास्थ्य राज्यमंत्री द्वारा रंग-बिरंगे गुब्बारे भी आकाश में छोड़े गए। समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार उपाध्याय, श्री राकेश शर्मा सहित अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों तथा लोकतंत्र सैनानियों के परिजनों का सम्मान स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटे द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों तथा लोकतंत्र सेनानियों को शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। परेड तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए इन्हें मिला पुरस्कार स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंत में परेड तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पुरस्कार वितरित किए गए। सीनियर परेड के लिए महिला पुलिस बल को प्रथम पुरस्कार, होमगार्ड्स को द्वितीय पुरस्कार और जिला पुलिस बल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। जूनियर परेड में एनसीसी बालिका पीएमश्री स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय रायसेन को प्रथम पुरस्कार, एनसीसी सीनियर बालक पीएमश्री स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय रायसेन को द्वितीय पुरस्कार तथा गाईड कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल रायसेन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायसेन को प्रथम पुरस्कार, सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल रायसेन को द्वितीय पुरस्कार, आरजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल रायसेन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इनके अतिरिक्त पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय रायसेन को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिले की विकास पुस्तिका का वितरण स्वतंत्रता दिवस समारोह में जनसम्पर्क विभाग द्वारा तैयार की गई रायसेन जिले की विकास पुस्तिका का मुख्य अतिथि स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का वितरण किया गया। रायसेन जिले की इस विकास पुस्तिका में विगत ढाई वर्ष में रायसेन जिले में अद्योसंरचना और विकास कार्य, योजनाओं का क्रियान्वयन सहित महत्वपूर्ण सौगातों तथा विकास कार्यो का संकलन है। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen
Raisen, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026