आवासीय पट्टा मिलने से हितग्राहियों के जीवन में आएगा बदलाव, पक्के आवास का सपना भी होगा साकार- विधायक डॉ चौधरी
सेवा संकल्प अभियान के तहत रायसेन में सेवा सेतु शिविर सम्पन्न
कार्यक्रम में हितग्राहियों को वितरित किए आवासीय पट्टे, पीएम स्वनिधि और लाड़ली लक्ष्मी योजना स्वीकृति पत्र भी वितरित किए गए
------
------
सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत रायसेन में आयोजित सेवा सेतु शिविर ‘‘हितग्राहियों को आवासीय पट्टा वितरण‘‘ का सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा तथा कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सरल, सुगम एवं पारदर्शी तरीके से पहुंचाना है। सेवा सेतु शिविरों के माध्यम से नागरिकों को शासन की योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज यहां रायसेन नगरीय क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों को आवासीय पट्टों का वितरण के साथ ही अन्य योजनाओं से भी लाभान्वित किया गया है।
विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि आवासीय पट्टा मिलने से हितग्राहियों के जीवन में स्थायित्व आएगा और उनका पक्के आवास का सपना भी साकार होगा। उन्होंने कहा कि आवासीय पट्टा केवल भूमि पर अधिकार का दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह हितग्राहियों के परिवार के भविष्य को सुरक्षित करने का माध्यम भी है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार गरीब, किसान, महिलाओं, युवाओं प्रत्येक वर्ग के विकास, कल्याण के लिए काम कर रही है।
जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा ने उपस्थित नागरिकों को संबोधित करते हुए सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक सुगमता से पहुंचाने के लिए सेवा संकल्प अभियान, सेवा सेतु शिविर महत्वपूर्ण माध्यम बन रहे हैं। जिनके माध्यम से नागरिकों की समस्याओं के समाधान के साथ ही उन्हें विभिन्न योजनाओं की जानकारी और लाभ भी उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, डिप्टी कलेक्टर श्री रोहित लोधी, श्री राकेश शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
आवासीय पट्टा, पीएम स्वनिधि योजना से हितग्राही हुए लाभान्वित
रायसेन में आयोजित सेवा सेतु शिविर में विधायक डॉ चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा और कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने पात्र हितग्राहियों को आवासीय पट्टे वितरित किए। साथ ही पीएम स्वनिधि योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना से भी पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया।
शिविर स्थल पर लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण
सेवा सेतु शिविर स्थल पर विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। विधायक डॉ चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री मीणा और कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभिन्न स्टॉल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से जानकारी ली।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen
18 views | Raisen, Madhya Pradesh | Oct 4, 2026