प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की जन सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वडनगर वाराणसी जल जन एवं सेवा संकल्प यात्राओं का मंदसौर जिले में 1 अक्टूबर को प्रवेश करने पर भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया जिले के सीतामऊ क्षेत्र के रुणीजा में प्रवेश किया गया। इस अवसर पर यात्रा पर आम जन द्वारा पुष्प वर्षा की गई, ढोल ढमाको तथा आतिशबाजी के साथ धूमधाम से यात्रा का अभिनंदन किया गया।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती दुर्गा विजय पाटीदार, विधायक श्री हरदीप सिंह डंग, विधायक श्री चंदर सिंह सिसोदिया, पूर्व विधायक श्री देवीलाल धाकड़, पूर्व विधायक श्री राधेश्याम पाटीदार, तहसीलदार, नायब तहसीलदार, पुलिस अधिकारी तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन यात्रा के स्वागत के लिए उपस्थित थे।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#Mandsaur
#मंदसौर