Public App Logo
Profile Picture

Dinesh Gahlot journalist

@dineshgahelot19
1161Followers
0Following
जेएलएन अस्पताल की पार्किंग में बाइक चोरी, CCTV में कैद हुआ चोर ! <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthannews nis:value=RajasthanNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ajmer nis:value=ajmer nis:enabled=true nis:link/>
अजमेर जिला स्पेशल ओर आदर्श नगर थाना पुलिस की सयुक्त कार्यवाही,मोखोपुरा बाईपास पर अवैध शराब तस्करी का किया भंडाफोड़, 24 पेटियों से अधिक शराब के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार,एक ईको,एक स्विफ्ट कार के साथ स्लिपर बस को किया जप्त 

अजमेर। जिला स्पेशल टीम और आदर्श नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 24 पेटियों से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब के पव्वे, एक बस, ईको वैन और स्विफ्ट कार,ओर स्लिपर बस को जब्त किया है। मामले में सूरज शर्मा, योगेंद्र पंडित, अजय भाट्ट और राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार 30 सितंबर को जिला स्पेशल टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ब्यावर से अवैध शराब लेकर आए कुछ लोग परबतपुरा स्थित बिशन रेस्टोरेंट एंड पार्किंग में शराब की पेटियां एक बस की डिग्गी में रख रहे हैं। सूचना पर डीएसटी और आदर्श नगर थाना पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी। यहां चार आरोपी ईको वैन और स्विफ्ट कार से शराब की पेटियां उतारकर बस की डिग्गी में बने बॉक्सों में भरते हुए मिले। पुलिस ने मौके से चारों आरोपियों को पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपियों ने शराब ब्यावर से खरीदकर अजमेर के रास्ते ट्रैवल्स के माध्यम से गुजरात के अहमदाबाद ले जाकर सप्लाई करने की बात बताई। पुलिस ने मौके से अलग-अलग ब्रांड की बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब के पव्वे बरामद किए। कार्रवाई के बाद आदर्श नगर थाने में प्रकरण संख्या 237/2026, धारा 19/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और उस पर निगरानी रखी जा रही थी। कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी शंकर सिंह रावत और आदर्श नगर थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा सहित दोनों टीमों के पुलिसकर्मियों की विशेष भूमिका रही।

Ajmer Police Rajasthan
अजमेर जिले में विदेशी महिला का नहाते हुए वीडियो बनाना युवकों को पड़ा भारी, पकड़े जाने पर हाथ जोड़कर मांगी माफी, मध्य प्रदेश के तीन युवक गिरफ्तार, अजय सर कुंड में इजराइल महिला का नहाते हुए आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल, इंस्टाग्राम आईडी और मोबाइल डिटेल प्राप्त कर पकड़ा तीनों को।।

Ajmer Police Rajasthan
इजरायली महिला से अभद्रता मामले में चार आरोपी गिरफ्तार, इजरायली महिला पर्यटक बोली-वे चार लोग पूरे भारत का प्रतिनिधित्व नहीं करते!

Ajmer Police Rajasthanराजस्थान पुलिस का किया धन्यवाद

"मैं कहना चाहती हूँ कि यह वीडियो 4 साल पहले शूट किया गया था। जब मैंने इसे पोस्ट किया था, तो इसे एक मज़ेदार याद की तरह पोस्ट किया था। मुझे नहीं पता था कि वे मेरे बारे में बुरी बातें कह रहे थे।  इसके बावजूद, मैं कहना चाहती हूँ कि मुझे अब भी भारत से बहुत प्यार है। मैंने वहाँ आधा साल अकेले यात्रा की थी। और मैं यह भी कहना चाहती हूँ कि मुझे पता है कि वे 4 लोग पूरे भारत के लोगों का प्रतिनिधित्व नहीं करते हैं।   पिछले कुछ दिनों में आप सभी ने जो प्यार और समर्थन मुझे भेजा है, उसके लिए धन्यवाद। मैं फिर से कहना चाहती हूँ कि मुझे भारत बहुत पसंद है। मुझे पता है कि मैं वहाँ फिर से यात्रा करूँगी। मैं इज़राइल से आप सभी को बहुत सारा प्यार भेज रही हूँ। एक बार फिर से बहुत-बहुत धन्यवाद!"

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthannews nis:value=RajasthanNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ajmer nis:value=ajmer nis:enabled=true nis:link/>
विदेशी महिला पर अश्लील कमेंट करना पड़ा भारी, वायरल वीडियो के बाद 4 गिरफ्तार!

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthannews nis:value=RajasthanNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ajmer nis:value=ajmer nis:enabled=true nis:link/>
नागौर, मारवाड़ मूंडवा में यूको बैंक एटीएम लूट की कोशिश नाकाम।

ई-सर्विलांस अलर्ट मिलते ही मौके पर पहुंचीं महिला बैंक मैनेजर।

शटर बंद कर एटीएम के अंदर ही कैद किए दोनो बदमाशों को।

गैस कटर और औजारों के साथ एटीएम तोड़ने की कर रहे थे कोशिश।

 सूचना मिलने ही पहुंची मौके पर पुलिस।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर शुरू की जांच।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthannews nis:value=RajasthanNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/>
डंपिंग यार्ड में विदेशी महिला पर्यटक के साथ अश्लील हरकत का वीडियो वायरल, चार गिरफ्तार

अजमेर। डंपिंग यार्ड में विदेशी महिला पर्यटक के साथ अश्लील शब्दों का इस्तेमाल करने और आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में अजमेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए मुकदमा दर्ज किया और तकनीकी व सूचना संकलन के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई।

पुलिस के अनुसार, 29 सितंबर 2026 को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने की जानकारी सामने आई। वीडियो में तीन युवक विदेशी महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते और अश्लील एवं आपत्तिजनक टिप्पणियां करते नजर आ रहे थे। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई शुरू की।

प्रकरण में धारा 170 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया गया। पुलिस टीम ने वीडियो से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सूचनाओं का संकलन किया। इसके बाद चार आरोपियों को चिन्हित कर गिरफ्तार किया गया।

पुलिस अधीक्षक अजमेर के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस उपाधीक्षक तथा संबंधित थाना पुलिस की टीम ने मामले में कार्रवाई की। पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों से घटना के संबंध में गहनता से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। Ajmer Police Rajasthan
Worked for 36s

मोबाइल एप पर मदद के बहाने बुलाकर CRPF जवान को बंधक बनाया, मारपीट कर 89 हजार रुपये लूटे

कृष्णगंज थाना पुलिस ने चार बदमाशों को किया गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त स्विफ्ट कार बरामद

अजमेर। कृष्णगंज थाना पुलिस ने CRPF जवान को मोबाइल एप्लीकेशन के जरिए मदद के बहाने जनाना अस्पताल के पास बुलाकर बंधक बनाने, मारपीट करने और रुपये ऐंठने के मामले का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 25 सितंबर 2026 की रात CRPF जवान किशोर कुमार को मोबाइल एप पर मदद के नाम पर जनाना अस्पताल बुलाया गया। वहां से एक युवक उसे सफेद रंग की कार में यह कहकर ले गया कि मरीज आगे है। कार में बैठने के बाद उसके तीन अन्य साथी भी सवार हो गए। आरोप है कि चारों ने उसके साथ मारपीट की, वीडियो बनाया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे करीब दो घंटे तक कार में घुमाया।

शिकायत के मुताबिक आरोपियों ने पीड़ित के बैंक खातों से अलग-अलग खातों में करीब 89 हजार रुपये ट्रांसफर करवाए। इसके बाद उसे उसकी बाइक के पास छोड़ दिया गया और मोबाइल की सिम निकालकर फोन वापस दे दिया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ और पुलिस उपाधीक्षक शिवम जोशी के निर्देशन में थाना प्रभारी अरविंद सिंह चारण के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र के CCTV फुटेज खंगाले। इसके अलावा आरोपियों की गतिविधियों का पता लगाने के लिए होटल, ढाबों और टोल प्लाजा सहित करीब 50 से 200 CCTV कैमरों की रिकॉर्डिंग की जांच की गई।

तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की और चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल सफेद रंग की स्विफ्ट कार भी बरामद की है।

पुलिस के मुताबिक मामले में प्रकरण संख्या 283/2026 के तहत BNS की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया था। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर वारदात में उनकी भूमिका तथा अन्य घटनाओं के संबंध में जानकारी जुटा रही है।

Ajmer Police Rajasthan
मेथी की सब्जी, पूरी और मिठाई... हजारों पैकेट खुले में फेंके, अधिवक्ताओं ने उठाए सवाल ! 

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthannews nis:value=RajasthanNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ajmer nis:value=ajmer nis:enabled=true nis:link/>
जेलर साहब की गली से सब्जी बेचने वाले का ऑटो-रिक्शा चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात! <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthannews nis:value=RajasthanNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ajmer nis:value=ajmer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cctv nis:value=cctv nis:enabled=true nis:link/>
टैक्सी चालक की हत्या, फिर एक्सीडेंट दिखाने की साजिश! गाजियाबाद से दो आरोपी गिरफ्तार ! 
<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthannews nis:value=RajasthanNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ajmer nis:value=ajmer nis:enabled=true nis:link/>
श्रीलंका में गोल्ड जीतकर अजमेर लौटीं गौरवी सिंह,17 वर्षीय गौरवी ने रोल बॉल गेम्स में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक,अजमेर पहुंचने पर विधायक अनीता भदेल ने किया भव्य स्वागत,भारतीय टीम ने श्रीलंका को 2-0 से हराकर दर्ज की जीत,राजस्थान से भारतीय टीम में शामिल होने वाली गौरवी रहीं एकमात्र खिलाड़ी।।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthannews nis:value=RajasthanNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ajmer nis:value=ajmer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=gold nis:value=gold nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=sports nis:value=sports nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=srilanka nis:value=srilanka nis:enabled=true nis:link/>

Anita Bhadel
गगवाना पुलिया पर ब्लाइंड मर्डर का जिला पुलिस कप्तान ने किया खुलासा, टैक्सी चालक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,गाजियाबाद से दबोचे गए दोनों आरोपी, हादसा दिखाने के लिए शव को कार में रखकर किया था एक्सीडेंट का प्रयास

अजमेर। गगवाना पुलिया के पास हाईवे किनारे 21 सितंबर को लावारिस हालत में खड़ी यूपी नंबर की कार में मिले अज्ञात व्यक्ति के शव के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में दो आरोपियों कौशल सिंह और सूरज सिंह को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। दोनों पर टैक्सी चालक की सुनियोजित तरीके से हत्या कर घटना को सड़क हादसा दिखाने का प्रयास करने का आरोप है।
पुलिस के अनुसार 21 सितंबर की सुबह गगवाना पुलिया के पास हाईवे किनारे खड़ी कार में एक व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की पहचान टैक्सी चालक श्रीकांत तिवारी निवासी विध्याधर नगर, जयपुर के रूप में हुई। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले तथा तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने टैक्सी चालक को सुनियोजित तरीके से अपने झांसे में लिया और उसकी हत्या करने के बाद मामले को एक्सीडेंट का रूप देने का प्रयास किया।
पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर और दिल्ली एनसीआर में दबिश दी। करीब तीन दिन की लगातार कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को गाजियाबाद से गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने टैक्सी चालक की हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने चालक से लूट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया था। वारदात के बाद शव को कार में रखकर सड़क किनारे खड़ी पिकअप से टकराकर घटना को दुर्घटना का रूप देने का प्रयास किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कौशल सिंह (26) और सूरज सिंह (22), दोनों निवासी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। मामले में पुलिस ने हत्या की पूरी साजिश और वारदात में शामिल अन्य संभावित लोगों की भूमिका को लेकर भी जांच शुरू कर दी है।

Ajmer Police Rajasthan
अजमेर: कृष्णागंज थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7500-7500 रुपये के दो इनामी बदमाश गिरफ्तार

अजमेर। कृष्णागंज थाना पुलिस ने 29 अगस्त को शिवाजी चौराहा स्थित 200 फीट बाईपास पर हुई गंभीर मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों पर 7,500-7,500 रुपये का इनाम घोषित था।

जिला पुलिस अधीक्षक अजमेर के निर्देश पर कृष्णागंज थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की थी। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से रामनिवास उर्फ रमेश गुर्जर निवासी बढ़तापुर तथा जयपालसिंह उर्फ जेपी निवासी बढ़तापुर को बाड़ीघाटी, जिला नागौर से दस्तयाब कर गिरफ्तार किया।

पुलिस के मुताबिक 29 अगस्त 2026 को परिवादी साहिल गठीला उर्फ सन्नी पुत्र रामदेव गुर्जर, निवासी ग्राम कायड़, थाना गेगल, अजमेर ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि शाम करीब 5 से 6 बजे के बीच शिवाजी चौराहा 200 फीट बाईपास पर आरोपियों ने उसके पिता की कार को टक्कर मारने के बाद उनके साथ मारपीट की तथा जानलेवा हमला किया। घटना के बाद घायल को उपचार के लिए जेएलएन अस्पताल अजमेर में भर्ती कराया गया।

मामले में पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया था। पुलिस के अनुसार घटना के बाद आरोपी गिरफ्तारी के डर से अपने घरों से फरार हो गए थे। उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई और तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया गया।

पुलिस ने बताया कि विशेष टीम को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों का पता लगाया गया और नागौर जिले से गिरफ्तार किया गया। मामले में पुलिस पूर्व में कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज चुकी है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पूछताछ में कायड़ रोड थाना गेगल क्षेत्र में एक प्रॉपर्टी ऑफिस में घुसकर मारपीट और चोरी की घटना को भी स्वीकार किया है। मामले में पुलिस द्वारा आगे अनुसंधान किया जा रहा है।

Ajmer Police Rajasthan
अजमेर में चोरों का अनोखा कारनामा, नल-टोंटी और शावर के साथ सिलेंडर-मोटर भी ले गए ! <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthannews nis:value=RajasthanNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ajmer nis:value=ajmer nis:enabled=true nis:link/>
नसीराबाद सदर थाना पुलिस की कार्रवाई, 26.73 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार

अजमेर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 26.73 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार 25 सितंबर 2026 को नसीराबाद सदर थाना पुलिस की टीम ने पुलिस चौकी रामसर के सामने नाकाबंदी के दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 26.73 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से आरोपी सद्दाम हुसैन पुत्र अब्दुल अजीज, उम्र 32 वर्ष, निवासी बाड़ नंबर 01, ग्राम रामसर, थाना नसीराबाद सदर, जिला अजमेर को गिरफ्तार किया।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाल के निर्देशन में की गई। कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी के निर्देश एवं नसीराबाद सदर थाना पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम का नेतृत्व थानाधिकारी रोहितराम पुलिस निरीक्षक ने किया।

पुलिस के मुताबिक आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी थाना नसीराबाद सदर का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है और उसके खिलाफ पूर्व में 45 प्रकरण दर्ज होना बताया गया है।

बरामदगी: 26.73 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त तथा घटना में प्रयुक्त कार।

Ajmer Police Rajasthan
पत्नी पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश करने वाले पति को 10 साल का कठोर कारावास

₹40 हजार का जुर्माना, अजमेर पुलिस की प्रभावी पैरवी और गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान से 15 माह में आया फैसला

अजमेर/बोराड़ा। बोराड़ा थाना क्षेत्र में पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगाने के मामले में अपर जिला एवं सेशन न्यायालय संख्या-01, केकड़ी ने आरोपी पति को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और ₹40 हजार के आर्थिक जुर्माने की सजा सुनाई है। न्यायालय ने यह फैसला 23 सितंबर 2026 को सुनाया। पुलिस के अनुसार, प्रभावी अनुसंधान और अभियोजन पक्ष की मजबूत पैरवी के चलते घटना के करीब 15 माह में मामले का फैसला आया।

खाना बनाते समय पत्नी पर उड़ेल दिया पेट्रोल

मामला 27 जून 2025 की शाम का है। बोराड़ा थाना क्षेत्र निवासी प्रियंका घर में चूल्हे पर खाना बना रही थी। इसी दौरान उसका पति घनश्याम वहां पहुंचा और कथित तौर पर जान से मारने की नीयत से उस पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। आग की चपेट में आने से प्रियंका गंभीर रूप से झुलस गई।

घटना के अगले दिन, 28 जून 2025 को पीड़िता के पिता ने बोराड़ा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। परिवादी ने पुलिस को बताया कि आरोपी घनश्याम आए दिन उसकी बेटी के साथ मारपीट करता था और उसे प्रताड़ित करता रहता था।

घटना के बाद आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक घटना की सूचना मिलने के बाद आरोपी घनश्याम को 27 जून 2025 को ही हिरासत में ले लिया गया था। मामले की जांच के दौरान पीड़िता के मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज करवाए गए। साथ ही एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर घटनास्थल का तकनीकी निरीक्षण करवाया गया और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए।

पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्ष वर्धन अग्रवाला (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजमेर ग्रामीण डॉ. लालचंद कायल (RPS) तथा वृताधिकारी किशनगढ़ ग्रामीण आयुष वशिष्ठ (RPS) के सुपरविजन में बोराड़ा थानाधिकारी उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद के नेतृत्व में मामले की जांच की गई।

कई बार जमानत की कोशिश, लेकिन नहीं मिली राहत

पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 85, 115(2), 109(1), 118(2) और 351(3) के तहत न्यायालय में आरोप पत्र पेश किया। आरोपी की ओर से ट्रायल कोर्ट से लेकर राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर तक कई बार जमानत याचिकाएं पेश की गईं, लेकिन उसे राहत नहीं मिली। पुलिस के अनुसार, आरोपी गिरफ्तारी के बाद से ही न्यायिक अभिरक्षा में रहा।

अभियोजन पक्ष की ओर से समय पर गवाहों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया और मामले में ठोस गवाही करवाई गई। पुलिस की ओर से प्रस्तुत साक्ष्यों और अभियोजन की पैरवी के आधार पर न्यायालय ने आरोपी को दोषी माना।

23 सितंबर को सुनाई सजा

अपर जिला एवं सेशन न्यायालय संख्या-01, केकड़ी ने 23 सितंबर 2026 को आरोपी घनश्याम रेदास पुत्र सकराम रेदास, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम गोठियाना, थाना बोराड़ा, जिला अजमेर को दोषी करार देते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास और ₹40 हजार के जुर्माने से दंडित किया।

पुलिस के अनुसार, गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान, वैज्ञानिक साक्ष्यों और प्रभावी अभियोजन पैरवी के चलते मामले में महज 15 माह के भीतर न्यायालय से फैसला कराया जा सका।

Ajmer Police Rajasthan
किशनगढ़ एयरपोर्ट पर ट्रेनी विमान की क्रैश लैंडिंग, 3 घंटे तक हवा में चक्कर लगाता रहा फ्यूल कम होने पर रनवे पर उतारा. <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthannews nis:value=RajasthanNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ajmer nis:value=ajmer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kishangarh nis:value=kishangarh nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=traini nis:value=traini nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=viman nis:value=viman nis:enabled=true nis:link/>
ईदगाह रोड पर कबाड़ी की दुकान पर हंगामा, रेलवे पुलिस पर 50 हजार रुपये लेने का आरोप! <nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthannews nis:value=RajasthanNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ajmer nis:value=ajmer nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/>
पंचायत चुनाव 2026: 10 पंचायत समितियों में सरपंच-वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी
अजमेर जिले की 10 पंचायत समितियों में सरपंच और वार्ड पंच पदों के आरक्षण की लॉटरी निकाली, उपखंड स्तर पर निकाली जा रही आरक्षण लॉटरी।
अजमेर ग्रामीण, बड़ल्या, पीसांगन, सावर, सरवाड़, केकड़ी, अरांई, श्रीनगर, सिलोर और भिनाय पंचायत समितियां शामिल।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthannews nis:value=RajasthanNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ajmer nis:value=ajmer nis:enabled=true nis:link/>
किशनगढ़ पुलिस की कार्रवाई: जानलेवा हमले के मामले में तीन वांछित आरोपी गिरफ्तार

किशनगढ़। पुलिस थाना किशनगढ़ शहर ने जान से मारने की नीयत से लकड़ी के डंडे, लोहे के सरिए और छुर्रे से हमला करने के मामले में करीब दो माह से फरार चल रहे तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा और स्टील जैसी धातु का पिंज/कटर भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 21 जुलाई 2026 की रात करीब 11:30 बजे सुगनसागर ब्रह्मपुरी मोहल्ला, पुराना शहर किशनगढ़ निवासी फूला देवी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया था। आरोप है कि आरोपियों ने हथियारों से लैस होकर घर में घुसकर हमला किया। घटना में फूला देवी के पुत्र मनोज के सिर में गंभीर चोट आई थी। बीच-बचाव करने आए भाई के साथ भी मारपीट की गई और आरोपी मौके से फरार हो गए।

तीनों किशनगढ़ के पुराना शहर क्षेत्र के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने कानाराम के कब्जे से गंभीर चोट पहुंचाने में इस्तेमाल किया गया स्टील जैसी धातु का हथियार और अजय मेहरा के कब्जे से लकड़ी का डंडा जब्त किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों को 22 सितंबर 2026 को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। मामले में आगे का अनुसंधान जारी है।

पुलिस टीम: थाना प्रभारी नरपत राम बाना के नेतृत्व में अर्जुन मांडिया, धनवारी डाबला और सुरेश कुमार सहित पुलिसकर्मियों ने कार्रवाई की। 

Ajmer Police Rajasthan
40-40 वोट पर अटका मुकाबला, लॉटरी में भाजपा के हेमंत सांखला की जीत

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthannews nis:value=RajasthanNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=elections nis:value=elections nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ajmer nis:value=ajmer nis:enabled=true nis:link/>
हाई सिक्योरिटी जेल प्रशासन पर 2 लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप,धनसिंह की पत्नी रिंकु कंवर ने जिला पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत,रिश्वत नहीं देने पर पति पर दोबारा जानलेवा हमला करवाने का लगाया आरोप,राजपूत समाज के लोगों के साथ SP कार्यालय पहुंचकर पति की सुरक्षा की लगाई गुहार,शिकायत में जेल प्रशासन के अधिकारियों व कर्मचारी पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग।।

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthannews nis:value=RajasthanNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=elections nis:value=elections nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ajmer nis:value=ajmer nis:enabled=true nis:link/>
700 किमी पीछा कर गुजरात से चोरी हुआ डंपर बरामद, 400 CCTV फुटेज खंगाले

अजमेर। बांदरसिंदरी थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 अगस्त की रात चोरी हुए डंपर को गुजरात से बरामद किया है। पुलिस टीम ने करीब 15 दिनों तक दिन-रात मेहनत करते हुए लगभग 700 किलोमीटर तक पीछा कर चोरी हुए डंपर को गुजरात के छोटा उदयपुर और बड़ोदरा क्षेत्र से बरामद किया।

पुलिस के अनुसार, परिवादी अशोक कुमार जाट ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 18 अगस्त की रात उसका डंपर आरजे 14 जीटी 6746 ग्राम चुलती स्थित अजय स्टोन क्रेशर से चोरी हो गया। रिपोर्ट पर बांदरसिंदरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

पुलिस टीम ने घटनास्थल और संभावित मार्गों के करीब 400 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चोरी हुए डंपर का पीछा करते हुए गुजरात तक पहुंच बनाई। टीम ने छोटा उदयपुर और बड़ोदरा क्षेत्र में तलाश के बाद डंपर को बरामद कर लिया।

कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. लालचंद कायल के मार्गदर्शन और वृत्ताधिकारी आयुष वशिष्ठ के निकट सुपरविजन में बांदरसिंदरी थाना पुलिस टीम ने की। पुलिस अब मामले में आरोपियों की तलाश और अग्रिम अनुसंधान कर रही है।

Ajmer Police Rajasthan
अजमेर डिप्टी मेयर चुनाव: नोरत गुर्जर vs हेमंत सांखला, आज होगा फैसला!

<nis:link nis:type=tag nis:id=rajasthannews nis:value=RajasthanNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=latestnews nis:value=LatestNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=elections nis:value=elections nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ajmer nis:value=ajmer nis:enabled=true nis:link/>