Public App Logo
Profile Picture

PRO JS Mandsaur

@projsmandsaur
817Followers
0Following
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में प्रकरणों का तेजी से निराकरण किया जाए 

समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में कलेक्टर ने दिए निर्देश 

 मुख्यमंत्री हेल्पलाइन में सभी अधिकारी शिकायतो का तेजी से निराकरण  कर जिले को अग्रणी बनाएं। उक्त निर्देश कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह ने समय सीमा पत्रों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए। सोमवार को आयोजित बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, तथा जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे। 

कलेक्टर ने विभाग वार सीएम हेल्पलाइन में लंबित प्रकरणों शिकायतों के निराकरण की समीक्षा की गुणवत्ता पूर्वक समय सीमा में निराकरण के निर्देश विभागों को दिए। बताया गया कि राजस्व, सहकारिता, ग्रामीण विकास विभागों की प्रगति सीएम हेल्पलाइन निराकरण में अच्छी है। अन्य विभागों को भी तेज लाने के लिए निर्देशित किया गया। कलेक्टर ने निर्देश दिए की मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का लाभ उठाकर फील्ड में जाने के दौरान अपने विभाग से संबंधित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों का निराकरण करें। इस दौरान प्रगति धीमी पाई जाने पर सीतामऊ तथा गरोठ के एसडीएम को भी अपेक्षाकृत तेजी लाने के लिए निर्देशित किया गया। 

कलेक्टर द्वारा मुख्यमंत्री जन् विश्वास अभियान के अंतर्गत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह पूर्व तैयारी करते हुए बताएं कि शिविर दिवस पर जनहित में कौन-कौन सी गतिविधियां अतिरिक्त रूप से की जाएगी। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की कुछ शिकायते मौके पर जाने पर ही हल होगी। जिला कार्यालय प्रमुख का मौके पर जाने का ज्यादा प्रभाव होता है बैठक में कलेक्टर द्वारा मंदसौर कृषि उपज मंडी में किए जाने वाले कार्यों की जानकारी प्राप्त की गई। विगत दिए गए निर्देशों का फॉलो अप कलेक्टर द्वारा लिया गया। जिले में व्यवसाय की स्थापनाओ से शत-प्रतिशत प्रॉपर्टी टैक्स वसूली के निर्देश कलेक्टर ने दिए कोर्ट में अव मानना प्रकरणों के निराकरण की भी समीक्षा की गई।

<nis:link nis:type=tag nis:id=mandsaur nis:value=Mandsaur nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=मंदसौर nis:value=मंदसौर nis:enabled=true nis:link/>
Video 1
Video 2
कलेक्टर श्री सिंह ने राजसी पालकी एवं राजसी सवारी भ्रमण मार्ग का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना ने  राजसी पालकी एवं राजसी सवारी के मंदसौर शहर भ्रमण को लेकर निर्धारित रूट का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री बघेल, एसडीएम श्री शुभम पाटीदार सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी, कर्मचारी तथा मंदिर प्रबंध समिति के प्रबंधक एवं सदस्य उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री सिंह ने पशुपतिनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर पशुपतिनाथ की बड़ी पुलिया, मंडी गेट, शुक्ला चौक, गणपति चौक, नयापुरा मार्ग, लक्कड़ पीठा चौराहा, गोल चौराहा, बीपीएल चौराहा, गांधी चौराहा, नेहरू बस स्टैंड एवं घंटाघर क्षेत्र तक के संपूर्ण मार्ग का निरीक्षण किया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=mandsaur nis:value=Mandsaur nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=मंदसौर nis:value=मंदसौर nis:enabled=true nis:link/>
Video 4
Video 5
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा स्कूली बच्चों के साथ विशेष मध्यान भोजन में सम्मिलित हुए 

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंदसौर में मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ग्राम धमनार के मिडिल स्कूल में बच्चों के साथ विशेष मध्यान भोजन में सम्मिलित हुए उनके साथ सांसद श्री सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदा,र जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती मनु प्रिया विनीत यादव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा, कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, एसडीएम श्री शुभम पाटीदार, तहसीलदार श्री प्रेमशंकर पटेल, श्री राजेश धाकड़, श्री रामेश्वर पटेल ग्रामीण जन स्कूल स्टाफ तथा विद्यार्थी उपस्थित थे 

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री देवडा ने अपने संबोधन में सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वतंत्रता की लड़ाई में जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी है उनको हमें भुलना नहीं है उनका सदैव स्मरण रखना है श्री देवडा ने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि बच्चे खूब पड़े और आगे बढ़े कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए श्री देवडा ने कहा कि देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मन में राष्ट्र प्रेम उमड जाता है।  

सांसद श्री सुधीर गुप्ता ने अपने संबोधन में स्वतंत्रता दिवस की बधाई शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी हजारों लोगों के बलिदान से मिली है हमें इसकी कीमत समझना चाहिए उन्होंने किसानों से आग्रह किया कि रासायनिक खेती के कारण भूमि बंजर होती जा रही है अतः धीरे-धीरे रसायनों का उपयोग बंद करके जैविक खेती की ओर हमें बढ़ना चाहिए । 

राज्यसभा सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर ने स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए आजादी की लड़ाई में अपने प्राणों की आहुति देने वाले व्यक्तियों का स्मरण किया उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है 
इस दौरान जिला योजना समिति सदस्‍य श्री राजेश दीक्षित ने भी सम्‍बोधित किया। 
कार्यक्रम में स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई जिसकी अतिथियों द्वारा सराहना की गई।

<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandsaur nis:value=Mandsaur nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=मंदसौर nis:value=मंदसौर nis:enabled=true nis:link/>
जिला मुख्यालय स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह के पश्चात इसी परिसर में उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने जिले के इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय परिसर में निर्मित 50 बिस्तरीय क्रिटिकल केयर ब्लॉक निर्माण कार्य का लोकार्पण किया कार्य की लागत 1663 लाख रुपए है। इसके अलावा 295.45 लाख रुपए लागत से आयुष्मान आरोग्य मंदिर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बालागुड़ा विकासखंड मल्हारगढ़ एवं 159 लाख रुपए लागत से निर्मित किए गए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ग्राम निम्‍बोद विकासखंड धुंधडका का लोकार्पण भी किया गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandsaur nis:value=Mandsaur nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=मंदसौर nis:value=मंदसौर nis:enabled=true nis:link/>
मंदसौर मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा द्वारा प्लाटून कमांडर कमांडर से परिचय प्राप्त किया l 

<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandsaur nis:value=Mandsaur nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=मंदसौर nis:value=मंदसौर nis:enabled=true nis:link/>
मंदसौर मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने जिले के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों-कर्मचारियों को सम्मानित किया । 

<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandsaur nis:value=Mandsaur nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=मंदसौर nis:value=मंदसौर nis:enabled=true nis:link/>
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंदसौर जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने परेड का निरीक्षण किया l 

<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandsaur nis:value=Mandsaur nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=मंदसौर nis:value=मंदसौर nis:enabled=true nis:link/>
स्वतंत्रता दिवस अवसर पर मंदसौर में आयोजित मुख्य समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का लाइव प्रसारण देखा सुना गया l 

<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandsaur nis:value=Mandsaur nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=मंदसौर nis:value=मंदसौर nis:enabled=true nis:link/>
मंदसौर में स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में स्कूली विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति पर आधारित आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए । 

<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandsaur nis:value=Mandsaur nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=मंदसौर nis:value=मंदसौर nis:enabled=true nis:link/>
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंदसौर जिला मुख्यालय पर आयोजित मुख्य समारोह में पुलिस एनसीसी स्काउट सशस्त्र बलों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट किया गया । 

<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandsaur nis:value=Mandsaur nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=मंदसौर nis:value=मंदसौर nis:enabled=true nis:link/>
मंदसौर मुख्यालय पर आयोजित स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा द्वारा संदेश वाचन किया गया l संदेश में श्री देवड़ा द्वारा विशेष रूप से मंदसौर जिले में शासकीय योजनाओं कार्यक्रमों द्वारा अर्जित उपलब्धियां बताई गई l  स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई l 

<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandsaur nis:value=Mandsaur nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=मंदसौर nis:value=मंदसौर nis:enabled=true nis:link/>
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंदसौर जिला मुख्यालय पर परेड द्वारा हर्ष फायर किया गया । 

<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandsaur nis:value=Mandsaur nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=मंदसौर nis:value=मंदसौर nis:enabled=true nis:link/>
मंदसौर मुख्यालय पर स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा द्वारा लोकतंत्र सेनानियों का सम्मान किया गया । 
<nis:link nis:type=tag nis:id=independenceday nis:value=IndependenceDay nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandsaur nis:value=Mandsaur nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=मंदसौर nis:value=मंदसौर nis:enabled=true nis:link/>
Video 17
Video 18
स्वतंत्रता दिवस के तारतम्‍य में शासन के निर्देशानुसार मंदसौर में विभाजन विभीषिका दिवस पर नक्षत्र गार्डन से कलेक्टर कार्यालय तक मौन जुलूस निकाला गया। जिसमें शासकीय अधिकारी कर्मचारी तथा नागरिक सम्मिलित हुए कलेक्टर कार्यालय सभा कक्ष में विभाजन विभीषिका दिवस पर कार्यक्रम आयोजित कर दो मिनिट का मौन रखा गया।

<nis:link nis:type=tag nis:id=mandsaur nis:value=Mandsaur nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=मंदसौर nis:value=मंदसौर nis:enabled=true nis:link/>
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान अंतर्गत ग्राम खेड़ा में शिविर आयोजित किया गया

152 आवेदनों का निराकरण मौके पर किया गया

 मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जिले के सीतामऊ क्षेत्र के ग्राम खेड़ा में शुक्रवार को शिविर संपन्न हुआ। इस दौरान 650 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 152 आवेदनों का मौके पर निराकरण किया गया शेष आवेदनों के निराकरण के लिए सात दिवस समय सीमा निर्धारित की गई। 

शिविर के पूर्व सीतामऊ तथा विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों में अधिकारियों द्वारा भ्रमण कर जन संवाद किया गया ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण किया गया।

शिविर में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, विधायक श्री हरदीप सिंह डंग, कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, एसडीएम सीतामऊ श्रीमती शिवानी गर्ग, जिला स्तरीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।  

<nis:link nis:type=tag nis:id=मंदसौर nis:value=मंदसौर nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandsaur nis:value=Mandsaur nis:enabled=true nis:link/>
Video 21
Video 22
Video 23
विधायक श्री हरदीप सिंह डंग तथा कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह द्वारा सीतामऊ उत्कृष्ट विद्यालय का निरीक्षण भी किया गया विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर शैक्षणिक स्थिति का जायजा लिया । विद्यालय में संचालित स्मार्ट क्लास निरीक्षण किया ।  शिक्षकों से शैक्षणिक जानकारी प्राप्त की, विद्यार्थियों से चर्चा कर शैक्षणिक सुविधाओं के बारे में अवगत हुए l 

<nis:link nis:type=tag nis:id=मंदसौर nis:value=मंदसौर nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=mandsaur nis:value=Mandsaur nis:enabled=true nis:link/>