प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन सेवा के 25 वर्ष के उपलक्ष में आयोजित वाराणसी वड़नगर जल जन एवं सेवा संकल्प यात्रा के दलौदा (धुंधडका) पहुंचने पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा ने यात्रा का स्वागत अभिनंदन किया । इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर जनप्रतिनिधियों अधिकारियों सहित यात्री दल संजा माता आरती में सम्मिलित हुए संजा माता का पूजन भी किया गया । कार्यक्रम में सांसद श्री सुधीर गुप्ता, जिला योजना समिति सदस्य श्री राजेश दीक्षित, श्री विनय जांगिड़, श्री राजेश धाकड़, श्री अनिल कियावत, श्री नानालाल अटोलिया, श्री धीरज पाटीदार, श्री हितेश शुक्ला कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन, एसडीएम श्री शुभम पाटीदार, तहसीलदार श्री रमेश मसारे तथा नागरिक गण उपस्थित थे ।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#Mandsaur
#मंदसौर