*सरपंचों से अपील: हर गांव में लगाओ तीसरी आंख, 50% अपराध होगा खत्म! | Guna Police CCTV मुहिम*👁️👁️
*अगर हर पंचायत में लग जाए तीसरी आंख, तो 50% नहीं 70% अपराध खत्म! सरपंचों से एक अपील*
*गुना / आरोन*
आज हर गांव में लाखों की पंचायत फंड से सीसी रोड, नाली, भवन बन रहे हैं, अच्छी बात है। लेकिन सवाल ये है कि क्या हम अपने गांव को सुरक्षित बना रहे हैं?
गुना एसपी हितिका वसाल और बजरंगगढ़ थाना प्रभारी कृपाल सिंह परिहार ने जो *CCTV यानी तीसरी आंख* की मुहिम शुरू की है, वो तभी सफल होगी जब हमारे *सरपंच, सचिव और पंचायत* आगे आएंगे।
*सोचो बंधु, अगर हर पंचायत ये कर दे तो क्या होगा?*
1. *हर गांव के 4 मुख्य चौराहे, स्कूल, पंचायत भवन, और मंदिर पर 4-5 कैमरे* - लागत सिर्फ 20-25 हजार रुपये।
2. चोरी, बाइक चोरी, खेत से मोटर चोरी, महिलाओं से छेड़छाड़ - अपराधी की फोटो सीधे थाने में।
3. दारू पीकर झगड़ा करने वाले, रात में अवैध रेत ले जाने वाले ट्रैक्टर - सबकी पहचान।
4. सबसे बड़ा फायदा - बाहर का अपराधी गांव में घुसने से पहले 10 बार सोचेगा।
मैं दावे से कहता हूँ, अगर पंचायत अपने फंड से ये छोटा सा काम कर दे तो ग्रामीण क्षेत्र में *50% से ज्यादा अपराध एक झटके में बंद* हो जाएंगे।
ये कोई खर्च नहीं, ये निवेश है गांव की सुरक्षा में।
*सभी सरपंच साथियों से निवेदन:*
एक प्रस्ताव बनाओ, ग्राम सभा में रखो, और अपने गांव में तीसरी आंख लगवाओ। पुलिस आपकी मदद के लिए तैयार है। जब कैमरा बोलेगा तो अपराधी खुद-ब-खुद चुप हो जाएगा।
गांव सुरक्षित तो देश सुरक्षित।
*क्या आप सहमत हो,.❓ अगर हर पंचायत CCTV लगाए तो अपराध रुकेगा?*
*अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।*
*दैनिक साधना न्यूज़*
*ब्यूरो चीफ - किशन कश्यप*
*मो. 9098718522*
#GramPanchayat #Satnapur#
#BajranggarhThanaPrabhari#
#TeesriAankh#Collector Office SP Guna MP
#CCTV#