अजमेर जिला स्पेशल ओर आदर्श नगर थाना पुलिस की सयुक्त कार्यवाही,मोखोपुरा बाईपास पर अवैध शराब तस्करी का किया भंडाफोड़, 24 पेटियों से अधिक शराब के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार,एक ईको,एक स्विफ्ट कार के साथ स्लिपर बस को किया जप्त
अजमेर। जिला स्पेशल टीम और आदर्श नगर थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अवैध अंग्रेजी शराब की तस्करी के मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 24 पेटियों से अधिक अवैध अंग्रेजी शराब के पव्वे, एक बस, ईको वैन और स्विफ्ट कार,ओर स्लिपर बस को जब्त किया है। मामले में सूरज शर्मा, योगेंद्र पंडित, अजय भाट्ट और राहुल कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार 30 सितंबर को जिला स्पेशल टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ब्यावर से अवैध शराब लेकर आए कुछ लोग परबतपुरा स्थित बिशन रेस्टोरेंट एंड पार्किंग में शराब की पेटियां एक बस की डिग्गी में रख रहे हैं। सूचना पर डीएसटी और आदर्श नगर थाना पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश दी। यहां चार आरोपी ईको वैन और स्विफ्ट कार से शराब की पेटियां उतारकर बस की डिग्गी में बने बॉक्सों में भरते हुए मिले। पुलिस ने मौके से चारों आरोपियों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने शराब ब्यावर से खरीदकर अजमेर के रास्ते ट्रैवल्स के माध्यम से गुजरात के अहमदाबाद ले जाकर सप्लाई करने की बात बताई। पुलिस ने मौके से अलग-अलग ब्रांड की बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब के पव्वे बरामद किए। कार्रवाई के बाद आदर्श नगर थाने में प्रकरण संख्या 237/2026, धारा 19/54 राजस्थान आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है। पुलिस के मुताबिक गिरोह लंबे समय से सक्रिय था और उस पर निगरानी रखी जा रही थी। कार्रवाई में डीएसटी प्रभारी शंकर सिंह रावत और आदर्श नगर थानाधिकारी ओमप्रकाश मीणा सहित दोनों टीमों के पुलिसकर्मियों की विशेष भूमिका रही।
Ajmer Police Rajasthan
Ajmer, Ajmer | Oct 1, 2026