"प्रतापगढ़ में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ समाजवादी पार्टी के विरोध प्रदर्शन के दौरान बुधवार को अंबेडकर चौराहे पर जमकर हंगामा हुआ। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने का प्रयास किया, जिसे पुलिस ने रोकने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक के साथ धक्का-मुक्की शुरू हो गई
"प्रदर्शन में रानीगंज विधायक डॉ. आरके वर्मा, पट्टी विधायक राम सिंह पटेल, पूर्व विधायक राजकुमार पाल, शांति सिंह, शांतनु सिंह, वकार अहमद, मनीष पाल समेत बड़ी संख्या में सपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। पुतला फूंकने को लेकर बढ़े विवाद के बाद मौके पर पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच काफी देर तक तनातनी बनी रही। पुलिस ने कुछ सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर कोतवाली नगर भेज दिया"