
☑️अवैध मदिरा के विरुद्ध आबकारी विभाग व्दारा की गई कार्रवाई, 11 प्रकरण दर्ज
☑️ कलेक्टर श्रीमती राखी सहाय के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती ममता अहिरवार के मार्गदर्शन में जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रहण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आबकारी विभाग द्वारा विशेष अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गत 2 एवं 3 अक्टूबर को उमरिया, पाली एवं नौरोजाबाद के अंतर्गत ग्राम उमरिया खुर्द, रथेली, गोपालपुर, जरहा, कौड़िया एवं घुलघुली में आबकारी विभाग की टीम द्वारा कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान 135 किलोग्राम महुआ लाहन, 26 लीटर हाथ भट्टी मदिरा तथा 3.42 बल्क लीटर देशी मदिरा जब्त की गई। अवैध मदिरा से संबंधित कुल 11 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत कायम कर विवेचना में लिए गए हैं। जब्त मदिरा एवं सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग 18 हजरी 654 रुपये है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक दिनकर सिंह तिवारी एवं अमितेष सिंह, मुख्य आरक्षक अवध सिंह बघेल, आरक्षक विद्या सिंह, राजपति प्रजापति, अंजलि गौतम सहित नगर सैनिकों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
@mohdept
#उमरिया
#umaria