Public App Logo
Profile Picture

PRO JS Umaria

@pro_jsumaria
1307Followers
0Following
☑️सांदीपनि सप्ताह में निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालयों का होगा सघन निरीक्षण

☑️प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण एवं आधुनिक शैक्षणिक अधोसंरचना विकसित करने के उद्देश्य से लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा 5 से 8 अक्टूबर 2026 तक सांदीपनि सप्ताह आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश के निर्मित एवं निर्माणाधीन सांदीपनि विद्यालयों का स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध आवश्यक सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की जाएगी।

☑️ लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा निरीक्षण के लिए विशेष दलों का गठन किया गया है। इन दलों में लोक शिक्षण संचालनालय के अधिकृत प्रतिनिधि, संबंधित निर्माण एजेंसी एवं ईपीसीओ  के प्रतिनिधि, जिला शिक्षा अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विद्यालय के प्राचार्य, संबंधित परियोजना प्रतिनिधि, स्थानीय निकाय के अध्यक्ष अथवा अधिकृत प्रतिनिधि तथा शाला प्रबंधन समिति के प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। निरीक्षण दलों द्वारा प्रतिदिन न्यूनतम दो सांदीपनि विद्यालयों का स्थल निरीक्षण किया जाएगा। इस दौरान भवन एवं अन्य निर्माण कार्यों की वास्तविक प्रगति का भौतिक सत्यापन करने के साथ निर्माण की गुणवत्ता, कार्य पूर्णता की स्थिति तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा होने की संभावनाओं का परीक्षण किया जाएगा।
 निरीक्षण के दौरान विद्यालय भवन, कक्ष-कक्षाएं, प्रशासनिक कक्ष, प्रयोगशालाएं, विद्युत व्यवस्था, पेयजल, स्वच्छता, फर्नीचर सहित विद्यार्थियों के लिए आवश्यक अन्य सुविधाओं की उपलब्धता एवं कार्यशीलता की भी समीक्षा होगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने निर्देश दिए हैं कि निरीक्षण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने का प्रभावी माध्यम बने। 
@cmmadhyapradesh 
@jansamparkmp 
@schooledu_mp 
<nis:link nis:type=tag nis:id=umaria nis:value=umaria nis:enabled=true nis:link/>
☑️अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग व्दारा की गई कार्रवाई, 11 प्रकरण दर्ज

☑️ कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती ममता अहिरवार के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आबकारी विभाग द्वारा विशेष अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गत 2 एवं 3 अक्टूबर  को उमरिया, पाली एवं नौरोजाबाद के अंतर्गत ग्राम उमरिया खुर्द, रथेली, गोपालपुर, जरहा, कौड़िया एवं घुलघुली में आबकारी विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 135 किलोग्राम महुआ लाहन, 26 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 3.42 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त की गई। अवैध मदिरा से संबंधित कुल 11 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कायम कर विवेचना में लिए गए हैं। जब्त मदिरा एवं सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 18 हजरी 654 रुपये है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक दिनकर सिंह तिवारी एवं अमितेष सिंह, मुख्य आरक्षक अवध सिंह बघेल, आरक्षक विद्या सिंह, राजपति प्रजापति, अंजलि गौतम सहित नगर सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@mohdept
<nis:link nis:type=tag nis:id=उमरिया nis:value=उमरिया nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=umaria nis:value=umaria nis:enabled=true nis:link/>
☑️प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में योग एवं ध्यान सत्र का सफल आयोजन

☑️ प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस, शासकीय आर.व्ही.पी.एस. महाविद्यालय  मे योग एवं ध्यान सत्र प्रशिक्षणका आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में विद्यार्थियों को योग और ध्यान की महत्ता पर विस्तृत जानकारी दी गई तथा व्यावहारिक गतिविधियों के माध्यम से उन्हें प्रशिक्षित किया गया।कार्यक्रम में मुकेश कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि “योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, बल्कि यह मानसिक शांति और आत्मिक संतुलन प्राप्त करने का माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से विद्यार्थी न केवल स्वस्थ रहेंगे, बल्कि उनकी एकाग्रता और आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। हार्ट फुलनेस संस्था की प्रणाली पी.से. ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “ध्यान जीवन की सबसे बड़ी साधना है। यह हमें आंतरिक शक्ति प्रदान करता है और तनावमुक्त जीवन जीने की दिशा दिखाता है। यदि युवा पीढ़ी ध्यान को अपने जीवन का हिस्सा बना ले, तो उनका भविष्य और भी उज्ज्वल होगा।

@cmmadhyapradesh 
@jansamparkmp 
<nis:link nis:type=tag nis:id=उमरिया nis:value=उमरिया nis:enabled=true nis:link/>
☑️सेवा सेतु से आसान हो रही है जन सेवा की राह , पात्र हितग्राही लाभ से न रहे वंचित - विधायक बांधवगढ़ 

☑️सेवा संकल्प अभियान के तहत नगरीय निकायों में आयोजित हुए सेवा सेतु अभियान के शिविर 

☑️उमरिया जिला मुख्यालय में आयोजित शिविर में शहर के 34 हितग्राहियो को मिले भू अधिकार पत्र

☑️सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के नगरीय क्षेत्रों में सेवा सेतु अभियान - सरकार आपके व्दार के तहत विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। शिविर के माध्यम से नगर पालिका एवं नगर परिषद स्तर पर विभिन्न शासकीय योजनाओं और लोक सेवाओ का  पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही लाभ दिलाया गया। उमरिया जिला मुख्यालय में रानी दुर्गावती भवन में आयोजित शिविर में शहर के 34 हितग्राहयो को मुख्यमंत्री शहरी भू अधिकार योजना के तहत भू अधिकार पत्र प्रदान किए गए। 

☑️इस अवसर पर बांधवगढ़ विधायक श्री शिवनारायण सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में जन सेवा की राह आसान हुई है और पात्र हितग्राहियों को योजनाओ के लाभ से लाभांवित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजना का लाभ लेने से वंचित न रह जाए इसके लिए अधिकारियों के साथ जनप्रतिनिधियों की भी जिम्मेदारी है। श्री सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान में प्रधानमंत्री जी के जन सेवा के 25 वर्षाे के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्य किए जा रहे है, जिसमे शासन एवं प्रशासन के प्रयासों से सभी वर्ग के लोगों को जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभांवित किया जा रहा है। उन्होने कहा कि पात्र होने के बावजूद भी योजनाओं से वंचित लोगो की पहचान कर उन्हें लाभ दिलाना प्राथमिकता होनी चाहिए, तभी सेवा  संकल्प अभियान की सार्थकता सिध्द होगी। विधायक ने कहा कि भू अधिकार पत्र मिल जाने से हितग्राहियों को उस जमीन का अधिकार मिल जाएगा जिसमें वह वर्षाे से रह रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जिन पात्र व्यक्तियों के नाम शेष रह गए है उनके भू अधिकार पत्र घर जाकर दिए जाएगें। 

@CMMadhyaPradesh
@JansamparkMP
 <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ashirwadkadiya nis:value=AshirwadKaDiya nis:enabled=true nis:link/>

सेवा सेतु अभियान के तहत मानपुर में समाधान शिविर सम्पन्न

कई आवेदनों पर हुई कार्रवाई, पात्र हितग्राहियों को मौके पर योजनाओं का लाभ

उमरिया। शासन के महत्वाकांक्षी सेवा सेतु अभियान 2026 के अंतर्गत रविवार को नगर परिषद मानपुर परिसर में एक दिवसीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजनों की समस्याएं सुनी गईं तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।

शिविर में कार्यक्रम में तहसीलदार मानपुर अभ्यानंद शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती रचयिता अवस्थी, प्रभारी नागेन्द्र पटेल एवं एल्डरमैन रसिक खंडेलवाल,  राम मोल केवट, पार्षद शिवराम शुक्ला एवं एल्डरमैन अमर बैगा ने विभागीय स्टॉलों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

 अधिकारियों ने आमजनों से प्राप्त आवेदनों और समस्याओं का निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया।

शिविर में नामांतरण, बंटवारा, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, नल-जल कनेक्शन, पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित सैकड़ों आवेदनों पर कार्रवाई की गई। सेवा सेतु शिविर के माध्यम से आमजनों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से लोगों को सुविधा मिली।

@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ashirwadkadiya nis:value=AshirwadKaDiya nis:enabled=true nis:link/>
☑️कहानी बदलाव की 

☑️वनाधिकार पत्र मिलने से मैकू के जीवन स्तर में हुआ सुधार

☑️ मानपुर जनपद के डोंडका निवासी मैकू बैगा को वनाधिकार पत्र मिलने से उनके जीवन स्तर में सुधार हुआ है। मैकू को 0.626 हे0 का वनाधिकार पत्र शासन व्दारा प्रदत्त किया गया। इस योजना का लाभ पाकर मैकू अपनी जमीन में फसल उगाकर खुशहाल जीवन जी रहे है। उन्हें प्रधानमंत्री जन मन योजना के तहत आवास एवं शौचालय का भी लाभ मिला है। मैकू को किसान सम्मान निधि की राशि भी प्राप्त हो रही है। शासन की उज्जवला गैस योजना से मैकू के घर में गैस का कनेक्शन मिल गया है और उन्हें पांच लाख रूपये तक की इलाज की आयुष्मान भारत योजना का भी लाभ मिल रहा है। मैकू के खेत में मेढ बंधान का भी कार्य कराया गया है। वह बताते है कि इन सब योजनाओं का लाभ लेकर अब मैं खुशहाल जीवन जी रहा हूं और मेरी आर्थिक स्थिति में भी सुधार हुआ है। वह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डा मोहन यादव को ह़दय से धन्यवाद ज्ञापित कर रहे है।

@CMMadhyaPradesh
@JansamparkMP
 <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ashirwadkadiya nis:value=AshirwadKaDiya nis:enabled=true nis:link/>
☑️भाला और निशानी में भारत का नाम रोशन करने वाले  चौंपियन पहुंचे बांधवगढ़

☑️नीरज चोपड़ा और गगन नारंग ने जंगल सफारी का लिया आनंद, वन्यजीव संरक्षण का लिया संकल्प

 वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में शनिवार को खेल और वन्यजीव संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला। ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता निशानेबाज गगन नारंग ने बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व का भ्रमण किया और वन्यजीव संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
 नीरज चोपड़ा और गगन नारंग ने जंगल सफारी का आनंद लेने के साथ ही वन अधिकारियों एवं फील्ड स्टाफ से बाघ संरक्षण, वन्यजीव प्रबंधन और ईको-टूरिज्म से जुड़े प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने बांधवगढ़ की जैव विविधता को करीब से देखा तथा वन्यजीव संरक्षण में मैदानी अमले की महत्वपूर्ण भूमिका को समझा। वन्यजीव सप्ताह के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में दोनों खेल हस्तियों ने रिजर्व के कोर गेट पर लगाए गए ‘सिग्नेचर कैंपेन-प्लेज बोर्ड’ पर हस्ताक्षर कर वन्यजीव संरक्षण का संकल्प लिया। इस अवसर पर संदेशों के माध्यम से प्रकृति एवं वन्यजीवों के प्रति 

@cmmadhyapradesh 
@jansamparkmp 
@minforestmp 
<nis:link nis:type=tag nis:id=उमरिया nis:value=उमरिया nis:enabled=true nis:link/>
☑️किशोर-किशोरियो को स्वास्थ्य एवं सामाजिक विषयों पर किया गया जागरूक

☑️राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत “सक्षम साथिया, सशक्त समाज” की थीम पर साथिया समागम का आयोजन किया गया। 

☑️कार्यक्रम में किशोर-किशोरियों को शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करते हुए विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं एवं सामाजिक विषयों की जानकारी दी गई।
 मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. व्ही. एस. चंदेल की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में किशोर-किशोरियों को उमंग स्वास्थ्य केंद्र एवं मन क्लिनिक के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों द्वारा किशोरावस्था में होने वाले शारीरिक एवं मानसिक बदलावों, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं तथा आवश्यकता पड़ने पर उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों केे उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा किशोर-किशोरियों से संवाद करते हुए नशा मुक्त भारत, साइबर अपराध से बचाव, एनीमिया मुक्त भारत, सिकल सेल एनीमिया तथा टीबी मुक्त भारत सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। उन्हें नशे से दूर रहने, साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए जागरूक किया गया। साथिया समागम का उद्देश्य किशोर-किशोरियों को स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी उपलब्ध कराना, उनमें जागरूकता एवं आत्मविश्वास बढ़ाना तथा स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कराना है।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@healthminmp
<nis:link nis:type=tag nis:id=umaria nis:value=umaria nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=उमरिया nis:value=उमरिया nis:enabled=true nis:link/>
☑️सेवा मेरा योगदान अभियान अंतर्गत आयोजित की जा रही  गतिविधिया

☑️सेवा मेरा योगदान अभियान सेवा संकल्प अभियान का आयोजन 2 अक्टूबर से 10 तक किये जाने तथा अभियान अंतर्गत चिन्हांकित सेवा गतिविधियों के आयोजन हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने बताया कि  5 अक्टूबर को सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
 <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ashirwadkadiya nis:value=AshirwadKaDiya nis:enabled=true nis:link/>
☑️गांधी जयंती पर माय भारत ने आयोजित किया गया सेवा पखवाड़ा एवं स्वच्छता अभियान

☑️राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गत 2 अक्टूबर को माय भारत केंद्र (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा जिले भर में सेवा पखवाड़ा एवं स्वच्छता अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर शहर के गांधी चौक में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माय भारत स्वयंसेवकों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्वयंसेवकों ने महात्मा गांधी के स्वच्छता एवं सेवा के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
 इसी क्रम में ग्राम पंचायत धनवाही एवं ग्राम पंचायत भरौला में भी सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में ग्राम पंचायत के सरपंच, सचिव, स्थानीय स्कूलों के शिक्षकगण सहित माय भारत के स्वयंसेवक एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। स्वयंसेवकों ने सेवा और स्वच्छता के माध्यम से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों को आत्मसात करने का आह्वान किया। इस दौरान उमाशंकर त्रिवेदी सहित स्वयं सेवक तथा ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
<nis:link nis:type=tag nis:id=उमरिया nis:value=उमरिया nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=umaria nis:value=umaria nis:enabled=true nis:link/>
☑️कहानी बदलाव की 

☑️पीएम जन मन योजना से राज कुमारी को मिला पक्का आवास 

☑️योजना का लाभ मिलने से कच्चे मकान की परेशानी हुई दूर

☑️ मानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंडका गांव की निवासी राज कुमारी बैगा ने बताया कि पीएम जन मन योजना से उन्हें पक्के आवास का लाभ मिल गया है। इससे पूर्व उनके पास कच्चा मकान था , जिसके कारण उन्हे एवं उनके परिवार को काफी परेशानियो का सामना करना पडता था। पीएम जन मन योजना से पक्का मकान बन जाने पर अब पूरा परिवार सुख पूर्वक अपने घर में रह रहा है  और कच्चे मकान में रहने के दौरान जो परेशानियां थी उससे राहत मिली है तथा परिवार को सुरक्षित एवं बेहतर आवास की सुविधा प्राप्त हुई है। उन्होने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें कोटिशः धन्यवाद दिया है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ashirwadkadiya nis:value=AshirwadKaDiya nis:enabled=true nis:link/>
☑️सेवा संकल्प अभियान में 4 अक्टूबर को नगरीय निकायों में लगेंगे शिविर

☑️सेवा संकल्प अभियान 17 अक्टूबर तक चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आमजनता के आवेदन पत्रों के निराकरण तथा शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देने के लिए सेवा सेतु शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने बताया कि नगरीय क्षेत्र में 4 अक्टूबर को सेवा सेतु शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में संबंधित क्षेत्र के एसडीएम और तहसीलदार सहित सभी राजस्व अधिकारी तथा जिला एवं खण्ड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। शिविर सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगा। 
 नगरीय क्षेत्र में 4 अक्टूबर को रानी दुर्गावती भवन उमरिया में , गायत्री मंदिर के पास वार्ड नंबर 12 पाली में, टाउन हॉल चंदिया में , अटल प्रतिमा के पास वार्ड नंबर 8 बस स्टैंड नौरोजाबाद में तथा नगर परिषद प्रांगण मानपुर में आयोजित होने वाले शिविरों के लिए संबंधित सीएमओ को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। 

☑️ कलेक्टर ने बताया कि सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित शिविर में मौके पर लाभान्वित हितग्राहियों के वीडियो बनाने की व्यवस्था करें। शिविर में मंचीय कार्यक्रम तथा सेल्फी प्वाइंट बनाएं। सभी अधिकारी विभागीय योजनाओं की पूरी जानकारी के साथ शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहेंगे। संबंधित नोडल अधिकारी शिविर के लिए आवश्यक प्रबंध करें। शिविर समाप्त होने के बाद शिविर की गतिविधियों से जुड़े फोटो और वीडियो के साथ विवरण सीएम इवेंट पोर्टल में शाम 6 बजे तक अनिवार्य रूप से अपलोड कराएं। शिविर स्थल में पेयजल, साफ-सफाई, बिजली की आपूर्ति, टायलेट तथा सुरक्षा की आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करें।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ashirwadkadiya nis:value=AshirwadKaDiya nis:enabled=true nis:link/>
☑️कहानी बदलाव की 
वन भूमि अधिकार पत्र मिलने से बेदखली का डर हुआ समाप्त 
बोधराम बैगा को मिली सहायता 

☑️जिले के बिजौरी ग्राम के निवासी बोधराम बैगा को वन भूमि अधिकार पत्र मिलने से बेदखली का डर समाप्त हुआ और उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ मिलने पर सामाजिक सुरक्षा का संबल भी प्राप्त हुआ। अनसूचित जन जाति वर्ग के बोधराम को वन भूमि अधिकार पत्र मिलने से बैंक के माध्यम से ऋण व व्यवसायिक लोन प्राप्त करने की पात्रता बन गई है। बोधराम को पीएम किसान सम्मान निधि भी प्राप्त हो रही है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास के तहत पक्का मकान के साथ ही पीएम उज्जवला योजना का गैस कनेक्शन भी मिला है। बोधराम के मकान में पीएम सहज बिजली हर घर योजना के तहत विद्युत का कनेक्शन प्राप्त हो चुका है। उन्हे आयुष्मान कार्ड का लाभ भी प्राप्त हो रहा है तथा वह इन सब योजनाओं का लाभ पाकर खुशहाल जीवन जी रहे है। बोधलाल कहते है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने हम जैसे वनांचल के ग्रामीणों को सबकुछ दिया है और अब हम समाज में खुशहाल जीवन जी रहे है। वह भावुक ह्दय से प्रधानमंत्री श्री मोदी एवं मुख्यमंत्री डा मोहन यादव के प्रति कृतज्ञता के भाव व्यक्त करते है।

<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ashirwadkadiya nis:value=AshirwadKaDiya nis:enabled=true nis:link/>
☑️आम जनों के काम सरलता से हों इसका विशेष ध्यान रखा जाए - विधायक मानपुर

☑️सेवा सेतु अभियान के तहत मानपुर में आयोजित हुआ शिविर 

☑️सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत  सेवा सेतु अभियान - सरकार आपके व्दार कार्यक्रम में मानपुर जनपद पंचायत में वृहद शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक मानपुर सुश्री मीना सिंह ने कहा कि आम जनों के काम आसानी से हों इसका विशेष ध्यान रखा जाए। पात्र व्यक्तियो को शासन व्दारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत मिले इसके लिए अधिकारी व कर्मचारी तत्परता पूर्वक कार्य करें तथा जनप्रतिनिधि मध्यस्थता का कार्य करते हुए ग्रामीण जनों का योजनाओं का लाभ दिलवाए। विधायक ने कहा कि सरकार व्दारा हितग्राही को जन्म से लेकर मृत्यु तक की सहायता उपलब्ध कराई जाती है। आवश्यकता इस बात की है कि पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ मिले। उन्होने कहा कि हर वर्ग के लिए संचालित योजना का लाभ दिलाकर समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्ति को मुख्य धारा में जोडने का कार्य समवेत होकर करना होगा।विधायक ने शिविर में लगाए गए विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा प्राप्त आवेदनों तथा उनके निराकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल,एसडीएम मानपुर हरनीत कौर कलसी, जनपद अध्यक्ष ममता ंिसंह, सीईओ जनपद अंकित सिरौठिया, हरीश विश्वकर्मा, रसिक खंडेलवाल, पार्षद शिवराम शुक्ला, रामपाल, दिव्य प्रकाश पटेल, कुलदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ashirwadkadiya nis:value=AshirwadKaDiya nis:enabled=true nis:link/>
सेवा मेरा योगदान अभियान अंतर्गत 4अक्टूबर को थानों में आयोजित होगी गतिविधियां

सेवा मेरा योगदान अभियान अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान का आयोजन 2 अक्टूबर से 10 तक किया जाएगा। इस दौरान विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने बताया कि सभी पुलिस थानों में 4 अक्टूबर को सायबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ashirwadkadiya nis:value=AshirwadKaDiya nis:enabled=true nis:link/>
मुख्यमंत्री जन विश्ववास के तहत  कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय, सी ई ओ जिला पंचायत अभय सिंह  ने महुरी स्थित आगनबाडी केंद्र का किया निरीक्षण, बच्चों के साथ किया भोजन

@CMMadhyaPradesh
@JansamparkMP
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ashirwadkadiya nis:value=AshirwadKaDiya nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प 2026 के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान- सरकार आपके द्वार के तहत करकेली जनपद पंचायत परिसर में आयोजित खण्ड स्तरीय मेगा सेतु शिविर को विधायक बाँधवगढ़ शिवनारायण सिंह ने किया संबोधित

@CMMadhyaPradesh
@JansamparkMP
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ashirwadkadiya nis:value=AshirwadKaDiya nis:enabled=true nis:link/>
मुख्यमंत्री जन विश्ववास के तहत  कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय, सी ई ओ जिला पंचायत अभय सिंह  ने करकेली विकासखंड के विभिन्न ग्रामों का किया निरीक्षण

@CMMadhyaPradesh
@JansamparkMP
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ashirwadkadiya nis:value=AshirwadKaDiya nis:enabled=true nis:link/>
कहानी बदलाव की 
रामफुल बैगा को प्रधानमंत्री आवास के तहत मिला पक्का मकान , परिवार हुआ खुशहाल 

☑️प्रधानमंत्री आवास रामफुल बैगा के लिए एक बडी सौगात है। कच्चे मकान की जगह पक्का मकान बन जाने से अब उनका परिवार खुशहाल है। जिले के माला सरमनिया निवासी रामफुल बताती है कि उनके कच्चे मकान में बरसात के दिनों मंे बडी मुश्किल से राते कटती थी, जगह जगह से पानी घर के अंदर आता था, और वह परिवार सहित चैन की नींद नही सो पाती थी । प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को हदय से धन्यवाद देते हुए राम फुल बताती है कि अब पक्का मकान बन जाने से उनका परिवार खुशहाल है। वह प्रधानमंत्री व्दारा चलाई गई जनकल्याणकारी योजनाओं  का लाभ लेकर बेहद खुश है और ह़दय से उन्हे धन्यवाद ज्ञापित करती है।

@CMMadhyaPradesh
@JansamparkMP
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
⏩महीरूह संगीत उत्सव 3 अक्टूबर को पाली में 

⏩जिला प्रशासन के संयोजकत्व में मणिका संगीत एवं कला संस्कृति संस्थान व्दारा 3 अक्टूबर को पाली में महीरूह संगीत उत्सव का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम सायं 5 बजे से मीना ग्राउण्ड पाली में प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में सांसद शहडोल हिमांद्री सिंह, विधायक मानपुर सुश्री मीना सिंह, विधायक बांधवगढ शिवनारायण सिंह तथा श्री आसुतोष अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। मणिका संगीत संस्थान व्दारा प्राप्त जानकारी अनुसार कार्यक्रम में सागर के साक्षी पटेरिया एवं उनके साथियों व्दारा बुंदेली बौछार , दिल्ली के अपर्ण सराठे एवं साथियों व्दारा कथक समूह नृत्य मैहर के ज्योति चौधरी एवं उनकी साथियों व्दारा नल तरंग वादन, भोपाल के मणिका पांडेय एवं उनके साथियों व्दारा बनारसी ठुमरी दादरा एवं जबलपुर के दामिनी सालवी एवं उनके साथियों व्दारा सूफी समूह नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
<nis:link nis:type=tag nis:id=उमरिया nis:value=उमरिया nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=umaria nis:value=umaria nis:enabled=true nis:link/>
गांधी जयंती पर आयोजित हुआ स्वच्छता अभियान 

सेवा संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्म दिवस पर 2 अक्टूबर को स्वच्छता ही सेवा , स्वच्छ भारत विकसित भारत के तहत जिले में स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। जिला मुख्यालय स्थित गांधी चौक में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने साफ सफाई कार्य में श्रमदान कर स्वच्छता की अलख जगाई। इसके साथ ही शासकीय हाई स्कूल पठारी फाटक में विद्यालय परिसर की साफ सफाई की गई। जिले के विद्यालयों में स्वच्छता दिवस का आयोजन संपन्न हुआ। 
 गांधी चौक में कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। इस दौरान सफाई मित्रों का सम्मान भी किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह, उपाध्यक्ष अमृतलाल यादव ,पार्षद त्रिभुवन प्रताप ंिसह, अशोक गोटिया, शंभू खटटर, संजय पांडेय, संतोश ंिसह, मुख्य नगर पालिका अधिकारी किशन सिंह सहित स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
⏩सेवा सेतु अभियान के तहत पीएम सूर्य घर योजना का लाभ लेने की अपील

⏩मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड उमरिया वृत्त द्वारा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से “सेवा सेतु अभियान” का संचालन किया जा रहा है। अभियान के तहत केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घररू मुफ्त बिजली योजना’ के संबंध में नागरिकों को जानकारी, मार्गदर्शन एवं आवेदन सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। अधीक्षण अभियंता श्री योगेश कुमार उइके ने जिले के विद्युत उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अभियान का लाभ उठाते हुए अपने घरों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कराने के लिए आगे आएं।

 ⏩पीएम सूर्य घर योजना के तहत 1 किलोवाट क्षमता के सोलर सिस्टम पर 30 हजार, 2 किलोवाट पर 60 हजार तथा 3 किलोवाट या उससे अधिक क्षमता के सिस्टम पर अधिकतम ₹78 हजार तक की केंद्रीय सब्सिडी का प्रावधान है। रूफटॉप सोलर संयंत्र से घरेलू बिजली की आवश्यकता का एक हिस्सा पूरा होने से बिजली खर्च में कमी लाने में सहायता मिल सकती है। योजना के अंतर्गत बैंकों के माध्यम से कम ब्याज दर पर बिना कोलेटरल ऋण सुविधा उपलब्ध कराने का भी प्रावधान है। विद्युत कंपनी एवं ऊर्जा विकास निगम द्वारा उपभोक्ताओं को योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और सोलर संयंत्र से संबंधित आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है। उपभोक्ता योजना का लाभ लेने के लिए चउेनतलंहींतण्हवअण्पद पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त नजदीकी विद्युत वितरण केंद्र अथवा जोन कार्यालय से संपर्क कर जानकारी एवं सहायता प्राप्त की जा सकती है। सहायता के लिए च्डैळ व्हाट्सएप चौटबॉट नंबर 8815107640 का भी उपयोग किया जा सकता है। विद्युत विभाग ने जिले के नागरिकों से अपील की है कि वे सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने वाली इस योजना की जानकारी प्राप्त कर अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
<nis:link nis:type=tag nis:id=उमरिया nis:value=उमरिया nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=umaria nis:value=umaria nis:enabled=true nis:link/>
सेवा मेरा योगदान अभियान अंतर्गत 3 अक्टूबर को आयोजित होगी गतिविधियां

 सेवा मेरा योगदान अभियान अंतर्गत सेवा संकल्प अभियान का आयोजन 2 अक्टूबर से 10 तक किया जा रहा है। इस दौरान विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय ने बताया कि जिला एवं विकासखंड स्तर पर 3 अक्टूबर को योग एवं ध्यान सत्र का आयोजन किया जाएगा।

@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ashirwadkadiya nis:value=AshirwadKaDiya nis:enabled=true nis:link/>
⏩गांधी जयंती पर जिला स्तरीय अपृश्यता निवारण एवं सदभावना शिविर का आयोजन संपन्न

⏩गांधी जी की बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लें - विधायक बांधवगढ़
⏩जिले में महात्मा गांधी एवं श्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई 
⏩ जिले में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई, इसके साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती भी जिले भर में मनाई गई। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जिला स्तरीय अपृश्यता निवारण एवं सदभावना शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत रहठा के मोहनी गांव में किया गया। इस अवसर पर समरसता सहयोग का भी आयोजन हुआ। 
 कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक बांधवगढ़ श्री शिवनारायण सिंह ने कहा कि सभी लोग महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लें । आज का दिन पूरे राष्ट्र में उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। हमें राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री के कार्यो का अनुसरण करना चाहिए। आजादी की लड़ाई मे ंइन दोनों महापुरूषों का बहुत बड़ा योगदान है। विधायक श्री सिंह ने कहा कि राष्ट्रपिता ने समरसता व सदभाव का संदेश दिया। उन्होंने समाज में प्रेम, सदभाव कायम रहें इसके लिए भेदभाव को मिटाने का संकल्प लिया था। हमें बापू के बताए रास्ते पर चलकर देश को उन्नतिशील देश बनानें में अपनी सहभागिता निभानी होगी। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छता के संकल्प को आत्मसात कर अपने आस पास व शहर गांव, गली मोहल्ले मे साफ सफाई का कार्य करना चाहिए। उन्होने कहा कि हमारे देश के युवाओं में बहुत प्रतिभा है जरूरत है कि निश्चित लक्ष्य लेकर उसे निखारा जाए। उन्होने युवाओं एवं विद्यार्थियों से आव्हान किया कि सभी मिलकर अपने देश को विश्व गुरू बनानें में सहभागी बनें। 

@CMMadhyaPradesh
@JansamparkMP
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/>
⏩स्वच्छता ही सेवा एवं वृक्षारोपण अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न 

⏩ मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद व्दारा विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत चौरी में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर “स्वच्छता ही सेवा एवं वृक्षारोपण अभियान” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

⏩ जिला समन्वयक श्री रविंद्र शुक्ला के निर्देशन एवं सेक्टर क्रमांक-05 चौरी की परामर्शदाता श्रीमती अर्चना मिश्रा के मार्गदर्शन में “सेवा मेरा योगदान” अभियान के तहत फलदार पौधों का पौधारोपण किया गया। इस दौरान उपस्थित जनों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सरपंच द्वारिका सिंह, नवांकुर  पुष्पेंद्र सिंह तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अमित सोनी, संजय सिंह, समरजीत सिंह, जयपाल सिंह, अतुल सिंह, उपसरपंच बॉबी बाई सिंह , शिव कुमार सिंह, एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, हरियाली और समाज के प्रति सेवा भावना का संदेश दिया गया। उपस्थित नागरिकों ने अधिक से अधिक फलदार एवं उपयोगी पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
<nis:link nis:type=tag nis:id=सेवा_संकल्प_अभियान nis:value=सेवा_संकल्प_अभियान nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sevasankalpabhiyan nis:value=SevaSankalpAbhiyan nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ashirwadkadiya nis:value=AshirwadKaDiya nis:enabled=true nis:link/>
Pro JS Umaria (@pro_jsumaria) | Public App