प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन सेवा के 25 वर्ष के उपलक्ष में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत वाराणसी वड़नगर जल, जन एवं सेवा संकल्प यात्रा क्रमांक 8 के 1 अक्टूबर को जिले में प्रवेश पर सीतामऊ क्षेत्र के ग्राम मेंरिया खेड़ी में उपस्थित सांसद श्री बंशीलाल गुर्जर, विधायक श्री हरदीप सिंह डंग, श्री हितेश शुक्ला, श्री धीरज पाटीदार, श्री विनय जांगिड़, श्री जितेंद्र बामनिया तथा अन्य जनप्रतिनिधि ग्रामीण जनों द्वारा भव्य स्वागत अभिनंदन किया गया।
यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई यात्रा के स्वागत में रंगोली बनाई गई आतिशबाजी तथा ढोल ढमाके के साथ स्वागत किया गया। इसके बाद ग्राम ढंडेरा पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। यात्रियों द्वारा इस अवसर पर पौधारोपण भी किया गया। आगे चलकर यात्रा का ग्राम लदुना में स्वागत हुआ। इसके बाद यात्रा सीतामऊ पहुंची जहां युवा संवाद तथा रक्त सेवा पोर्टल का शुभारंभ किया गया।
स्थानीय नगर परिषद अध्यक्ष श्री मनोज शुक्ला, श्री धीरज पाटीदार, एसडीएम सुश्री शिवानी गर्ग, नगर पालिका अधिकारी श्री जीवन राय माथुर, नागरिक गण मौजूद रहे। इसके बाद यात्रा का ग्राम हानड़ी में स्वागत हुआ इसके बाद यात्रा बिलात्रि पहुंची। स्थान स्थान पर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया पुष्प वर्षा की गई यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रही।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#मंदसौर
#Mandsaur