
☑️आम जनों के काम सरलता से हों इसका विशेष ध्यान रखा जाए - विधायक मानपुर
☑️सेवा सेतु अभियान के तहत मानपुर में आयोजित हुआ शिविर
☑️सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान - सरकार आपके व्दार कार्यक्रम में मानपुर जनपद पंचायत में वृहद शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक मानपुर सुश्री मीना सिंह ने कहा कि आम जनों के काम आसानी से हों इसका विशेष ध्यान रखा जाए। पात्र व्यक्तियो को शासन व्दारा दी जाने वाली योजनाओं का लाभ शत प्रतिशत मिले इसके लिए अधिकारी व कर्मचारी तत्परता पूर्वक कार्य करें तथा जनप्रतिनिधि मध्यस्थता का कार्य करते हुए ग्रामीण जनों का योजनाओं का लाभ दिलवाए। विधायक ने कहा कि सरकार व्दारा हितग्राही को जन्म से लेकर मृत्यु तक की सहायता उपलब्ध कराई जाती है। आवश्यकता इस बात की है कि पात्र व्यक्ति को योजना का लाभ मिले। उन्होने कहा कि हर वर्ग के लिए संचालित योजना का लाभ दिलाकर समाज के अंतिम छोर तक के व्यक्ति को मुख्य धारा में जोडने का कार्य समवेत होकर करना होगा।विधायक ने शिविर में लगाए गए विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण किया तथा प्राप्त आवेदनों तथा उनके निराकरण के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल,एसडीएम मानपुर हरनीत कौर कलसी, जनपद अध्यक्ष ममता ंिसंह, सीईओ जनपद अंकित सिरौठिया, हरीश विश्वकर्मा, रसिक खंडेलवाल, पार्षद शिवराम शुक्ला, रामपाल, दिव्य प्रकाश पटेल, कुलदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि,अधिकारी, कर्मचारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
@cmmadhyapradesh
@jansamparkmp
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya