Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

News in Raisen

जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस।
रायसेन में आयोजित मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री Narendra Shivaji Patel ने किया ध्वजारोहण।
#Raisen

जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस। रायसेन में आयोजित मुख्य स्वतंत्रता दिवस समारोह में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री Narendra Shivaji Patel ने किया ध्वजारोहण। #Raisen

Raisen, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
रायसेन में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने किया ध्वजारोहरण

––––
––––

जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले में पूरे उमंग, उत्साह और राष्ट्रप्रेम की भावनाओं से ओत-प्रोत वातावरण में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय रायसेन स्थित होमगार्ड परेड ग्राउण्ड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री Narendra Shivaji Patel  द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं परेड की सलामी ली गई। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के उद्बोधन, प्रदेश की जनता के नाम प्रसारित संदेश का लाईव प्रसारण देखा सुना गया। इसके उपरांत स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने भी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए संबोधित किया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने सलामी परेड का निरीक्षण किया। समारोह में सुरक्षा बलों द्वारा हर्ष फायर एवं राष्ट्रगान की आकर्षक धुन प्रस्तुत की गई। परेड में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, महिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट तथा गाईड द्वारा आकर्षक परेड की गई। स्वास्थ्य राज्यमंत्री द्वारा रंग-बिरंगे गुब्बारे भी आकाश में छोड़े गए। समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार उपाध्याय, श्री राकेश शर्मा सहित अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों तथा लोकतंत्र सैनानियों के परिजनों का सम्मान
 
स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटे द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों तथा लोकतंत्र सेनानियों को शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।

परेड तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए इन्हें मिला पुरस्कार

स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंत में परेड तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पुरस्कार वितरित किए गए। सीनियर परेड के लिए महिला पुलिस बल को प्रथम पुरस्कार, होमगार्ड्स को द्वितीय पुरस्कार और जिला पुलिस बल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। जूनियर परेड में एनसीसी बालिका पीएमश्री स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय रायसेन को प्रथम पुरस्कार, एनसीसी सीनियर बालक पीएमश्री स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय रायसेन को द्वितीय पुरस्कार तथा गाईड कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल रायसेन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।
इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायसेन को प्रथम पुरस्कार, सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल रायसेन को द्वितीय पुरस्कार, आरजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल रायसेन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इनके अतिरिक्त पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय रायसेन को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

जिले की विकास पुस्तिका का वितरण

स्वतंत्रता दिवस समारोह में जनसम्पर्क विभाग द्वारा तैयार की गई रायसेन जिले की विकास पुस्तिका का मुख्य अतिथि स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का वितरण किया गया। रायसेन जिले की इस विकास पुस्तिका में विगत ढाई वर्ष में रायसेन जिले में अद्योसंरचना और विकास कार्य, योजनाओं का क्रियान्वयन सहित महत्वपूर्ण सौगातों तथा विकास कार्यो का संकलन है।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen

जिले में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस रायसेन में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने किया ध्वजारोहरण –––– –––– जिला मुख्यालय सहित सम्पूर्ण जिले में पूरे उमंग, उत्साह और राष्ट्रप्रेम की भावनाओं से ओत-प्रोत वातावरण में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। जिला मुख्यालय रायसेन स्थित होमगार्ड परेड ग्राउण्ड में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री Narendra Shivaji Patel द्वारा ध्वजारोहण किया गया एवं परेड की सलामी ली गई। कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के उद्बोधन, प्रदेश की जनता के नाम प्रसारित संदेश का लाईव प्रसारण देखा सुना गया। इसके उपरांत स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने भी नागरिकों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए संबोधित किया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने सलामी परेड का निरीक्षण किया। समारोह में सुरक्षा बलों द्वारा हर्ष फायर एवं राष्ट्रगान की आकर्षक धुन प्रस्तुत की गई। परेड में विशेष सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, महिला पुलिस बल, होमगार्ड, एनसीसी, स्काउट तथा गाईड द्वारा आकर्षक परेड की गई। स्वास्थ्य राज्यमंत्री द्वारा रंग-बिरंगे गुब्बारे भी आकाश में छोड़े गए। समारोह में स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री यशवंत मीणा, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन, कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज कुमार उपाध्याय, श्री राकेश शर्मा सहित अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों तथा लोकतंत्र सैनानियों के परिजनों का सम्मान स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटे द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों तथा लोकतंत्र सेनानियों को शाल, श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। परेड तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए इन्हें मिला पुरस्कार स्वतंत्रता दिवस समारोह के अंत में परेड तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए पुरस्कार वितरित किए गए। सीनियर परेड के लिए महिला पुलिस बल को प्रथम पुरस्कार, होमगार्ड्स को द्वितीय पुरस्कार और जिला पुलिस बल को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। जूनियर परेड में एनसीसी बालिका पीएमश्री स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय रायसेन को प्रथम पुरस्कार, एनसीसी सीनियर बालक पीएमश्री स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय रायसेन को द्वितीय पुरस्कार तथा गाईड कन्या हायर सेकेण्डरी स्कूल रायसेन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इसी प्रकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए शासकीय आदर्श कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रायसेन को प्रथम पुरस्कार, सेंट फ्रांसिस कान्वेंट स्कूल रायसेन को द्वितीय पुरस्कार, आरजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल रायसेन को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। इनके अतिरिक्त पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय रायसेन को सांत्वना पुरस्कार भी प्रदान किए गए। समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शासकीय सेवकों को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिले की विकास पुस्तिका का वितरण स्वतंत्रता दिवस समारोह में जनसम्पर्क विभाग द्वारा तैयार की गई रायसेन जिले की विकास पुस्तिका का मुख्य अतिथि स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल, सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी सहित जनप्रतिनिधियों और नागरिकों का वितरण किया गया। रायसेन जिले की इस विकास पुस्तिका में विगत ढाई वर्ष में रायसेन जिले में अद्योसंरचना और विकास कार्य, योजनाओं का क्रियान्वयन सहित महत्वपूर्ण सौगातों तथा विकास कार्यो का संकलन है। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen

Raisen, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में लाल परेड मैदान, भोपाल में आयोजित 'राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह'

#IndependenceDay

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में लाल परेड मैदान, भोपाल में आयोजित 'राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह' #IndependenceDay

Raisen, Madhya Pradesh | Aug 15, 2026

खरगोन में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा
 
–––

हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाड़ी विकासखण्ड के खरगोन में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री Narendra Shivaji Patel तथा कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा हाथों में तिरंगा थामे और भारत माता के जयकारों के साथ यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। इस तिरंगा यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी सहित अन्य अधिकारियों, छात्र-छात्राओं तथा नागरिकों द्वारा सहभागिता की गई। तिरंगा यात्रा के समापन पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्रीय गौरव, एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। इसके सम्मान में उमड़ा जनसैलाब उन वीर सपूतों के त्याग, तपस्या और बलिदान को नमन करता है, जिन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता और गौरव के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर प्रांरभ हुआ हर-घर-तिरंगा अभियान देश के कोने-कोने में राष्ट्र गौरव की भावना को और प्रखर कर रहा है।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh

खरगोन में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल की अगुवाई में निकाली गई तिरंगा यात्रा ––– हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाड़ी विकासखण्ड के खरगोन में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री Narendra Shivaji Patel तथा कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा हाथों में तिरंगा थामे और भारत माता के जयकारों के साथ यात्रा का नेतृत्व कर रहे थे। इस तिरंगा यात्रा में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, पुलिस अधीक्षक श्री आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी सहित अन्य अधिकारियों, छात्र-छात्राओं तथा नागरिकों द्वारा सहभागिता की गई। तिरंगा यात्रा के समापन पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्रीय गौरव, एकता, अखंडता और संप्रभुता का प्रतीक है। इसके सम्मान में उमड़ा जनसैलाब उन वीर सपूतों के त्याग, तपस्या और बलिदान को नमन करता है, जिन्होंने राष्ट्र की स्वतंत्रता और गौरव के लिए अपना सर्वस्व अर्पित कर दिया। यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान पर प्रांरभ हुआ हर-घर-तिरंगा अभियान देश के कोने-कोने में राष्ट्र गौरव की भावना को और प्रखर कर रहा है। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh

Raisen, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

मध्यप्रदेश शासन द्वारा एनालॉग पनीर पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला रायसेन द्वारा पनीर विक्रेताओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस क्रम में आज आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं कलेक्टर महोदय के निर्देशों के क्रम में बरेली स्थित मोहन भोग एजेंसी से खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा 270 प्रति किग्रा की दर से विक्रय होने वाले पनीर एनालॉग का संदेह होने पर विक्रय हेतु संग्रहित 25 किग्रा पनीर को जप्त कर जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। दुकानदार ने इसे भोपाल से क्रय करना बताया है। पूरी सप्लाई चैन हेतु विवेचना की जा रही है। इसके अतिरक्त सुल्तानपुर स्थित राजस्थान स्वीट से बेसन के लड्डू, देशी बर्फी, मिल्क केक एवं अंजीर बर्फी का नमूना लिया गया है। आगामी त्योहार के देखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला रायसेन आमजन से अपील करता है कि अधिक रंग वाली मिठाई का उपयोग न करे, साथ ही पनीर को थोड़ा सा चखकर खरीदे, यदि उसमें तेल का स्वाद आ रहा हो या तालू में चिपक रहा हो तो उसको क्रय न करे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Narendra Shivaji Patel

मध्यप्रदेश शासन द्वारा एनालॉग पनीर पर लगाए गए प्रतिबंध के बाद खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला रायसेन द्वारा पनीर विक्रेताओं पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। इस क्रम में आज आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं कलेक्टर महोदय के निर्देशों के क्रम में बरेली स्थित मोहन भोग एजेंसी से खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा 270 प्रति किग्रा की दर से विक्रय होने वाले पनीर एनालॉग का संदेह होने पर विक्रय हेतु संग्रहित 25 किग्रा पनीर को जप्त कर जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। दुकानदार ने इसे भोपाल से क्रय करना बताया है। पूरी सप्लाई चैन हेतु विवेचना की जा रही है। इसके अतिरक्त सुल्तानपुर स्थित राजस्थान स्वीट से बेसन के लड्डू, देशी बर्फी, मिल्क केक एवं अंजीर बर्फी का नमूना लिया गया है। आगामी त्योहार के देखते हुए खाद्य सुरक्षा प्रशासन जिला रायसेन आमजन से अपील करता है कि अधिक रंग वाली मिठाई का उपयोग न करे, साथ ही पनीर को थोड़ा सा चखकर खरीदे, यदि उसमें तेल का स्वाद आ रहा हो या तालू में चिपक रहा हो तो उसको क्रय न करे। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh Directorate of Health Services, Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Narendra Shivaji Patel

Raisen, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत खरगोन में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल के मुख्य आतिथ्य में वृहद शिविर आयोजित
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण

––––
––––

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को जिले के बाड़ी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत खरगोन में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के मुख्य आतिथ्य में वृहद शिविर सम्पन्न हुआ। जिसमें स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल तथा कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा आमजन की समस्याओं, आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर में जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रभा बृज गोपाल पटेल भी उपस्थित रही। शिविर में एसपी श्री आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी सहित अनेक जिला अधिकारी और विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
  शिविर में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहीं केंद्र सरकार की योजनाओं व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर हितग्राही तक पहुँचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसके सरकार द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के माध्यम से शासन-प्रशासन द्वारा नागरिकों के पास पहुंचकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के साथ ही योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है।
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के माध्यम से खरगोन में शासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ। अभियान में ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनकर उनका त्वरित निराकरण करने की पहल की गई। शिविर में सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों, लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों का निराकरण किया गया। साथ ही शिविर में प्राप्त आवेदनों में से जिनका निराकरण मौके पर संभव था, उनका संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्काल निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के निराकरण के लिए कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर अनेक विभागों द्वारा स्टॉल लागकर योजनाओं की जानकारी दी गई।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत खरगोन में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल के मुख्य आतिथ्य में वृहद शिविर आयोजित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर हुआ निराकरण –––– –––– मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को जिले के बाड़ी विकासखण्ड की ग्राम पंचायत खरगोन में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल के मुख्य आतिथ्य में वृहद शिविर सम्पन्न हुआ। जिसमें स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल तथा कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा आमजन की समस्याओं, आवेदनों का निराकरण किया गया। शिविर में जनपद अध्यक्ष श्रीमती प्रभा बृज गोपाल पटेल भी उपस्थित रही। शिविर में एसपी श्री आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी सहित अनेक जिला अधिकारी और विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में चल रहीं केंद्र सरकार की योजनाओं व मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में चल रही राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समय पर हितग्राही तक पहुँचाना सरकार की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। इसके सरकार द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के माध्यम से शासन-प्रशासन द्वारा नागरिकों के पास पहुंचकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के साथ ही योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के माध्यम से खरगोन में शासन और ग्रामीणों के बीच सीधा संवाद स्थापित हुआ। अभियान में ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनकर उनका त्वरित निराकरण करने की पहल की गई। शिविर में सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों, लोक सेवा गारंटी के प्रकरणों का निराकरण किया गया। साथ ही शिविर में प्राप्त आवेदनों में से जिनका निराकरण मौके पर संभव था, उनका संबंधित अधिकारियों द्वारा तत्काल निराकरण किया गया। शेष आवेदनों के निराकरण के लिए कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को समय-सीमा में कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर अनेक विभागों द्वारा स्टॉल लागकर योजनाओं की जानकारी दी गई। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen

Raisen, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

बरेली में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने शास.सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास का किया निरीक्षण
छात्रावास के विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद, छात्र का मनाया जन्मदिन

––––

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने बरेली में अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास के विभिन्न कक्षों का भ्रमण कर जायजा लिया और बच्चों से संवाद कर भोजन की गुणवत्ता, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण होने, शैक्षणिक परिवेश, पढ़ाई तथा स्वच्छता आदि के बारे में जानकारी ली।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई, रूचि, समस्याओं एवं भविष्य के लक्ष्यों के संबंध में चर्चा की तथा उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है। विद्यार्थियों को अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया।

छात्र गोलू अहिरवार का मनाया जन्मदिन

इस दौरान छात्रावास के छात्र गोलू अहिरवार का जन्मदिन होने पर कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर उसका जन्मदिन मनाया। कलेक्टर द्वारा छात्र गोलू को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कलेक्टर के साथ जन्मदिन मनाकर छात्र गोलू सहित छात्रावास के अन्य विद्यार्थी भी काफी उत्साहित नजर आए। इसके पश्चात कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने छात्रावास के विद्यार्थियों के साथ भोजन भी किया। उन्होंने बच्चों के साथ सहज एवं आत्मीय वातावरण में बातचीत की और उनके अनुभव सुने। विद्यार्थियों ने भी कलेक्टर के साथ अपने विचार साझा किए तथा पढ़ाई एवं भविष्य को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। छात्रावास के विद्यार्थियों ने कलेक्टर के साथ बिताए इस आत्मीय पल को अपने लिए यादगार बताया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, एसडीएम श्री अंकित जैन तथा जिला अधिकारी भी साथ रहे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner

बरेली में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने शास.सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास का किया निरीक्षण छात्रावास के विद्यार्थियों से किया आत्मीय संवाद, छात्र का मनाया जन्मदिन –––– मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने बरेली में अनुसूचित जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित शासकीय सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास के विभिन्न कक्षों का भ्रमण कर जायजा लिया और बच्चों से संवाद कर भोजन की गुणवत्ता, नियमित स्वास्थ्य परीक्षण होने, शैक्षणिक परिवेश, पढ़ाई तथा स्वच्छता आदि के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई, रूचि, समस्याओं एवं भविष्य के लक्ष्यों के संबंध में चर्चा की तथा उन्हें मन लगाकर अध्ययन करने और अपने उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर मेहनत करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि शिक्षा ही बेहतर भविष्य की मजबूत नींव है। विद्यार्थियों को अपने जीवन में लक्ष्य निर्धारित कर अनुशासन, मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से उनकी पढ़ाई और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी लेते हुए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया। छात्र गोलू अहिरवार का मनाया जन्मदिन इस दौरान छात्रावास के छात्र गोलू अहिरवार का जन्मदिन होने पर कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विद्यार्थियों के साथ मिलकर उसका जन्मदिन मनाया। कलेक्टर द्वारा छात्र गोलू को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कलेक्टर के साथ जन्मदिन मनाकर छात्र गोलू सहित छात्रावास के अन्य विद्यार्थी भी काफी उत्साहित नजर आए। इसके पश्चात कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने छात्रावास के विद्यार्थियों के साथ भोजन भी किया। उन्होंने बच्चों के साथ सहज एवं आत्मीय वातावरण में बातचीत की और उनके अनुभव सुने। विद्यार्थियों ने भी कलेक्टर के साथ अपने विचार साझा किए तथा पढ़ाई एवं भविष्य को लेकर मार्गदर्शन प्राप्त किया। छात्रावास के विद्यार्थियों ने कलेक्टर के साथ बिताए इस आत्मीय पल को अपने लिए यादगार बताया। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, एसडीएम श्री अंकित जैन तथा जिला अधिकारी भी साथ रहे। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Bhopal Commissioner

Raisen, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न 
होमगार्ड परेड मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल करेंगे ध्वजारोहरण

-----

 जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। रायसेन में होमगार्ड परेड मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ध्वजारोहण करेंगे। शुक्रवार को होमगार्ड परेड मैदान पर अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय तथा एएसपी श्री दीपक नायक की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह की प्रारंभिक तैयारियों से लेकर अंतिम चरणों तक होने वाले सम्पूर्ण कार्यक्रमों की रूपरेखा देखी तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। रिहर्सल में मुख्य अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर श्री मनोज उपध्याय द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen

स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल सम्पन्न होमगार्ड परेड मैदान पर आयोजित मुख्य समारोह में स्वास्थ्य राज्यमंत्री श्री पटेल करेंगे ध्वजारोहरण ----- जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया जाएगा। रायसेन में होमगार्ड परेड मैदान पर आयोजित जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा राज्यमंत्री श्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ध्वजारोहण करेंगे। शुक्रवार को होमगार्ड परेड मैदान पर अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय तथा एएसपी श्री दीपक नायक की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल की गई। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता दिवस समारोह की प्रारंभिक तैयारियों से लेकर अंतिम चरणों तक होने वाले सम्पूर्ण कार्यक्रमों की रूपरेखा देखी तथा व्यवस्थाओं की जानकारी ली। रिहर्सल में मुख्य अतिथि के रूप में अपर कलेक्टर श्री मनोज उपध्याय द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा परेड की सलामी ली गई। इस अवसर पर संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen

Raisen, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026

तकनीकी शिक्षा, कैशल विकास एवं रोजगार विकास के प्रमुख सचिव ने शास.आईटीआई रायसेन का किया निरीक्षण

-----
-----

 मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनीष सिंह द्वारा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायसेन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण व्यवस्था, कार्यशालाओं, अधोसंरचना एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता, मशीनरी एवं उपकरणों के उपयोग, स्वच्छता-सुरक्षा, पेयजल व्यवस्था तथा प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति एवं प्लेसमेंट की स्थिति की समीक्षा की गई। प्रमुख सचिव श्री मनीष सिंह द्वारा प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण की जानकारी, उनकी रुचि, उद्देश्य एवं अन्य विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही संस्था परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायसेन की प्राचार्य, अधीक्षक, अन्य स्टॉफ तथा प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।   
#Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen Directorate of Technical Education, Madhya Pradesh

तकनीकी शिक्षा, कैशल विकास एवं रोजगार विकास के प्रमुख सचिव ने शास.आईटीआई रायसेन का किया निरीक्षण ----- ----- मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 14 अगस्त को तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार विभाग के प्रमुख सचिव श्री मनीष सिंह द्वारा शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायसेन का निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रशिक्षण व्यवस्था, कार्यशालाओं, अधोसंरचना एवं कार्यालयीन व्यवस्थाओं का अवलोकन किया गया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता, मशीनरी एवं उपकरणों के उपयोग, स्वच्छता-सुरक्षा, पेयजल व्यवस्था तथा प्रशिक्षणार्थियों की उपस्थिति एवं प्लेसमेंट की स्थिति की समीक्षा की गई। प्रमुख सचिव श्री मनीष सिंह द्वारा प्रशिक्षणार्थियों से प्रशिक्षण की जानकारी, उनकी रुचि, उद्देश्य एवं अन्य विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही संस्था परिसर में पौधरोपण भी किया गया। इस अवसर पर शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था रायसेन की प्राचार्य, अधीक्षक, अन्य स्टॉफ तथा प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे। #Raisen Jansampark Madhya Pradesh JDjansampark Bhopal Collector Office Raisen Directorate of Technical Education, Madhya Pradesh

Raisen, Madhya Pradesh | Aug 14, 2026