सेवा संकल्प अभियान
धुंधडका में शासकीय संस्थाओं का निरीक्षण
मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत कलेक्टर श्री दिव्यांक सिंह तथा जनपद अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा द्वारा ग्राम धुंधडका में शासकीय चिकित्सालय, किसान एग्रो सेवा केंद्र तथा सेवा सहकारी संस्था का निरीक्षण किया गया। कार्य गतिविधिया देखी गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया । सहकारी संस्था में उपलब्ध राशन सामग्री की क्वालिटी देखी गई । शासकीय चिकित्सालय धुंधडका के विभिन्न कक्षो में पहुंचकर दवाई की उपलब्धता, रोगी पंजीयन स्टाफ की उपलब्धता मरीज का फॉलो अप रजिस्टर का निरीक्षण किया ।
#सेवा_संकल्प_अभियान
#मंदसौर
#Mandsaur
51 views | Mandsaur, Madhya Pradesh | Oct 4, 2026