Public App Logo
Profile Picture

रानीगंज की हलचल और खबर बेबाक

@Raniganjkihalchal
703Followers
0Following
डीएम ने क्षतिग्रस्त मकानों का किया स्थलीय निरीक्षण, राहत कार्यों में लापरवाही पर लेखपाल को निलंबित करने के दिए निर्देश
----------------------
<nis:link nis:type=tag nis:id=प्रतापगढ़-: nis:value=प्रतापगढ़-: nis:enabled=true nis:link/>
 जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय ने तहसील पट्टी क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत कोहड़ौर के वार्ड संख्या-08 रामापुर में भारी वर्षा एवं अतिवृष्टि के कारण मकान गिरने की सूचना पर स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित परिवार को नियमानुसार आपदा राहत सहायता उपलब्ध कराने तथा राहत कार्यों में लापरवाही बरतने पर संबंधित लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने रामापुर निवासी रिंकी गौड़ पत्नी हरिओम के क्षतिग्रस्त मकान का निरीक्षण किया। मकान के पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त होने की स्थिति को देखते हुए उन्होंने मौके पर उपस्थित उप जिलाधिकारी तहसील पट्टी को आपदा राहत कोष से प्रभावित परिवार को 1.20 लाख रुपये की सहायता धनराशि उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अतिवृष्टि के दौरान क्षेत्र में लापरवाही बरतने के मामले में संबंधित लेखपाल को निलंबित करने के निर्देश दिए।
 इसके अतिरिक्त जिलाधिकारी ने भारी वर्षा एवं अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त मकानों का जायजा लिया। उन्होंने पूरे वैजू का पुरवा निवासी विमला पाल पत्नी बृजपाल के मकान तथा विद्या देवी के मकान एवं पशुशाला का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को क्षति का नियमानुसार आकलन कर प्रभावित परिवारों को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार सहायता धनराशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने प्रभावित परिवारों को राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने पर जोर दिया। जिला प्रशासन द्वारा भारी वर्षा एवं अतिवृष्टि से प्रभावित परिवारों को नियमानुसार त्वरित राहत प्रदान करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
प्रतापगढ़ के मांधाता क्षेत्र में इलेक्ट्रॉनिक दुकान से हुई चोरी का खुलासा।
 
➡️3 अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी का भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद। 

➡️पूछताछ में आरोपियों ने साथियों के साथ चोरी करना स्वीकार किया। 

➡️मांधाता एसओ धनंजय राय और SOG की संयुक्त कार्रवाई।

@Uppolice @pratapgarhpol @dmpratapgarh @igrangealld 

 <nis:link nis:type=tag nis:id=uppolice nis:value=UPPolice nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pratapgarh nis:value=Pratapgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hindinews nis:value=HindiNews nis:enabled=true nis:link/>
बाबा बेलखरनाथ विकासखंड के खूझी कला में फिल्म शूटिंग को लेकर ग्रामीणों में उत्साह: संचिता बनर्जी और जय यादव ने कैमरे के सामने निभाए फ़िल्मी दृश्य, कलाकारों की एक झलक पाने को आतुर ग्रामीणजन!!

प्रतापगढ़ जनपद के विकास खण्ड बाबा बेलखरनाथ धाम के खूझी कला गांव में इन दिनों फिल्म शूटिंग को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री संचिता बनर्जी और अभिनेता जय यादव फिल्म की शूटिंग के लिए  गांव खूझी कला पहुंचे। फिल्म का निर्देशन चर्चित निर्देशक मंजुल ठाकुर कर रहे हैं। महामाया इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुधाकर सिंह,प्रभाकर सिंह के गांव खूझी कला आवास पर चल रहे फिल्म की शूटिंग की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों में उत्सुकता बढ़ गई। शूटिंग स्थल पर कलाकारों की एक झलक पाने के लिए ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही। फिल्म की टीम ने गांव के प्राकृतिक और ग्रामीण परिवेश को शूटिंग के लिए इस्तेमाल किया, जिससे खूझी कला का माहौल भी फिल्मी रंग में नजर आया। संचिता बनर्जी और जय यादव ने फिल्म के विभिन्न दृश्यों की शूटिंग की। निर्देशक मंजुल ठाकुर के निर्देशन में कलाकारों ने अपने किरदारों को जीवंत करने के लिए कई दृश्यों को कैमरे में कैद कराया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में फिल्म की शूटिंग होना क्षेत्र के लिए खुशी और गौरव की बात है। इससे स्थानीय स्तर पर लोगों में उत्साह के साथ-साथ प्रतापगढ़ के ग्रामीण परिवेश को बड़े पर्दे पर पहचान मिलने की उम्मीद भी जगी है। शनिवार और रविवार को फिल्म की शूटिंग देखने पहुंचे लोगों ने कलाकारों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। शूटिंग के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय लोग भी सहयोग करते नजर आए।
<nis:link nis:type=tag nis:id=foryouシ nis:value=foryouシ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fbpost nis:value=fbpost nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pratapgarhnews nis:value=pratapgarhnews nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=पट्टी nis:value=पट्टी nis:enabled=true nis:link/> के <nis:link nis:type=tag nis:id=डड़वामहोखरी nis:value=डड़वामहोखरी nis:enabled=true nis:link/> गांव के <nis:link nis:type=tag nis:id=चंद्र nis:value=चंद्र nis:enabled=true nis:link/> प्रकाश <nis:link nis:type=tag nis:id=तिवारी nis:value=तिवारी nis:enabled=true nis:link/> का ‘कौन बनेगा <nis:link nis:type=tag nis:id=करोड़पति’ nis:value=करोड़पति’ nis:enabled=true nis:link/> में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर!

पट्टी तहसील क्षेत्र के डड़वा महोखरी गांव निवासी चंद्र प्रकाश तिवारी का देश के लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) में चयन होने से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। कार्यक्रम का प्रसारण *2 अक्टूबर को सोनी टीवी पर किया जाएगा।*

चंद्र प्रकाश तिवारी, अरविंद तिवारी (बनवारी) के पुत्र हैं और मुंबई में सीसीटीवी कैमरा इंस्टॉलेशन का कार्य करते हैं। अपनी मेहनत, ज्ञान और आत्मविश्वास के दम पर उन्होंने ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की हॉट सीट तक का सफर तय किया है।
<nis:link nis:type=tag nis:id=foryouシ nis:value=foryouシ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=nonfollowers nis:value=nonfollowers nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=fbpost nis:value=fbpost nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=fbviral nis:value=fbviral nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pratapgarhnews nis:value=pratapgarhnews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=amitabhbachchan nis:value=AmitabhBachchan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kbc nis:value=KBC nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=अंबेडकरनगर nis:value=अंबेडकरनगर nis:enabled=true nis:link/> वाले <nis:link nis:type=tag nis:id=न्यायमूर्ति_उपाध्याय nis:value=न्यायमूर्ति_उपाध्याय nis:enabled=true nis:link/> जी
न्यायमूर्ति डीके उपाध्याय अब सुप्रीम कोर्ट में नए जज होंगे। अभी वे दिल्ली हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस हैं। इससे पहले वे मुंबई हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रह चुके हैं। खास बात यह है कि जस्टिस उपाध्याय विद्वान होने के साथ-साथ मृदुभाषी और सरल स्वभाव के हैं। सोने में सुहागा वाली बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट के अगले चीफ जस्टिस विक्रम नाथ भी यूपी के हैं। 

न्यायमूर्ति डीके उपाध्याय यूपी के अंबेडकर नगर जिले के मुस्कराई गांव के मूल निवासी हैं। उन्होंने लखनऊ के काल्विन तालुकदार कॉलेज में अध्ययन किया और 1991 में लखनऊ विवि से एलएलबी की। उन्होंने 11 मई 1991 को एक वकील के रूप में पंजीकरण कराया और उच्च न्यायालय की लखनऊ बेंच के समक्ष वकालत शुरू की। उन्होंने शुरू में अपने पिता आरए. उपाध्याय के साथ और बाद में वरिष्ठ अधिवक्ता मोहम्मद आरिफ खान और एसके. कालिया के साथ काम किया। 

उपाध्याय जी ने मई 2007 से बेंच में पदोन्नति होने तक उत्तर प्रदेश राज्य के मुख्य स्थायी वकील के रूप में भी कार्य किया। वे 21 नवंबर 2011 को इलाहाबाद उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश बने और 6 अगस्त 2013 को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किए गए। 28 मार्च 2023 को वे लखनऊ बेंच के वरिष्ठ न्यायाधीश बने।
🌺🎊 देश में न्याय की सर्वोच्च पीठ में पद संभालने की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं🎉🌹👇🏾
सुल्तानपुर शिक्षक संघ के अध्यक्ष और पत्नी की हत्या, खून से लथपथ मिले शव; पास में पड़े थे फावड़ा-कुल्हाड़ी व चाकू

सुल्तानपुर के कादीपुर में सोमवार की देर रात पति-पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी गई। 

मंगलवार सुबह खून से लथपथ दोनों के शव मिले।

घटना से क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल हो गया।

कादीपुर कोतवाली क्षेत्र के कुमही डंडिया गांव की है। यहां मुकेश सिंह (45) और उनकी पत्नी विनीता सिंह की हत्या हुई है।

 बताया गया कि मुकेश वर्ष 2013 से लगातार प्राथमिक शिक्षक संघ, मोतिगरपुर के अध्यक्ष थे। 

वर्तमान में कंपोजिट विद्यालय, खनुहट में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात थे। 

मुकेश की पत्नी विनीता निजी इंटर कॉलेज संचालित करती थीं। 

वह पिछले जिला पंचायत चुनाव में वार्ड नंबर 11 से प्रत्याशी भी रही थीं। 

वारदात के समय पति-पत्नी अपने पैतृक आवास स्थित निजी विद्यालय परिसर में सो रहे थे।

बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर घटना के साक्ष्य और सबूत को इकट्ठा करने में लगा।
लूट के आरोपी  इनामी दरोगा साहब का सरेंडर। 

जौनपुर में 25 हजार के इनामी पूर्व थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह का सरेंडर, लूट और वसूली कांड में एसआईटी पूछताछ जारी
जौनपुर के जलालपुर और सुरेरी थाना क्षेत्र में दर्ज जबरन वसूली और लूट के गंभीर मामलों में ईनामी था फरार एसओ 
एसआईटी की टीमें आरोपी की धरपकड़ के लिए वाराणसी, मिर्जापुर और प्रयागराज में लगातार दबिश दे रही थीं। मामले में सिंडिकेट के नेटवर्क को खंगालने के लिए 40 से अधिक मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए हैं। प्रकरण में पहले से निलंबित दो आरक्षी समेत अन्य मददगारों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनसे जेल में पूछताछ के बाद कई अहम सुराग मिले हैं।
*11.74 ग्राम एमडी के साथ युवक गिरफ्तार, बिना नंबर की बुलेट सीज*

*पूछताछ में दो अन्य लोगों से मादक पदार्थ खरीदने की बात सामने आई*

*प्रतापगढ़।* थाना आसपुर देवसरा पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान एक युवक को कथित रूप से 11.74 ग्राम अवैध एमडी (Methamphetamine) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से बिना नंबर प्लेट की एक बुलेट मोटरसाइकिल भी बरामद कर उसे मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार और क्षेत्राधिकारी पट्टी प्रदीप सिंह के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी आसपुर देवसरा राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में उपनिरीक्षक जावेद अहमद खां, उपनिरीक्षक संजय कुमार, कांस्टेबल कैलाश यादव और कांस्टेबल वीरेन्द्र यादव क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर खटखटहवा पुल के पास से बृजेश पाण्डेय (31), निवासी गधियावां, थाना आसपुर देवसरा को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 11.74 ग्राम एमडी (Methamphetamine) बरामद हुई। इसके अलावा एक बिना नंबर प्लेट की बुलेट मोटरसाइकिल भी मिली। मामले में थाना आसपुर देवसरा में मु0अ0सं0 250/2026 दर्ज किया गया है।
पुलिस ने मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 22(सी) के तहत मुकदमा दर्ज किया है। यह प्रावधान मादक/मन:प्रभावी पदार्थों (psychotropic substances) के अवैध निर्माण, कब्जे, बिक्री, खरीद, परिवहन या उपयोग जैसे कृत्यों से संबंधित है। धारा 22 में सजा बरामद मात्रा की श्रेणी के अनुसार निर्धारित होती है और कमर्शियल क्वांटिटी के मामलों में कठोर दंड का प्रावधान है। वहीं, बरामद बुलेट मोटरसाइकिल को पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम की धारा 207 के तहत सीज किया है। धारा 207 के तहत निर्धारित परिस्थितियों में वाहन को पुलिस द्वारा निरुद्ध (detain) किया जा सकता है।
पुलिस के अनुसार पूछताछ में बृजेश पाण्डेय ने कथित तौर पर बताया कि वह एमडी को आनन्द पाण्डेय उर्फ सुधांशू पाण्डेय निवासी रेडीगारापुर, थाना पट्टी से खरीदकर लाता था और नशीले पदार्थ को बेचकर अपनी जीविका तथा शौक पूरे करता था। पुलिस के मुताबिक उसने पन्नेलाल निषाद निवासी बगोझर, थाना महराजगंज, जनपद जौनपुर से भी एमडी खरीदने की बात बताई है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी के मोबाइल फोन में उक्त व्यक्तियों से संबंधित व्हाट्सऐप कॉल/चैट और यूपीआई लेन-देन के विवरण भी मिले हैं। इन तथ्यों की जांच पुलिस विवेचना के दौरान किए जाने की बात कही गई है।
पुलिस प्रेस नोट के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पहले से भी पट्टी व आसपुर देवसरा थाने में कई मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक जावेद अहमद खां, उपनिरीक्षक संजय कुमार, कांस्टेबल कैलाश यादव और कांस्टेबल वीरेन्द्र यादव शामिल रहे।
53.90 लाख रुपए की धोखाधड़ी  मामले में पुलिस फाइनेंस कर्मी पट्टी शर्मा गांव निवासी सूरज सरोज को किया गिरफ्तार।
@highlight
लखनऊ के आलमबाग निवासी रजनीश त्रिशुंडी ​स्थित कोका-कोला कंपनी में नौकरी करते हैं। वह परिवार प्रतापगढ़ शहर के सेनानी नगर मीराभवन में किराए के कमरे में रहते हैं। रविवार की शाम करीब साढे पांच बजे उनका बेटा अद्वित घर के बाहर लगे गेट पर झूल रहा था। अचानक गेट दीवार से अलग होकर बालक पर गिर गया। हादसे में सात वर्षीय बालक की मौत हो गई।
@highlight
प्रतापगढ़ में सनसनीखेज मामला: प्रेम प्रसंग से नाराज परिजनों ने निकाली जिंदा बेटी की 'शव यात्रा', तेरहवीं की भी तैयारी
उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। जेठवारा थाना क्षेत्र के एक गांव में परिवार की मर्जी के खिलाफ जाकर दूसरी बिरादरी के युवक से प्रेम संबंध रखने और उसी के साथ रहने की जिद पर अड़ी एक युवती से परिजनों ने इस कदर नाता तोड़ा कि उसकी जिंदा रहते हुए 'शव यात्रा' तक निकाल डाली। इस अजीबोगरीब और मार्मिक घटना ने पूरे क्षेत्र में कौतूहल का विषय बना दिया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के मुताबिक, गांव की एक युवती का काफी समय से दूसरी बिरादरी के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की भनक परिजनों को तब लगी जब अचानक एक दिन युवती घर से लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो किसी अनहोनी की आशंका से सहमे परिजनों ने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराकर उसकी बरामदगी की गुहार लगाई।

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामले की जांच शुरू की और कुछ ही दिनों में युवती को सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान वह गांव के ही अपने प्रेमी के साथ मिली।

थाने में हुआ हाईवोल्टेज ड्रामा

पुलिस जब दोनों पक्षों को थाने लेकर आई, तो वहां खुलकर सच्चाई सामने आ गई। पुलिस और परिजनों के सामने युवती ने पूरी बेबाकी से अपना फैसला सुनाते हुए कहा कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से उसी युवक के साथ रहना चाहती है। उसने साफ कर दिया कि वह अपनी पूरी जिंदगी उसी प्रेमी के साथ बिताएगी।

बेटी के इस दो टूक फैसले को सुनते ही परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। समाज में 'लोक-लाज' और दूसरी बिरादरी में शादी होने के सामाजिक डर से आहत परिवार ने थाने में ही उससे हमेशा-हमेशा के लिए सभी रिश्ते तोड़ने का ऐलान कर दिया।

जिंदा बेटी का पुतला फूंका, अब तेरहवीं की तैयारी

घर लौटने के बाद परिवार का गुस्सा और समाज का दबाव इस कदर हावी हुआ कि उन्होंने मृत मानकर युवती का प्रतीकात्मक अंतिम संस्कार करने का फैसला किया। परिजनों ने गांव में ही जिंदा बेटी की 'शव यात्रा' निकाली, चिता पर उसकी फोटो रखकर पुतला फूंका और अब पूरे रीति-रिवाज के साथ उसकी 'तेरहवीं' की तैयारी में जुट गए हैं।

इस घटना ने एक बार फिर समाज में ऑनर किलिंग, सामाजिक प्रतिष्ठा और परिवार की जिद के बीच सुलगते अंतर्द्वंद्व को सतह पर ला दिया है। फिलहाल, यह मामला पूरे जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=pratapgarhnews nis:value=PratapgarhNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=upnews nis:value=UPNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=jethwara nis:value=Jethwara nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=socialissue nis:value=SocialIssue nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=breakingnews nis:value=BreakingNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=uttarpradesh nis:value=UttarPradesh nis:enabled=true nis:link/>
प्रतापगढ़ का गौरव, देश का सम्मान: ‘मन की बात’ में देवगढ़ कमासिन का उल्लेख
 प्रतापगढ़ के लिए रविवार का दिन गौरव और सम्मान का रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ में प्रतापगढ़ के प्रसिद्ध आँवले और उससे तैयार होने वाले उत्पादों का उल्लेख करते हुए रानीगंज विधानसभा क्षेत्र के पड़ोसी गांव देवगढ़ कमासिन का भी जिक्र किया।

प्रधानमंत्री द्वारा स्थानीय उत्पादों और उनसे जुड़े ग्रामीण क्षेत्रों का उल्लेख किए जाने से क्षेत्र के लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल है। इसे देवगढ़ कमासिन, रानीगंज क्षेत्र और पूरे प्रतापगढ़ जनपद के लिए गौरव का क्षण माना जा रहा है।

प्रधानमंत्री के इस उल्लेख से स्थानीय आँवला उत्पादों को नई पहचान मिलने के साथ ही इनके लिए नए बाजार और व्यापक संभावनाओं के द्वार खुलने की उम्मीद है। साथ ही, स्थानीय किसानों, कारीगरों और उद्यमियों को अपने उत्पादों को आगे बढ़ाने तथा ‘आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प को मजबूत करने का प्रोत्साहन मिलेगा।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि प्रतापगढ़ के स्थानीय उत्पादों की चर्चा देश के प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रीय मंच पर किया जाना पूरे जनपद के लिए गर्व की बात है। लोगों ने स्थानीय उत्पादों को अपनाने और किसानों एवं उद्यमियों का उत्साहवर्धन करने की अपील की।

जय हिंद! जय उत्तर प्रदेश! जय प्रतापगढ़! 🙏

<nis:link nis:type=tag nis:id=प्रतापगढ़ nis:value=प्रतापगढ़ nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=देवगढ़कमासिन nis:value=देवगढ़कमासिन nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रानीगंज nis:value=रानीगंज nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=मनकीबात nis:value=मनकीबात nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=आंवला nis:value=आंवला nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=आंवलाउत्पाद nis:value=आंवलाउत्पाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=प्रतापगढ़कागौरव nis:value=प्रतापगढ़कागौरव nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्थानीयउत्पाद nis:value=स्थानीयउत्पाद nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=आत्मनिर्भरभारत nis:value=आत्मनिर्भरभारत nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=उत्तरप्रदेश nis:value=उत्तरप्रदेश nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=किसान nis:value=किसान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=स्थानीयउद्यम nis:value=स्थानीयउद्यम nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pmmodi nis:value=PMModi nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=mannkibaat nis:value=MannKiBaat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=pratapgarh nis:value=Pratapgarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=raniganj nis:value=Raniganj nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=रानीगंजकीहलचलऔरखबरबेबाक nis:value=रानीगंजकीहलचलऔरखबरबेबाक nis:enabled=true nis:link/>
बेखौफ चोरों ने बीती रात तीन दुकान में घुस के नगदी व अन्य सामान किया साफ, दुकानदारों में हड़कंप 

प्रतापगढ़ जनपद के रानीगंज थाना क्षेत्र के नगर पंचायत कस्बा के दरियापुर पावर हाउस पर एक रेता सीमेंट की दुकान , फर्नीचर की दुकान, आटा चक्की की दुकान पर बेखौफ चोरों ने चोरी की सुबह व्यापारियों की जानकारी होने पर हड़कंप 

जानकारी के अनुसार दरियापुर पावर हाउस पर स्थित इरशाद सीमेंट एजेंसी पर देर रात अज्ञात चोरों ने पीछे के रस्ते से अंदर आ कर गल्ले में रखा 15 से 20 हजार रुपए नगद और सीसीटीवी कैमरा का DBR बैंक के अन्य जरूरी कागजात उठा ले गए 

वही बगल हाफिज जी फर्नीचर दुकान पर सेंध लगा अंदर घुसे चोरों ने 30 हजार नगद, रांदा मशीन, कटर मशीन अन्य सामान समेत कर। फरार हो गये वही बगल सद्दाम अंसारी आटा चक्की मशीन के सामने शटर तोड़ घुसे लेकिन कुछ मिला नहीं  वही पीछे एक मकान में भी चोर घुसे जो अधिवक्ता मो जीशान का है लेकिन कुछ ले जा नहीं सके। सूचना पर डायल 112 व कस्बा चौकी इंचार्ज अंकित श्रीवास्तव पहुंचे मामले की जाँच पड़ताल कर रहे।
*पट्टी पुलिस की भूमिका पर मोती सिंह ने उठाए सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग*
प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली परिसर में मोलनापुर गांव निवासी युवक की मौत का मामला लगातार चर्चा में है। अब पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह ने मामले को लेकर पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
पूर्व मंत्री ने सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में कहा कि घटना के बाद पीड़ित दुबे परिवार को ही एफआईआर में नामजद किया जाना गंभीर सवाल खड़ा करता है। उन्होंने इसे पीड़ित परिवार के साथ अन्याय बताते हुए पूरे मामले की जांच की मांग की। उनका कहना है कि एफआईआर पर तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक आनंद पाल सिंह के हस्ताक्षर हैं, इसलिए उनकी भूमिका की भी जांच होनी चाहिए। साथ ही चौकी प्रभारी कमलेश यादव समेत अन्य संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच की मांग की गई है।
मोती सिंह ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि रिपोर्ट में युवक की मृत्यु के बाद शव लटकाए जाने की बात दर्ज है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि मूल पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होना बाकी है। यदि रिपोर्ट में ऐसा तथ्य दर्ज है तो जांच में इसकी भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।
पूर्व मंत्री ने पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर पर भरोसा जताते हुए कहा कि वह न्यायप्रिय अधिकारी हैं और उनसे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर अपनी बात रखी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि युवक की मौत के बाद पुलिस अधीक्षक स्तर से मामले की जांच के निर्देश दिए गए थे। मामले में तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक आनंद पाल सिंह और उपनिरीक्षक ओंकार सिंह के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई भी सामने आई थी। अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आधिकारिक जांच के निष्कर्ष पर टिकी हैं।
पट्टी से रानीगंज जाने वाली रोड पर बेलसंडी गांव के समीप में रोड पर बबुल का पेड़ गिर जाने से रास्ता का आवागमन ठप है कृपया संबंधित विभाग संज्ञान लें जिससे आवागमन बहाल हो सके
👉 जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा नवनिर्मित थाना कोहंडौर का उद्घाटन कर विधिवत कार्य संचालन कराया गया-

➡️ जनपद प्रतापगढ़ में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, आमजन को त्वरित एवं प्रभावी पुलिस सेवाएं उपलब्ध कराने तथा जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज दिनांक 26.09.2026 को जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा नवनिर्मित थाना ‘कोहंडौर’ का विधिवत उद्घाटन कर थाना परिसर से कार्य संचालन प्रारंभ कराया गया।

➡️ इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) श्री आलोक कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारीगण उपस्थित रहे।

उद्घाटन के पश्चात जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना परिसर का भ्रमण कर विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यालय, जनसुनवाई कक्ष, मालखाना, हवालात, कंप्यूटर कक्ष सहित थाना परिसर में उपलब्ध अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

➡️ पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर द्वारा थाना पुलिस को निर्देशित किया गया कि थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण तथा आमजन की शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। थाना पर आने वाले प्रत्येक फरियादी के साथ शालीन एवं संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करते हुए उनकी समस्याओं का नियमानुसार समाधान कराया जाए।

➡️ जिलाधिकारी श्री अभिषेक पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक श्री दीपक भूकर द्वारा थाना परिसर में उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रखने तथा आमजन के लिए सुविधाजनक वातावरण बनाए रखने पर विशेष बल दिया गया। अधिकारियों द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई एवं अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख-रखाव के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए गए।

नवनिर्मित थाना कोहंडौर से विधिवत कार्य संचालन प्रारंभ होने से क्षेत्र में पुलिस सेवाओं की उपलब्धता एवं जनसुनवाई व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में सहायता मिलेगी। थाना स्तर पर आमजन की शिकायतों के निस्तारण, कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण संबंधी कार्यवाही को स्थानीय स्तर पर और अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सकेगा।
कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारीगण, थाना प्रभारी कोहंडौर, जनपद के अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी/कर्मचारीगण सहित क्षेत्र के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
गलत पार्किंग हटाने को कहा तो भड़का युवक, ट्रैफिक पुलिसकर्मी को दी धमकी!
वाहन चढ़ाने का प्रयास और सरकारी काम में बाधा का आरोप, वांछित आरोपी गिरफ्तार
प्रतापगढ़ शहर में यातायात व्यवस्था संभाल रहे पुलिसकर्मी से अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा डालने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में कोतवाली नगर पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान आशीष सिंह पुत्र राजेंद्र बहादुर सिंह, निवासी खजोरी कटरा मेंदनीगंज, थाना कोतवाली देहात, प्रतापगढ़ के रूप में हुई है।
पुलिस के मुताबिक, यातायात सेल में तैनात पुलिसकर्मी एसबीआई तिराहे पर ड्यूटी कर रहा था। इसी दौरान जाम लगने पर वह मौके पर पहुंचा। एसबीआई तिराहे से सदर महिला अस्पताल रोड की ओर करीब 25-30 कदम आगे UP32NS1923 नंबर का वाहन गलत तरीके से सड़क पर खड़ा मिला, जिससे यातायात बाधित हो रहा था।
आरोप है कि पुलिसकर्मी ने वाहन हटाने के लिए कहा तो चालक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और सरकारी कार्य में बाधा डाली। पुलिस की तहरीर के मुताबिक, इस दौरान पुलिसकर्मी पर वाहन चढ़ाने का प्रयास किया गया। बाद में अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया।
मामले में कोतवाली नगर थाने में मु0अ0सं0 575/2026 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस तभी से आरोपी की तलाश कर रही थी।
26 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस ने आरोपी आशीष सिंह को रामलीला मैदान के सामने से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर आशुतोष मिश्रा के पर्यवेक्षण में की गई।
कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक निर्मल कुमार, कांस्टेबल हिमांशू पौनिया और कांस्टेबल योगेश कुमार शामिल रहे।
🌺 शरदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर 🌺
रानीगंज, प्रतापगढ़ के विष्णुपुर ग्राम में
भक्ति, ज्ञान और आध्यात्मिक चेतना की पावन धारा प्रवाहित होने जा रही है।

📖 श्रीमद् भागवत महापुराण कथा 📖
विश्व विख्यात कथा व्यास आचार्य प्रवर श्री देवव्रत जी महाराज के श्रीमुख से भगवान श्रीहरि की दिव्य लीलाओं, भक्ति, ज्ञान और धर्म की अमृतमयी कथा का श्रवण करने का पुण्य अवसर प्राप्त होगा।

✨ जहाँ श्रीमद्भागवत का श्रवण होता है, वहाँ वातावरण में भक्ति का संचार होता है और अंतर्मन में प्रभु के प्रति समर्पण का भाव जागृत होता है।
आइए, इस पावन अवसर पर कथा-रस में डूबकर अपने जीवन को श्रीहरि की भक्ति से आलोकित करें।

🪔 11 अक्टूबर — भव्य कलश यात्रा
📖 कथा प्रारंभ — 12 अक्टूबर से 18 अक्टूबर तक

🙏 मुख्य यजमान:
श्री अजब नारायण मिश्र

🌿 संयोजक:
श्री संजय मिश्र
पूर्व जिलाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रतापगढ़ #

📍 स्थान: विष्णुपुर कला ग्राम, रानीगंज, प्रतापगढ़

🌸 आइए…
कथा सुनें, भक्ति को जीवन में उतारें और श्रीहरि के चरणों में अपने मन को समर्पित करें।
भागवत कथा केवल श्रवण नहीं, आत्मा के परमात्मा से मिलन की अनुभूति है।

॥ हरि अनंत, हरि कथा अनंता ॥
॥ जय श्रीहरि ॥ 🙏🪷
ब्रेकिंग न्यूज़ | आजमगढ़
खाकी का मानवीय चेहरा आया सामने

शंभूपुर हत्याकांड के बाद अनाथ हुईं दो मासूम बच्चियों को आजमगढ़ के एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने गोद लेने का फैसला किया।

बड़ी बच्ची करीब 10-11 वर्ष
छोटी बच्ची करीब 11 माह

एसएसपी ने पढ़ाई, देखभाल और भविष्य की जिम्मेदारी उठाने का संकल्प लिया। साथ ही अपनी एक माह की सैलरी बच्चियों के भविष्य के लिए देने की घोषणा की।

आजमगढ़ पुलिसकर्मी भी एक-एक दिन का वेतन बच्चियों के नाम सुरक्षित निवेश के लिए देंगे।

खाकी सिर्फ कानून का पहरा नहीं, जरूरतमंदों के लिए सहारा भी है।

प्रतापगढ़ में एसपी  रह चुके डा अनिल कुमार ने अपनी कार्यशैली से छोड़ी है छाप
पट्टी कोतवाली में नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म के आरोपी की संदिग्ध मौत, ब्राह्मण पिता-पुत्र पर मुकदमे को लेकर परशुराम सेना का विरोध

प्रतापगढ़। पट्टी कोतवाली में नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के आरोपी अर्जुन गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में ब्राह्मण पिता-पुत्र पर हत्या और एससी-एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किए जाने को लेकर राष्ट्रीय परशुराम सेना ने सवाल उठाए हैं। संगठन ने मामले की निष्पक्ष जांच कराने और नामजद परिवार का पक्ष भी सामने लाने की मांग की है।

राष्ट्रीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट अभिषेक तिवारी और राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट प्रदीप शुक्ल समेत संगठन के पदाधिकारियों ने गुरुवार को मोलनापुर पहुंचकर संबंधित ब्राह्मण परिवार से मुलाकात करने की बात कही थी। संगठन के पदाधिकारियों का आरोप है कि सुबह ही पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक तिवारी समेत कुछ पदाधिकारियों को हाउस अरेस्ट कर दिया।

संगठन की ओर से कहा गया कि इसके बावजूद राष्ट्रीय परशुराम सेना के सदस्य और पदाधिकारी सुबह करीब 10:30 बजे कचहरी में एकत्रित होंगे। यदि प्रशासन उन्हें मोलनापुर जाने की अनुमति नहीं देता है तो कम से कम शिकायतकर्ता ब्राह्मण परिवार से मुलाकात कराई जाए, ताकि मामले की वास्तविकता और संबंधित पक्ष की बात प्रत्यक्ष रूप से सामने आ सके।

परशुराम सेना के पदाधिकारियों का कहना है कि किसी व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज होना अपने आप में उसके दोषी होने का प्रमाण नहीं है। संगठन पूरे घटनाक्रम की वास्तविकता जानना चाहता है और सभी पक्षों को सुनकर निष्पक्ष जांच की मांग कर रहा है।

गौरतलब है कि पट्टी कोतवाली में युवक की संदिग्ध मौत के बाद मृतक के पिता की शिकायत पर हत्या और एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना को लेकर पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। संगठन ने कहा कि मामले की निष्पक्ष जांच के साथ शिकायतकर्ता और नामजद दोनों पक्षों की बात सामने आना जरूरी है।
ब्रेकिंग।।प्रतापगढ़।।

पुलिस चेकिंग में कई वाहनों का हुआ चालान

इस दौरान फर्जी अधिवक्ता लिखी गाड़ी को भी पुलिस ने किया सीज,

चेकिंग के दौरान ब्लैक फिल्म लगी गाड़ी को रोका तो सामने आया फर्जी अधिवक्ता का बोर्ड व ब्लैक फिल्म,

चेकिंग के दौरान पुलिस ने कुछ दिन पहले ही जेल से छूटे युवक अलगू को फर्जी अधिवक्ता का बोर्ड व काली फ़िल्म के साथ दबोचा,

युवक के ऊपर प्रतापगढ़ समेत प्रयागराज में आधा दर्जन से अधिक मुकदमे है दर्ज,

देल्हूपुर थाना इलाके में चल रही थी चेकिंग।
दुःखद समाचार 😥😥
इलाहाबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष और पूर्व संयुक्त सचिव प्रेस राहुल पाण्डेय का दिल का दौरा पड़ने से देहांत हो गया है वे बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सी पी उपाध्याय के साथ हाईकोर्ट हनुमान मंदिर दर्शन करने गए थे, वहीं पर अचेत हो गये और आनन फानन में स्वरूप रानी अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, अधिवक्ताओं में शोक की लहर व्याप्त हो गई। ओम् शांति ओम।🙏🙏
रानीगंज के नारायणपुर कला के PCS श्री मंगलेश दुबे (2015) जी ने प्रयागराज एडीएम सिटी की नई जिम्मेदारी संभाली,
*अधिवक्ताओं ने तहसील और रजिस्ट्री कार्यालय कराया बंद, निष्पक्ष जांच की मांग*
*ब्राह्मण परिवार पर मुकदमे को लेकर अधिवक्ताओं में आक्रोश*
पट्टी। कोतवाली परिसर में युवक अर्जुन गौतम की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद दर्ज मुकदमे को लेकर बुधवार को पट्टी तहसील के अधिवक्ताओं में आक्रोश देखने को मिला। बार एसोसिएशन के आह्वान पर अधिवक्ताओं ने तहसील और रजिस्ट्री कार्यालय में तालाबंदी कर विरोध जताया। इस दौरान पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।
बार एसोसिएशन पट्टी के अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी की अध्यक्षता में सुबह करीब 10:30 बजे बार भवन में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। बैठक में प्रकरण की निष्पक्ष जांच और मुकदमे को लेकर विरोध जताते हुए आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया गया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर और रजिस्ट्री कार्यालय बंद करा दिया।
बार अध्यक्ष शैलेंद्र तिवारी ने आरोप लगाया कि कोतवाली परिसर में युवक की मौत के मामले में पुलिस की भूमिका की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मृतक के परिवार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर भी स्थिति स्पष्ट की जानी चाहिए। उन्होंने मामले की जांच उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश से कराने की मांग की और मजिस्ट्रियल जांच पर भरोसा नहीं जताया।
अधिवक्ताओं ने कहा कि मृतक परिवार को न्याय मिलने के साथ ही मुकदमे में नामजद लोगों के संबंध में भी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के समक्ष अपनी मांग रखने तथा उनके आने तक हड़ताल जारी रखने की बात कही।
विरोध प्रदर्शन में दिलीप मिश्रा, रवि सिंह, नंदन चतुर्वेदी, अंबरीश तिवारी, अंजनी शुक्ल, शुभम सांडिल्य, रजनीश पांडेय, अनुराग त्रिपाठी, प्रदीप पाठक, संसार सिंह, अनुज मिश्र समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
ब्रेकिंग न्यूज़ 

पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर ने रानीगंज थाने की बागडोर  निरीक्षक अवन कुमार दीक्षित प्रभारी को सौंपी। उन्हें निरीक्षक थाना संग्रामगढ़ से प्रभारी निरीक्षक थाना रानीगंज बनाया। वहीं निरीक्षक प्रदीप कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना रानीगंज से प्रभारी निरीक्षक थाना पट्टी बनाया। साथ ही उ0नि0 सिद्धार्थ सिंह पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष संग्रामगढ़ की कमान सौंपी।