
नसीराबाद सदर थाना पुलिस की कार्रवाई, 26.73 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ आरोपी गिरफ्तार
अजमेर। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 26.73 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया है। पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त कार को भी जब्त किया है।
पुलिस के अनुसार 25 सितंबर 2026 को नसीराबाद सदर थाना पुलिस की टीम ने पुलिस चौकी रामसर के सामने नाकाबंदी के दौरान एक कार को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से 26.73 किलो अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से आरोपी सद्दाम हुसैन पुत्र अब्दुल अजीज, उम्र 32 वर्ष, निवासी बाड़ नंबर 01, ग्राम रामसर, थाना नसीराबाद सदर, जिला अजमेर को गिरफ्तार किया।
कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाल के निर्देशन में की गई। कार्रवाई के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक केकड़ी के निर्देश एवं नसीराबाद सदर थाना पुलिस की विशेष टीम का गठन किया गया था। टीम का नेतृत्व थानाधिकारी रोहितराम पुलिस निरीक्षक ने किया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी से मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है। आरोपी थाना नसीराबाद सदर का हिस्ट्रीशीटर बताया गया है और उसके खिलाफ पूर्व में 45 प्रकरण दर्ज होना बताया गया है।
बरामदगी: 26.73 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त तथा घटना में प्रयुक्त कार।
Ajmer Police Rajasthan
Ajmer, Ajmer | Sep 26, 2026