Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
Congress
Modi
Delhi
Viral
मारपीट
Crime
Jharkhand
Dm
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh

News in Pratapgarh

आपूर्ति विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर की हत्या के मामले में 57 घंटे बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए हुए राजी 

प्रतापगढ़ में आपूर्ति विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर की हत्या के मामले में परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। रविवार सुबह 10  बजे घटना के चौथे दिन 57 घंटे बाद भाजपा नेता बिंदेश्वरी तिवारी और पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए वहीं प्रशासन ने शव वाहन से शव को लेकर अंतिम संस्कार लिए श्रृंगवेरपुर घाट के लिए लेकर रवाना हुए वही रविवार सुबह 8 बजे अपना एस विश्वनाथगंज विधानसभा विधायक जीतलाल पटेल पहुंचे परिजनों को समझने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने तो विधायक वापस लौट आए थे।वही कल शनिवार को शाम को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने परिजनों से मोबाइल पर वीडियो कॉल बात की कार्रवाई का आश्वासन दिया उसके बाद उनसे मुलाकात करने का भी आश्वासन दिया

आपूर्ति विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर की हत्या के मामले में 57 घंटे बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए हुए राजी प्रतापगढ़ में आपूर्ति विभाग के कंप्यूटर ऑपरेटर की हत्या के मामले में परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया है। रविवार सुबह 10 बजे घटना के चौथे दिन 57 घंटे बाद भाजपा नेता बिंदेश्वरी तिवारी और पुलिस प्रशासन के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए वहीं प्रशासन ने शव वाहन से शव को लेकर अंतिम संस्कार लिए श्रृंगवेरपुर घाट के लिए लेकर रवाना हुए वही रविवार सुबह 8 बजे अपना एस विश्वनाथगंज विधानसभा विधायक जीतलाल पटेल पहुंचे परिजनों को समझने का प्रयास किया लेकिन नहीं माने तो विधायक वापस लौट आए थे।वही कल शनिवार को शाम को आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद ने परिजनों से मोबाइल पर वीडियो कॉल बात की कार्रवाई का आश्वासन दिया उसके बाद उनसे मुलाकात करने का भी आश्वासन दिया

Pratapgarh, Pratapgarh | Aug 16, 2026

प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में प्रेम विवाह को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद शुक्रवार को हिंसक हो गया। आरोप है कि युवती के परिजनों ने युवक के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान युवक ने अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर उसे पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के अनुसार, शाहपुर निवासी अमर बहादुर और करीना देवी पिछले करीब आठ वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों के बीच प्रेम संबंध था। दोनों ने 9 फरवरी 2026 को कोर्ट मैरिज की थी। करीना का आरोप है कि उसके परिवार वाले इस शादी के खिलाफ हैं और उन्होंने पहले भी उसे प्रताड़ित किया।

करीना के मुताबिक, वह अपने पति अमर से मिलने उसके घर पहुंची थी। इसकी जानकारी होने पर उसके परिवार के लोग वहां पहुंच गए। आरोप है कि इसके बाद घर में घुसकर अमर और बीच-बचाव करने पहुंचे उसके दोस्त के साथ डंडों और लोहे के पाइप से मारपीट की गई।

हमले में अमर और उसका दोस्त घायल हो गए। अमर के सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

घायल अमर ने बताया कि शादी के बाद से ही युवती के परिवार वाले उनके रिश्ते का विरोध कर रहे हैं। उसने अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस और कचहरी में शिकायत भी की थी।

मारपीट के बीच प्रेमिका की मांग में भरा सिंदूर

घटना के दौरान अमर ने सबके सामने करीना की मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद करीना ने भी उसे अपना पति स्वीकार किया। दोनों ने पुलिस से सुरक्षा और मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

करीना का कहना है कि उसने पहले भी मदद के लिए पुलिस हेल्पलाइन और अधिकारियों से संपर्क किया था। उसका आरोप है कि परिवार लगातार इस शादी का विरोध कर रहा था।

रानीगंज सीओ प्रशांत राज हुड्डा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

प्रतापगढ़ के रानीगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में प्रेम विवाह को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद शुक्रवार को हिंसक हो गया। आरोप है कि युवती के परिजनों ने युवक के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान युवक ने अपनी प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरकर उसे पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, शाहपुर निवासी अमर बहादुर और करीना देवी पिछले करीब आठ वर्षों से एक-दूसरे को जानते हैं। दोनों के बीच प्रेम संबंध था। दोनों ने 9 फरवरी 2026 को कोर्ट मैरिज की थी। करीना का आरोप है कि उसके परिवार वाले इस शादी के खिलाफ हैं और उन्होंने पहले भी उसे प्रताड़ित किया। करीना के मुताबिक, वह अपने पति अमर से मिलने उसके घर पहुंची थी। इसकी जानकारी होने पर उसके परिवार के लोग वहां पहुंच गए। आरोप है कि इसके बाद घर में घुसकर अमर और बीच-बचाव करने पहुंचे उसके दोस्त के साथ डंडों और लोहे के पाइप से मारपीट की गई। हमले में अमर और उसका दोस्त घायल हो गए। अमर के सिर में गंभीर चोट लगने पर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घायल अमर ने बताया कि शादी के बाद से ही युवती के परिवार वाले उनके रिश्ते का विरोध कर रहे हैं। उसने अपनी सुरक्षा के लिए पुलिस और कचहरी में शिकायत भी की थी। मारपीट के बीच प्रेमिका की मांग में भरा सिंदूर घटना के दौरान अमर ने सबके सामने करीना की मांग में सिंदूर भर दिया। इसके बाद करीना ने भी उसे अपना पति स्वीकार किया। दोनों ने पुलिस से सुरक्षा और मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। करीना का कहना है कि उसने पहले भी मदद के लिए पुलिस हेल्पलाइन और अधिकारियों से संपर्क किया था। उसका आरोप है कि परिवार लगातार इस शादी का विरोध कर रहा था। रानीगंज सीओ प्रशांत राज हुड्डा ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने के बाद तथ्यों के आधार पर नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Pratapgarh, Pratapgarh | Aug 16, 2026

प्रतापगढ़ के लालगंज थाना क्षेत्र स्थित असरही गांव में रविवार सुबह एक युवक का शव आंवले की बगिया में पेड़ से लटका मिला। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सुबह बगिया की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखकर तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी।फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान असरही गांव निवासी 18 वर्षीय अंकित सरोज पुत्र माता फेर सरोज के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम अंकित ने घर पर खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया था। परिवार के सदस्यों ने रात में उसे कमरे में सोया हुआ समझा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद लालगंज पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है।घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हुई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू की।

प्रतापगढ़ के लालगंज थाना क्षेत्र स्थित असरही गांव में रविवार सुबह एक युवक का शव आंवले की बगिया में पेड़ से लटका मिला। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। सुबह बगिया की ओर गए ग्रामीणों ने शव देखकर तत्काल परिजनों और पुलिस को सूचना दी।फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। मृतक की पहचान असरही गांव निवासी 18 वर्षीय अंकित सरोज पुत्र माता फेर सरोज के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शनिवार शाम अंकित ने घर पर खाना खाया और अपने कमरे में सोने चला गया था। परिवार के सदस्यों ने रात में उसे कमरे में सोया हुआ समझा। ग्रामीणों की सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद लालगंज पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को पेड़ से नीचे उतरवाया। फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है।घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हुई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्रवाई शुरू की।

Pratapgarh, Pratapgarh | Aug 16, 2026

प्रतापगढ़।कुंडा में सनसनीखेज हत्याकांड: प्रेमी की हत्या मामले में चचेरे ससुर समेत दो आरोपी गिरफ्तार​

प्रतापगढ़।कुंडा में सनसनीखेज हत्याकांड: प्रेमी की हत्या मामले में चचेरे ससुर समेत दो आरोपी गिरफ्तार​

Pratapgarh, Pratapgarh | Aug 15, 2026

सौरभ विश्वकर्मा हत्याकांड: 3 आरोपी गिरफ्तार, प्रतापगढ़ में बवाल और हंगामे की पूरी सच्चाई

सौरभ विश्वकर्मा हत्याकांड: 3 आरोपी गिरफ्तार, प्रतापगढ़ में बवाल और हंगामे की पूरी सच्चाई

Pratapgarh, Pratapgarh | Aug 15, 2026

*पुलिस लाइंस में शान से लहराया तिरंगा, नन्दी ने किया ध्वजारोहण*

प्रतापगढ़। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइंस स्थित परेड ग्राउंड में भव्य एवं गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा।
समारोह में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर सहित अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज प्रशान्त राज, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा, सदर विधायक राजेन्द्र मौर्या समेत जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी तथा अन्य अतिथि मौजूद रहे।
इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता एवं संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने की शपथ ली। सभी ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करने का संकल्प लिया।
स्वतंत्रता दिवस समारोह में साकेत गर्ल्स इंटर कॉलेज, बीएसएस एकेडमी, तुलसी का पुरवा उच्च प्राथमिक विद्यालय और पीएम श्री राजकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।
उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उत्साहवर्धन किया गया।
समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के त्याग एवं बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने तथा देशहित में अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। समारोह ने राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता और जनसेवा की भावना को मजबूत करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

*रोहित जायसवाल पत्रकार, हिन्दुस्तान अखबार, सी न्यूज भारत चैनल पत्रकार*

*पुलिस लाइंस में शान से लहराया तिरंगा, नन्दी ने किया ध्वजारोहण* प्रतापगढ़। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को पुलिस लाइंस स्थित परेड ग्राउंड में भव्य एवं गरिमामय समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री नंदगोपाल गुप्ता ‘नन्दी’ ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। राष्ट्रगान के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम की भावना से गूंज उठा। समारोह में जिलाधिकारी अभिषेक पाण्डेय और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर सहित अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी आलोक कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी रानीगंज प्रशान्त राज, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट/उपजिलाधिकारी सदर अनुष्का शर्मा, सदर विधायक राजेन्द्र मौर्या समेत जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी तथा अन्य अतिथि मौजूद रहे। इस दौरान अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता एवं संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने की शपथ ली। सभी ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करने का संकल्प लिया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में साकेत गर्ल्स इंटर कॉलेज, बीएसएस एकेडमी, तुलसी का पुरवा उच्च प्राथमिक विद्यालय और पीएम श्री राजकीय विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने अतिथियों और दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम स्थल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा। उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उत्साहवर्धन किया गया। समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और देश की रक्षा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के त्याग एवं बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता और अखंडता को मजबूत बनाने तथा देशहित में अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का संकल्प लिया। समारोह ने राष्ट्रप्रेम, सामाजिक एकता और जनसेवा की भावना को मजबूत करते हुए राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया। *रोहित जायसवाल पत्रकार, हिन्दुस्तान अखबार, सी न्यूज भारत चैनल पत्रकार*

Pratapgarh, Pratapgarh | Aug 15, 2026

*स्वतंत्रता दिवस से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, सात खाद्य पदार्थों के नमूने लिए*

प्रतापगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने दो दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को विभागीय टीम ने जिले के विभिन्न बाजारों में छापेमारी कर मिठाई समेत सात खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा।
सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 अभय कुमार सिंह के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित खाद्य सचल दल ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीम ने भगवाचुंगी से बेसन लड्डू व खोया से निर्मित मिठाई, कटरा मेदनीगंज चौराहे से बूंदी लड्डू का नमूना लिया।
इसके अलावा पट्टी के गौरा माफी बाजार से खोया, ढकवा बाजार से पेड़ा, रानीगंज के देल्हूपुर बाजार से बेसन लड्डू तथा कुंडा क्षेत्र के मंडल भासो (बाघराय) से बेसन लड्डू का नमूना संग्रहित किया गया। इनमें कुछ नमूने शिकायतों के निस्तारण के क्रम में लिए गए।
सभी सात नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट में नमूने मानकों पर खरे नहीं पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन सिंह, संतोष कुमार दूबे, यादव संजय कुमार नन्हकू, शहाब उद्दीन सिद्दीकी एवं डॉ. शमशुन नेहा मौजूद रहे।
*

*स्वतंत्रता दिवस से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, सात खाद्य पदार्थों के नमूने लिए* प्रतापगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर खाद्य पदार्थों में मिलावटखोरी पर रोक लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने दो दिवसीय विशेष अभियान शुरू किया है। शुक्रवार को विभागीय टीम ने जिले के विभिन्न बाजारों में छापेमारी कर मिठाई समेत सात खाद्य पदार्थों के नमूने लिए। कार्रवाई से खाद्य कारोबारियों में हड़कंप मचा रहा। सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 अभय कुमार सिंह के निर्देशन और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में गठित खाद्य सचल दल ने विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। टीम ने भगवाचुंगी से बेसन लड्डू व खोया से निर्मित मिठाई, कटरा मेदनीगंज चौराहे से बूंदी लड्डू का नमूना लिया। इसके अलावा पट्टी के गौरा माफी बाजार से खोया, ढकवा बाजार से पेड़ा, रानीगंज के देल्हूपुर बाजार से बेसन लड्डू तथा कुंडा क्षेत्र के मंडल भासो (बाघराय) से बेसन लड्डू का नमूना संग्रहित किया गया। इनमें कुछ नमूने शिकायतों के निस्तारण के क्रम में लिए गए। सभी सात नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट में नमूने मानकों पर खरे नहीं पाए जाने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत संबंधित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। अभियान के दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी रोशन सिंह, संतोष कुमार दूबे, यादव संजय कुमार नन्हकू, शहाब उद्दीन सिद्दीकी एवं डॉ. शमशुन नेहा मौजूद रहे। *

Pratapgarh, Pratapgarh | Aug 14, 2026

प्रतापगढ़ में पुलिस ने कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए व्हाट्सएप अकाउंट पर कब्जा कर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को बिहार के शेखपुरा जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ देश के 15 राज्यों में साइबर धोखाधड़ी के 80 मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह पर करीब 37 लाख 79 हजार 247 रुपए की ठगी करने का आरोप है। एएसपी आलोक कुमार ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे मामले का खुलासा किया।

पुलिस के अनुसार, 22 जून को साइबर थाने में एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि एक व्यक्ति ने पार्सल डिलीवरी के नाम पर उसे विशेष कोड डायल करने के लिए कहा। कोड डायल करते ही उसके दोनों मोबाइल नंबरों

पर कॉल फॉरवर्डिंग सक्रिय हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके WhatsApp अकाउंट पर अनधिकृत कब्जा कर लिया और रिश्तेदारों व परिचितों से रुपए मांगकर ठगी की। बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस

शिकायत के बाद एसपी दीपक भूकर ने साइबर थाने की तीन विशेष टीमें गठित कीं। टीमों ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, UPI आईडी समेत अन्य डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी जांच की। जांच के आधार पर पुलिस ने शेखपुरा से अमित कुमार (20), लाटूश कुमार उर्फ सोनू कुमार (19) और एक अन्य 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया।

गूगल सर्च से जुटाते थे मोबाइल नंबर

पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गिरोह इंटरनेट और गूगल सर्च के जरिए संभावित पीड़ितों के नाम, पते और मोबाइल नंबर जुटाता था। इसके बाद फर्जी सिम से कॉल कर खुद को कूरियर या पार्सल कंपनी का कर्मचारी बताते थे।महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 22 मुकदमे

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र में 22 और उत्तर प्रदेश में 6 मुकदमे दर्ज हैं। बिहार और पश्चिम बंगाल में 6-6, दिल्ली में 6, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और उत्तराखंड में 3-3 मामले हैं। हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु, गुजरात और झारखंड में 2-2 मुकदमे दर्ज हैं। जम्मू-कश्मीर और आंध्र प्रदेश में 1-1 मामला दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, इन मामलों को मिलाकर आरोपियों के खिलाफ 15 राज्यों में कुल 80 मुकदमे दर्ज हैं।

प्रतापगढ़ में पुलिस ने कॉल फॉरवर्डिंग के जरिए व्हाट्सएप अकाउंट पर कब्जा कर साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को बिहार के शेखपुरा जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ देश के 15 राज्यों में साइबर धोखाधड़ी के 80 मुकदमे दर्ज हैं। गिरोह पर करीब 37 लाख 79 हजार 247 रुपए की ठगी करने का आरोप है। एएसपी आलोक कुमार ने शुक्रवार दोपहर 2 बजे मामले का खुलासा किया। पुलिस के अनुसार, 22 जून को साइबर थाने में एक पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि एक व्यक्ति ने पार्सल डिलीवरी के नाम पर उसे विशेष कोड डायल करने के लिए कहा। कोड डायल करते ही उसके दोनों मोबाइल नंबरों पर कॉल फॉरवर्डिंग सक्रिय हो गई। इसके बाद आरोपियों ने उसके WhatsApp अकाउंट पर अनधिकृत कब्जा कर लिया और रिश्तेदारों व परिचितों से रुपए मांगकर ठगी की। बैंक खातों और डिजिटल साक्ष्यों से आरोपियों तक पहुंची पुलिस शिकायत के बाद एसपी दीपक भूकर ने साइबर थाने की तीन विशेष टीमें गठित कीं। टीमों ने बैंक खातों, मोबाइल नंबरों, UPI आईडी समेत अन्य डिजिटल साक्ष्यों की तकनीकी जांच की। जांच के आधार पर पुलिस ने शेखपुरा से अमित कुमार (20), लाटूश कुमार उर्फ सोनू कुमार (19) और एक अन्य 21 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार किया। गूगल सर्च से जुटाते थे मोबाइल नंबर पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गिरोह इंटरनेट और गूगल सर्च के जरिए संभावित पीड़ितों के नाम, पते और मोबाइल नंबर जुटाता था। इसके बाद फर्जी सिम से कॉल कर खुद को कूरियर या पार्सल कंपनी का कर्मचारी बताते थे।महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 22 मुकदमे पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र में 22 और उत्तर प्रदेश में 6 मुकदमे दर्ज हैं। बिहार और पश्चिम बंगाल में 6-6, दिल्ली में 6, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और उत्तराखंड में 3-3 मामले हैं। हरियाणा, राजस्थान, तमिलनाडु, गुजरात और झारखंड में 2-2 मुकदमे दर्ज हैं। जम्मू-कश्मीर और आंध्र प्रदेश में 1-1 मामला दर्ज है। पुलिस के मुताबिक, इन मामलों को मिलाकर आरोपियों के खिलाफ 15 राज्यों में कुल 80 मुकदमे दर्ज हैं।

Pratapgarh, Pratapgarh | Aug 14, 2026

Pratapgarh, Pratapgarh | Aug 14, 2026