सेवा संकल्प यात्रा के दौरान शिक्षा पोर्टल लॉन्च किया गया
जिले में जल, जन एवं सेवा संकल्प यात्रा 2 अक्टूबर को भी जारी रही। यात्रा मार्ग पर ग्रामीण नागरिकों ने यात्रा का भव्य स्वागत पुष्प वर्षा द्वारा किया।
यात्रा के दौरान ग्राम जग्गा खेड़ी में शिक्षा पोर्टल भी लॉन्च किया गया स्कूली विद्यार्थियों द्वारा तैयार किया गया। शिक्षा पोर्टल जरूरतमंद बच्चों के लिए अत्यंत उपयोगी है जो पुस्तक के खरीदने में आर्थिक रूप से परेशानी महसूस करते हैं। पोर्टल के माध्यम से उन बच्चों को अपनी अपनी क्लास के लिए पुस्तके मिल सकेगी। इसके लिए वे विद्यार्थी जो कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात अगली कक्षा में जाते हैं वे अपनी पुरानी पुस्तके पोर्टल पर दान करेंगे जो जरूरतमंद विद्यार्थियों को उपलब्ध करवा दी जाएगी इसके अंतर्गत जरूरतमंद विद्यार्थी अपनी आवश्यकता पोर्टल पर दर्ज करवाएंगे तथा पुस्तके देने वाले विद्यार्थी पोर्टल पर पुस्तक दान की जानकारी देंगे।
शिक्षा पोर्टल लॉन्चिंग के अवसर पर सेवा संकल्प यात्रा के यात्रीगण, पूर्व विधायक श्री यशपाल सिंह सिसोदिया, श्री निरांत बग्गा, श्री नेपाल सिंह तथा स्कूली विद्यार्थी उपस्थित थे।
#सेवा_संकल्प_अभियान #SevaSankalpAbhiyan
#मंदसौर
#Mandsaur