
सेवा सेतु अभियान के तहत मानपुर में समाधान शिविर सम्पन्न
कई आवेदनों पर हुई कार्रवाई, पात्र हितग्राहियों को मौके पर योजनाओं का लाभ
उमरिया। शासन के महत्वाकांक्षी सेवा सेतु अभियान 2026 के अंतर्गत रविवार को नगर परिषद मानपुर परिसर में एक दिवसीय समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर आमजनों की समस्याएं सुनी गईं तथा पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया गया।
शिविर में कार्यक्रम में तहसीलदार मानपुर अभ्यानंद शर्मा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती रचयिता अवस्थी, प्रभारी नागेन्द्र पटेल एवं एल्डरमैन रसिक खंडेलवाल, राम मोल केवट, पार्षद शिवराम शुक्ला एवं एल्डरमैन अमर बैगा ने विभागीय स्टॉलों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने आमजनों से प्राप्त आवेदनों और समस्याओं का निराकरण करते हुए पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया।
शिविर में नामांतरण, बंटवारा, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, नल-जल कनेक्शन, पेंशन सहित विभिन्न योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित सैकड़ों आवेदनों पर कार्रवाई की गई। सेवा सेतु शिविर के माध्यम से आमजनों को विभिन्न विभागों की सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध होने से लोगों को सुविधा मिली।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya