☑️कहानी बदलाव की
☑️पीएम जन मन योजना से राज कुमारी को मिला पक्का आवास
☑️योजना का लाभ मिलने से कच्चे मकान की परेशानी हुई दूर
☑️ मानपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत डोंडका गांव की निवासी राज कुमारी बैगा ने बताया कि पीएम जन मन योजना से उन्हें पक्के आवास का लाभ मिल गया है। इससे पूर्व उनके पास कच्चा मकान था , जिसके कारण उन्हे एवं उनके परिवार को काफी परेशानियो का सामना करना पडता था। पीएम जन मन योजना से पक्का मकान बन जाने पर अब पूरा परिवार सुख पूर्वक अपने घर में रह रहा है और कच्चे मकान में रहने के दौरान जो परेशानियां थी उससे राहत मिली है तथा परिवार को सुरक्षित एवं बेहतर आवास की सुविधा प्राप्त हुई है। उन्होने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें कोटिशः धन्यवाद दिया है।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya