रानीगंज के बाबू पट्टी के लोगों से मिलेनियम स्टार अमिताभ बच्चन ने मांगी माफी, खुलवाएंगे लाइब्रेरी
कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर लाइव प्रसारण के दौरान बिग बी ने बाबू पट्टी को लेकर कही अपने दिल की बात
कौन बनेगा करोड़पति के शुक्रवार के प्रसारण के दौरान बिग बी अमिताभ बच्चन ने अपने पैतृक गांव बाबू पट्टी के लोगों से माफी मांगते हुए गांव में जल्द लाइब्रेरी खुलवाने की बात कही। हॉट सीट पर पहुंचे पट्टी के दड़वा महोखरी निवासी दिल्ली में रह रहे चंद्र प्रकाश तिवारी ने जैसे ही बताया कि वह मूलतः प्रतापगढ़ में बाबू पट्टी गांव के बगल के रहने वाले हैं तो अमिताभ ने कहा कि आ हा, वहां हमारे पूर्वजों का जन्म हुआ था। बाबू जी वहीं से आए थे। फिर बोले वहां हम कुछ करना चाहते थे लेकिन कुछ रुकावट आ गई। इसलिए बाबू पट्टी के लोग हमसे नाराज हैं। हम वहां के लोगों से माफी चाहते हैं। फिर बोले जल्द लाइब्रेरी खोल देंगे। अमिताभ ने बताया कि दरअसल पत्नी जी (जया बच्चन) वहां गई थीं, उनका विचार था कि लाइब्रेरी खुलनी चाहिए थी। बिल्डिंग बन गई है पर लाइब्रेरी नहीं खुल सकी। अमिताभ ने चंद्र प्रकाश को केबीसी में ठीक से खेलने की नसीहत देते हुए कहा कि नहीं तो बाबू पट्टी के लोग और गरियाएंगे हमें, अभी तो वो पहले से ही नाराज चल रहे हैं। चंद्र प्रकाश नेकौन बनेगा करोड़पति के शुक्रवार के प्रसारण में कहा
हमने वहां के लोगों को बताया नहीं था हम केबीसी में जा रहे हैं, लेकिन अब लाइब्रेरी बन जाएगी, मुझे कॉन्फीडेंस हो गया है। फिर अमिताभ चंद्र प्रकाश से बोले, जाकर हमारा प्रचार कर दीजिए वहां कि हम लाइब्रेरी खुलवा देंगे। खेल के दौरान चंद्र प्रकाश तिवारी और अमिताभ ने खूब मौज मस्ती की।अमिताभ बच्चन ने पाँच लाख का चेक जारी किया।
अमिताभ ने चंद्र प्रकाश से पूछा कि वह काम क्या करते हैं तो उन्होंने कहा कि वह दिल्ली की आंख हैं, फिर बोले वह सीसीटीवी कैमरे लगाते हैं। इस पर अमिताभ ने हंसी- हंसी में उनसे कई सवाल पूछे, जिसके जवाब पर वहां मौजूद लोगों ने खूब ठहाके लगाए।
रानी लक्ष्मीबाई ने किस स्थान पर वीरगति पाई थी... पर चकराये
चंद्र प्रकाश महज 10 सवालों का ही सही जवाब दे सके और पांच लाख रुपये जीत पाए। बेल्हा की पट्टी तहसील के डड़वा गहोखरी गांव के निवासी अरविंद तिवारी के बेटे चंद्र प्रकाश तिवारी के चयन से उनके पैतृक गांव में जश्न का माहौल रहा। शुक्रवार को केबीसी का प्रसारण देखने के लिए उनके परिचितों के साथ रिश्तेदार भी टीवी के सामने डटे रहे। बिग-बी के सामने पूरे आत्मविश्वास से बैठे चंद्र प्रकाश
सिर्फ 10 सवालों का ही सही जवाब दे सके और पांच लाख रुपये ही जीत पाए। बिग-बी के 11वें सवाल रानी लक्ष्मीबाई ने किस स्थान पर वीरगति पाई थी, का फिफ्टी-फिफ्टी लाइफ लाइन लेने के बाद भी सही जवाब नहीं दे पाने पर वह क्विज से बाहर हो गए। जबकि इस सवाल तक चंद्र प्रकाश के पास दो लाइफ लाइन शेष थी। लेकिन ओवर कॉन्फीडेंट होने के कारण वह गलत जवाब दे बैठे और शो से बाहर हो गए।