
⏩स्वच्छता ही सेवा एवं वृक्षारोपण अभियान के तहत कार्यक्रम संपन्न
⏩ मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद व्दारा विकासखंड पाली अंतर्गत ग्राम पंचायत चौरी में 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर “स्वच्छता ही सेवा एवं वृक्षारोपण अभियान” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।
⏩ जिला समन्वयक श्री रविंद्र शुक्ला के निर्देशन एवं सेक्टर क्रमांक-05 चौरी की परामर्शदाता श्रीमती अर्चना मिश्रा के मार्गदर्शन में “सेवा मेरा योगदान” अभियान के तहत फलदार पौधों का पौधारोपण किया गया। इस दौरान उपस्थित जनों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सरपंच द्वारिका सिंह, नवांकुर पुष्पेंद्र सिंह तथा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अमित सोनी, संजय सिंह, समरजीत सिंह, जयपाल सिंह, अतुल सिंह, उपसरपंच बॉबी बाई सिंह , शिव कुमार सिंह, एवं अन्य ग्रामीणजन उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, हरियाली और समाज के प्रति सेवा भावना का संदेश दिया गया। उपस्थित नागरिकों ने अधिक से अधिक फलदार एवं उपयोगी पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya