उदयपुरा में मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान कार्यक्रम में सांसद श्री चौधरी तथा कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सुनी नागरिकों की समस्याएं
हितग्राहियों से किया संवाद, प्रमाण-पत्र एवं राशि के चेक किए वितरित
–––
मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान एवं सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार के अंतर्गत जनपद पंचायत उदयपुरा में आयोजित कार्यक्रम में नर्मदापुरम सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी तथा कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा सम्मिलित हुए। उन्होंने नागरिकों की आवेदनों, समस्याओं को सुना तथा निराकरण किया। कुछ आवेदनों में आवश्यक कार्यवाही कर उनके त्वरित निराकरण के लिए अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद कर उनकी अपेक्षाओं एवं अनुभवों को जाना। साथ ही हितग्राहियों को प्रमाण-पत्र एवं राशि के चेक भी वितरित किए गए। इस अवसर पर एसपी श्री आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, डीएफओ श्रीमती प्रतिभा शुक्ला सहित जिला और विकासखण्ड अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर स्थल पर अनेक विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई।
उद्यमियों से संवाद कर जानीं क्षेत्र की अपेक्षाएं
कार्यक्रम के पश्चात जनपद पंचायत सभागार में सांसद श्री दर्शन सिंह चौधरी ने अधिकारियों एवं उदयपुरा क्षेत्र के उद्यमियों के साथ संवाद किया। उन्होंने उद्यमियों की समस्याओं, आवश्यकताओं एवं अपेक्षाओं की जानकारी लेते हुए क्षेत्र में रोजगार एवं आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देने से जुड़े विषयों पर चर्चा की। सांसद श्री चौधरी ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना और स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, एसडीएम श्री अंकित जैन सहित प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।
#Raisen