Public App Logo
Profile Picture

Purnia District Administration

@DPROPurnea
696Followers
0Following
समाहरणालय पूर्णिया ,
     जनसंपर्क कार्यालय,
     प्रेस विज्ञप्ति1556,
     दिनांक 30/9/2026,
==================
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बैसा में दिव्यांगजनों के UDID कार्ड निर्माण हेतु एकदिवसीय विशेष शिविर का आयोजन:-
 
 जिला पदाधिकारी, श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के निर्देशानुसार बुधवार को बैसा प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बैसा में दिव्यांगजनों के यूडीआईडी (UDID) कार्ड निर्माण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया। 

शिविर का मुख्य उद्देश्य:- दिव्यांगजनों की जांच कर उन्हें सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है।

शिविर में प्रतिनियुक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा कुल 100 दिव्यांगजनों का चिकित्सीय परीक्षण कर UDID कार्ड निर्माण हेतु प्रतिवेदन तैयार किया गया। 

प्राप्त आवेदनों को विभागीय पोर्टल पर प्रविष्ट (Entry) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही, पूर्व से ऑफलाइन निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्रों का डॉक्टरों द्वारा भौतिक सत्यापन एवं प्रमाणीकरण कर अविलंब नए UDID कार्ड जारी करने की अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

सहायक उपकरणों एवं बैटरी चालित ट्राईसाइकिल हेतु आवेदन:से:----

शिविर में पात्र लाभार्थियों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु आवेदन जमा करने की विशेष व्यवस्था की गई। 

प्राप्त आवेदनों की जांच एवं सत्यापन के बाद विभागीय नियमानुसार जल्द ही पात्र दिव्यांगजनों को उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।

 शिविर का सतत् अनुश्रवण श्री अमरेश कुमार (प्रभारी सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, पूर्णिया) द्वारा दूरभाष एवं वीसी (VC) के माध्यम से किया गया। 

शिविर में अधिक से अधिक दिव्यांगजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु पंचायत सचिव, मुखिया, विकास मित्र, वार्ड सदस्य एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों को घर-घर जाकर लोगों को प्रेरित करने का निर्देश दिया गया था।

विभिन्न श्रेणियों की हुई जांच:
शिविर में अस्थि दिव्यांगता, दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित, बौद्धिक एवं बहुविध दिव्यांगता से ग्रसित आवेदकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। चिकित्सकों की टीम ने जांच के साथ-साथ लाभार्थियों को आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया। 

गंभीर रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए केंद्र पर विशेष व्यवस्था की गई थी।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि UDID कार्ड के माध्यम से दिव्यांगजन पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में मिलने वाले आरक्षण का सुलभता से लाभ उठा सकते हैं। 
@iprd
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
पूर्णिया।
दिनांक 30/9/2026,
================

अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी 
शिक्षक दया शंकर सिंह 
सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल)
+2 उच्च विद्यालय चाँदी रजीगंज रानीपतरा, पूर्णिया

<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
IPRD Bihar

      जनसंपर्क कार्यालय           
       प्रेस विज्ञप्ति 1558,
    दिनांक 30 सितंबर 2026:
==================
पूर्णिया जिले में बुधवार को सभी एएनएम के लिए एनीमिया मॉड्यूल का जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं रोल-आउट आयोजित किया गया। 

प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सिविल सर्जन, पूर्णिया डॉ. पी. के. कनौजिया की अध्यक्षता में किया गया।

कार्यक्रम में सुरेंद्र कुमार दास, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), आलोक कुमार, DM&E सहित पिरामल फाउंडेशन की टीम उपस्थित थी। 

प्रशिक्षण का उद्देश्य एनीमिया की समय पर पहचान, उचित प्रबंधन, रेफरल एवं फॉलो-अप को मजबूत करना तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना है।

प्रशिक्षण में प्रत्येक प्रखंड से एक लेबर रूम इंचार्ज, एक आउटरीच एएनएम एवं एक कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) ने भाग लिया। प्रतिभागियों को एनीमिया मॉड्यूल के प्रमुख पहलुओं, एनीमिया की पहचान, प्रबंधन, लाभार्थियों की काउंसलिंग, रेफरल एवं फॉलो-अप की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों को उनके संबंधित प्रखंड के लिए मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया गया है।

 ये मास्टर ट्रेनर अपने-अपने प्रखंड में सभी एएनएम को एनीमिया मॉड्यूल का प्रशिक्षण देंगे। इस Cascade Training Approach के माध्यम से जिले के सभी प्रखंडों में एनीमिया मॉड्यूल का एक समान एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।

इस पहल से विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं एवं अन्य जोखिम वाले लाभार्थियों में एनीमिया की शीघ्र पहचान, समय पर उपचार एवं नियमित फॉलो-अप को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, एएनएम की क्षमता-वृद्धि से समुदाय स्तर पर एनीमिया प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

प्रशिक्षण के दौरान जिला स्वास्थ्य टीम एवं पिरामल फाउंडेशन की टीम द्वारा मॉड्यूल के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित मॉनिटरिंग, गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने तथा समय पर रिपोर्टिंग पर विशेष जोर दिया गया।
@iprd
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsammrat nis:value=cmsammrat nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय पूर्णिया,
   जनसंपर्क कार्यालय,
    प्रेस विज्ञप्ति1559,
    दिनांक 30/9/2026,
==================
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27: तीसरे दिन योगा, कबड्डी और भारोत्तोलन में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम:-
तीन दिवसीय खेल महाकुंभ का समापन:
खेल विभाग बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं जिला प्रशासन पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में 28 सितंबर 2026 से आयोजित जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के तीसरे दिन विभिन्न खेल मैदानों पर रोमांचक मुकाबले आयोजित किए गए।

 प्रतियोगिता के उपरांत विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी पूर्णिया द्वारा पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

तीसरे दिन आयोजित विभिन्न स्पर्धाओं के परिणाम इस प्रकार हैं:---
1. योगा प्रतियोगिता
 * बालिका वर्ग:
   * अंडर-14: मुस्कान कुमारी, माही प्रिया, दीपिका राय।
   * अंडर-17: प्रियंका कुमारी, सपना कुमारी, उजाला कुमारी।
   * अंडर-19: प्राची प्रिया, मधु कुमारी, देवासी प्रिया।
 * बालक वर्ग:
   * अंडर-14: छोटू कुमार, मोहम्मद राशिद, मोहम्मद फरहान।
   * अंडर-17: नैतिक कुमार, आशीष कुमार, आर्यन राज।
   * अंडर-19: ओम कुमार।
2. कबड्डी प्रतियोगिता (बालक वर्ग)
 * अंडर-14: विजेता - मध्य विद्यालय सिमराहा | उपविजेता - गिरवर मध्य विद्यालय सौरा
 * अंडर-17: विजेता - कनक लाल उच्च विद्यालय सौरा | उपविजेता - उत्क्रमित उच्च विद्यालय मझुआ
 * अंडर-19: विजेता - कनक लाल उच्च विद्यालय सौरा | उपविजेता - जवाहरलाल नेहरू स्मारक उच्च विद्यालय गुलाब बाग
3. भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग) प्रतियोगिता
 * बालक अंडर-17:
   * 56 किग्रा भारवर्ग: साहिल, दिवाकर, सोनू
   * 56 से 60 किग्रा भारवर्ग: राजू, विजय, रोशन
   * 60 से 65 किग्रा भारवर्ग: राजनंदन
   * 79 से 88 किग्रा भारवर्ग: रोहन, शिवम
   * 98+ किग्रा भारवर्ग: रुद्र, शिवम बाबू
 * बालिका अंडर-17:
   * 44 किग्रा भारवर्ग: दीपा कुमारी
 * बालक अंडर-19:
   * 60 किग्रा भारवर्ग: पुष्कर
   * 60 से 65 किग्रा भारवर्ग: आदित्य
   * 71 से 79 किग्रा भारवर्ग: रणवीर
   * 110 किग्रा भारवर्ग: मोहम्मद आतिफ।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में प्रतिनियुक्त शारीरिक शिक्षकों, खेल विशेषज्ञों, चिकित्सा कर्मियों एवं पुलिस बल का महत्वपूर्ण योगदान रहा। बड़ी संख्या में स्थानीय खेल प्रेमियों ने मैदान पर पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। पूरी प्रतियोगिता की खेल व्यवस्था का प्रत्यक्ष अनुश्रवण स्वयं जिला खेल पदाधिकारी, पूर्णिया
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1555
दिनांक 30/9/2026,
==================
उद्योग विभाग, बिहार, पटना द्वारा दिये गये निदेश एवं जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में मंगलवार को जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया एवं स्टार्ट-अप सेल, पूर्णिया के समन्वय से " Idea Boot Camp " विषय पर आधारित मासिक कार्यक्रम का आयोजन पूर्णिया अभियंत्रण महाविद्यालय, पूर्णिया के सभागार में किया गया।

कार्यक्रम में Idea Boot Camp विषय पर विशेषज्ञों एवं सफल स्टार्ट-अप उद्यमियों के द्वारा नये स्टार्ट-अप विचारों का सृजन, आनी वाली समस्याओं का समाधान, प्रोटो टाइप मॉडल का विकास, वित्तीय सहायता, वैधानिक प्रक्रिया में सरलता एवं मार्केटिंग, ब्रांडिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दी गई। 

कार्यक्रम में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया के द्वारा बिहार स्टार्ट-अप नीति के साथ-साथ उद्योग विभाग, बिहार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।

 कार्यक्रम में उपस्थित बियाडा के क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा उद्यमियों को बियाडा, मरंगा, पूर्णिया में अवस्थित BHUB के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि BHUB में उचित दर पर स्टार्ट-अप उद्यमियों के लिए co-working space की उपलब्धता है, जिसका प्रयोग उद्यमी अपने व्यवसाय हेतु कर सकते है। 

प्रतिभागियों को वैधानिक प्रक्रियों की जानकारी CA के माध्यम से उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के द्वारा अपने स्टार्ट-अप संबंधी विचारों को विशेषज्ञों के समक्ष प्रकट किया गया साथ ही आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया गया । 

पूर्णिया अभियंत्रण महाविद्यालय, पूर्णिया के प्राचार्य के द्वारा छात्रो को उद्यमिता के लिए प्रेरित किया गया।

इस कार्यक्रम में लगभग 200 की संख्या में उद्यमी, छात्र/छात्राएं एवं अन्य उपस्थित थे।
@iprd
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी  सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) +2 उच्च विद्यालय चाँदी रजीगंज रानीपतरा, पूर्णिया  <nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/> IPRD Bihar

IPRD Bihar
समाहरणालय पूर्णिया,
     जनसंपर्क कार्यालय,
    प्रेस विज्ञप्ति1557,
   दिनांक 30/9/2026,
==================
सेवा संकल्प अभियान के तहत मॉडल संभ्रांत हाई स्कूल बनमनखी में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित:-

 सेवा संकल्प अभियान के तहत् बुधवार को सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल संभ्रांत हाई स्कूल, बनमनखी में एक भव्य अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत नोडल पदाधिकारी सहअनुमंडल पदाधिकारी (बनमनखी) द्वारा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए की गई। 

अपने संबोधन में उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों एवं शिक्षकों की साझी जिम्मेदारी पर विशेष बल दिया। 

तत्पश्चात् प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों को मॉडल स्कूल की आधुनिक विशेषताओं और शैक्षणिक व्यवस्था से विस्तारपूर्वक अवगत कराया।

संगोष्ठी के दौरान अभिभावकों के लिए एक विशेष 'शैक्षणिक भ्रमण' का आयोजन किया गया। इस भ्रमण में अभिभावकों को विद्यालय में उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं का अवलोकन कराया गया, जिनमें शामिल क्रमशः --- लाइव क्लासेस (JEE & NEET): विद्यालय में संचालित ऑनलाइन लाइव क्लासेस का अवलोकन कराया गया, जिनके माध्यम से विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे JEE और NEET की उत्कृष्ट तैयारी कर रहे हैं।
 
 तकनीकी एवं वैज्ञानिक लैब:- ICT कंप्यूटर लैब सहित भौतिकी (Physics), रसायनशास्त्र (Chemistry) और जीव विज्ञान (Biology) की सुसज्जित प्रयोगशालाओं को दिखाया गया।
 
अन्य सुविधाएं:-- समृद्ध लाइब्रेरी,वोकेशनल कोर्स रूम,आधुनिक क्लासरूम, जिम रूम, म्यूजिक रूम एवं कॉमन रूम का भी अभिभावकों ने निरीक्षण किया।

भ्रमण के पश्चात् उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय की इस आधुनिक शिक्षण प्रणाली और इंफ्रास्ट्रक्चर की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा अपनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं एवं संदेश साझा किए।
@iprd
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
जनसंपर्क कार्यालय,
    प्रेस विज्ञप्ति:-1560,
    दिनांक 30/9/2026,
आयुक्त पूर्णिया प्रमंडल ने की कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र चुनाव 2026 की तैयारियों की उच्च स्तरीय समीक्षा:-
कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन 2026 को स्वच्छ, निष्पक्ष, भयमुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार को प्रमंडलीय सभागार पूर्णिया में एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। 
इस बैठक की अध्यक्षता निर्वाची पदाधिकारी (कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र) -सह- आयुक्त, पूर्णिया प्रमंडल श्री दिनेश कुमार (भा.प्र.से.) द्वारा की गई।
बैठक के दौरान आयुक्त महोदय ने चुनाव प्रक्रिया को त्रुटिरहित और सुव्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ अब तक किए गए कार्यों एवं तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा की।
समीक्षित प्रमुख कोषांग:-- नाम निर्देशन कोषांग 
 * कार्मिक प्रबंधन-सह-प्रशिक्षण कोषांग
 * सामग्री एवं मतपेटिका कोषांग
 * मतपत्र कोषांग
 * विधि-व्यवस्था सह आदर्श आचार संहिता कोषांग
 * मीडिया कोषांग
 * प्रेक्षक प्रबंधन कोषांग
 * कम्युनिकेशन एवं वीडियोग्राफी कोषांग
 * वज्रगृह सह मतगणना कोषांग,
नियंत्रण कक्ष एवं एएमएफ कोषांग,
 * वाहन कोषांग एवं अन्य संबंधित सहायक कोषांग शामिल है।
कोशी निर्वाचन क्षेत्र-2026 मे नामांकन करने की अंतिम तिथि 06 अक्टूबर 2026 तथा नामांकनों की जांच 07 अक्टूबर 2026 उम्मेदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि 09 अक्टूबर 2026, मतदान की तिथि 23 अक्टूबर 2026 वोटो की गिनती 27 अक्टूबर 2026 निर्धारित है।
 मतदान करने की निर्धारित समय 08:00 बजे सुबह से शाम 04:00 बजे तक निर्धारित है 
कोसी निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत कुल 181 मतदान केंद्र है। जिसमें 17 मतदान केंद्र पूर्णिया में स्थित है ।कुल मतदाताओं की संख्या 1,34,000 है जिसमें 12000 पूर्णिया के मतदाता है इसमें चार कमिश्नरी तथा 14 जिले शामिल है
बैठक में दिए गए मुख्य निर्देश:
 * मतपत्र कोषांग: नोडल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि बैलेट पेपर से संबंधित सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते सुनिश्चित करें।
 * परिवहन/वाहन कोषांग: चुनाव कार्यों में लगने वाले वाहनों का सही आकलन कर पर्याप्त संख्या में वाहनों की उपलब्धता ससमय सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
 * कम्युनिकेशन कोषांग: नोडल पदाधिकारी को निर्धारित समय सीमा के भीतर कम्युनिकेशन प्लान से संबंधित प्रतिवेदन समर्पित करने के लिए निर्देशित किया गया।
 * विशिष्ट कार्य योजना: सभी नोडल

Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय पूर्णिया, 
      जनसंपर्क कार्यालय,
      प्रेस विज्ञप्ति 1541,
      दिनांक 29/9/2026,
==================
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत संध्या चौपाल का आयोजन।  हरदा बाजार पूर्णिया 

उप विकास आयुक्त श्री राजीव कुमार एवं निदेशक डीआरडीए श्री अमरेंद्र कुमार सिन्हा की मौजूदगी में हरदा बाजार चौक पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत् नागरिकों को सफाई के प्रति जागरूक  किया गया। इस के पूर्व विगत 17 तारीख से श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० 
जिला पदाधिकारी के निर्देश पर पूरे बाजार की सफाई की जा रही हैं।

 स्थानीय मुखिया एवं आम नागरिकों के द्वारा इसमें सहयोग देते हुए कचरा को हटाने में अपना योगदान दिया गया । 

संध्या चौपाल में कई नागरिकों ने अपने विचार रखे एवं प्रशासन द्वारा कराए गए साफ सफाई पर अपना आभार प्रकट किया। 

उपस्थित लोगों को यूजर चार्ज देने के लिए प्रोत्साहित किया गया एवं सभी प्रकार के डस्ट बिन के बारे में बताते हुए इसका इस्तेमाल का अनुरोध किया गया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1540,
दिनांक: 29 सितंबर 2026,
==================
आंगन मिलन कार्यक्रम के माध्यम से पोषण एवं जन-जागरूकता का दिया गया संदेश:-

बाल विकास परियोजना अन्तर्गत जिला के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों एवं कसबा प्रखंड अंतर्गत मंगलवार को ‘आंगन मिलन’ कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

 इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्र और समुदाय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा गर्भवती महिलाओं, धात्री माताओं, बच्चों और ग्रामीणों को पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित गर्भवती महिलाओं एवं धात्री माताओं को संतुलित एवं पौष्टिक आहार, आयरन
-फोलिक एसिड की गोलियों के नियमित सेवन, समय पर स्वास्थ्य जांच, सही स्तनपान तकनीक और शिशुओं के लिए ऊपरी आहार के महत्व की विस्तार से जानकारी दी गई।

बच्चों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल और शिक्षा (ECCE) के तहत खेल-खेल में सीखने वाली गतिविधियां, बाल गीत, कहानियां एवं रचनात्मक खेल आयोजित किए गए।

इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों में सीखने की क्षमता, रचनात्मकता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम में स्थानीय समुदाय के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। आंगनबाड़ी सेविकाओं ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को पोषण एवं स्वच्छता से जुड़े महत्वपूर्ण संदेश दिए और परिवार एवं समाज को माताओं एवं बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए एकजुट होकर प्रयास करने की अपील की।

आयोजन के दौरान गतिविधियों और प्रतिभागियों की संख्या का विवरण दर्ज किया गया, साथ ही फोटो एवं वीडियो का संकलन भी किया गया। बाल विकास परियोजना कसबा की यह पहल समुदाय को आंगनबाड़ी से जोड़ने और 'स्वस्थ मां - स्वस्थ बच्चा' के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की दिशा में अत्यंत सराहनीय रही।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान के तहत् आंगन का मिलन, पूर्णिया
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchaudhary nis:value=samratchaudhary nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय पूर्णिया,
   जनसंपर्क कार्यालय,
    प्रेस विज्ञप्ति 1544,
    दिनांक 29/9/2026,
==================
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में किलकारी बिहार बाल भवन के बच्चों का शानदार प्रदर्शन:-

ताइक्वांडो में 22 स्वर्ण व 6 रजत पदक, एथलेटिक्स में भी बच्चों ने लहराया परचम:-

पूर्णिया। जिला स्तरीय ताइक्वांडो खेल-कूद प्रतियोगिता 2026-27 में किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी संख्या में पदक अपने नाम किए। 

प्रतियोगिता में किलकारी के बालक एवं बालिका प्रतिभागियों ने विभिन्न आयु एवं भार वर्गों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कुल 22 स्वर्ण पदक और 6 रजत पदक हासिल किए।

 बच्चों के इस प्रदर्शन से किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया में खुशी का माहौल है।

14 वर्ष बालक वर्ग में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों में प्रेम कुमार (21-23 किग्रा), आर्यन आनंद (27-29 किग्रा), हर्ष कुमार शाह (29-32 किग्रा), यशवंत कुमार (32-35 किग्रा), राज कुमार झा (35-38 किग्रा), रित्विक कुमार (0-41 किग्रा) तथा प्रत्युष पराग (38-41 किग्रा) शामिल हैं।

17 वर्ष बालक वर्ग में जीवन कुमार (अंडर-35 किग्रा), आयुष राज (35-38 किग्रा), बाबुल कुमार (38-41 किग्रा), राहुल कुमार (41-45 किग्रा), किशन कुमार (45-48 किग्रा), सूरज सोरेन (48-51 किग्रा) तथा आयुष कुमार (51-55 किग्रा) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

वहीं 14 वर्ष बालक वर्ग में रजत पदक हासिल करने वाले खिलाड़ियों में अविनाश कुमार (29-32 किग्रा), अमन भगत (32-35 किग्रा) तथा नवीन कुमार (32-35 किग्रा) शामिल रहे। 17 वर्ष बालक वर्ग में प्रीतम कुमार (अंडर-35 किग्रा), जितेंद्र कुमार (35-38 किग्रा) तथा धर्म कुमार (38-41 किग्रा) ने भी रजत पदक अपने नाम किया।

17 वर्ष बालिका वर्ग में किलकारी की खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। प्रिया वेश्रा (35-38 किग्रा), सृष्टि प्रिया (38-42 किग्रा), नूपुर श्री (42-44 किग्रा), खुशी मिश्रा (44-46 किग्रा), नाभ्या (46-49 किग्रा), आलिया (49-52 किग्रा) तथा दिशा दिनकर (55-59 किग्रा) ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं 14 वर्ष बालिका वर्ग में गुंजन कुमारी (0-38 किग्रा) ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

एथलेटिक्स में भी शानदार प्रदर्शन

ताइक्वांडो के साथ-साथ किलकारी बिहार बाल भवन, पूर्णिया के बच्चों ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। अंडर-17 वर्ग में नाभ्या ने गोला फेंक और चक्का फेंक में स्वर्ण पदक हासिल किया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान के तहत् आंगन का मिलन, पूर्णिया 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchaudhary nis:value=samratchaudhary nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय पूर्णिया, 
      जनसंपर्क कार्यालय,    
     प्रेस विज्ञप्ति:-1539,
    दिनांक 29/09/2026,
==================

श्री अंशुल कुमार भा0प्र0से0 जिला पदाधिकारी, पूर्णिया के निर्देश के आलोक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, श्रीमती सुगंधा शर्मा के मार्गदर्शन में दिनांक 29.09.2026 से 01.10.2026 तक विशेष कार्यक्रम ‘‘आंगन का मिलन‘‘ का आयोजन जिले के सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों पर विस्तृत कैलेन्डर (समय सहित गतिविधि) के आधार पर कराया जा रहा है।

 गतिविधि कराने के पश्चात सभी केन्द्रों का संबंधित प्रतिवेदन/फोटोग्राफ/विडियो प्रतिदिन विभागीय लिंक http:/125.16.175.140:98/Account/Login पर अपलोड कराया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम के महत्ता को देखते हुए पूर्णिया जिले के सभी आँगनबाड़ी केन्द्रों पर आज दिनांक 29 09 2026 को निर्धारित कैलेन्डर के अनुसार प्रातः 8 से 9.30 बजे तक बच्चों का स्वागत एवं माता-पिता/अभिभावकों का आमन्त्रण किया गया, 9.30 बजे से 10.30 बजे तक पहले लाभार्थी माताओं द्वारा अनुभव साझा करते हुए योजना में हुए बदलाव के अनुभव का साझा सभी आँगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा किया गया।

10.30 से 11.00 बजे पूर्वाह्न तक सम्मान एवं सार्वजनिक अभिनंदन समारोह गतिविधि के तहत सभी सेविका, सहायिका, लाभुकों एवं आशा दीदी का सम्मान सभी आंगनबाड़ी केन्द्र पर किया गया। 

11.00 से 11.30 बजे पूर्वाह्न  तक पोषण एवं स्वास्थ्य संवाद मातृ समूह/जीविका के साथ जनसंपर्क गतिविधि के तहत एन0एन0एम0 व आशा के सहयोग से पोषण, स्वास्थ्य, टीकाकरण एवं महिला / बाल कल्याण योजनाओं की सरल एवं स्थानीय बोल-चाल की भाषा में जानकारी सह संवाद सभी आँगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा किया गया।

11.30 से 12.00 बजे तक ई0सी0सी0ई0 गतिविधि के तहत केन्द्र पर उपस्थित बच्चों के बीच खेल, गीत, कहानी एवं बच्चों के द्वारा छोटी-छोटी प्रस्तुतियों का भी प्रदर्शन आँगनबाड़ी सेविकाओं के द्वारा केन्द्र पर किया गया। 
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
सेवा संकल्प अभियान के तहत् आंगन का मिलन, 
जनसम्पर्क कार्यालय, पूर्णिया
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/> 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchaudhary nis:value=samratchaudhary nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय पूर्णिया,
       जनसंपर्क कार्यालय,
       प्रेस विज्ञप्ति:-1543,
      दिनांक 29/9/2026,
==================
जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27: दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने दिखाया उत्कृष्ट प्रदर्शन, विभिन्न स्पर्धाओं के परिणाम घोषित। खेल विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना तथा जिला प्रशासन, पूर्णिया के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय जिला स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2026-27 के दूसरे दिन, 29 सितंबर 2026 को विभिन्न खेल मैदानों में मुकाबला हुआ। 
प्रतियोगिता के दौरान अलग-अलग आयु वर्गों (अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19) के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। मंगलवार को प्रतियोगिताओं में लगभग 1,500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का सतत् अनुश्रवण (निरीक्षण) वरीय उपसमाहर्ता-सह-जिला खेल पदाधिकारी, पूर्णिया श्री रविशंकर झा द्वारा किया गया। 
खेल के सफल आयोजन के लिए प्रतिनियुक्त शारीरिक शिक्षा शिक्षक, खेल कर्मी, पुलिस बल एवं चिकित्सा दल मुस्तैद थे।
प्रमुख खेल परिणाम (समाचार लिखे जाने तक):
1. शतरंज (Chess)
 * अंडर-14 बालिका: प्रीति वर्मा, याह्वी गोलछा, राधा रानी, शगुन जयसवाल
 * अंडर-14 बालक: मोहम्मद नाजिश, उज्जवल आनंद, सत्यम झा, अभिषेक पाराशर, आदित्य कुमार सुमन
 * अंडर-17 बालक: दीपक कुमार, हर्षराज, प्रिंस घोष, भार्गव कुमार सिंह, आशुतोष आनंद
 * अंडर-17 बालिका (समूह 1): आस्था गुप्ता, रितिका कुमारी, कुमारी शांभवी, मानसी झा, सिद्धि यादव
 * अंडर-17 बालिका (समूह 2): मधु कुमारी, एलिजा दास, सौम्या झा
 * अंडर-19 बालक: प्रभाकर उरांव, आराध्य मिश्रा, अमन राज, दिवाकर कुमार, गुलशन कुमार
2. बैडमिंटन (Badminton - बालिका)
 * अंडर-14: सृष्टि स्नेहा, नैंसी प्रिया, अनन्या कुमारी, विधि आत्रैय
 * अंडर-17: अवनी, आस्था आनंद, शैलजा सुमन, रेणुका प्रकाश
 * अंडर-19: प्रगति मीनू, अनाव्या कमर, मान्या मिश्रा, आद्या आनंद
3. कराटे (Karate)
 * अंडर-14 बालक: मोहम्मद आर्यन, मोहम्मद आरजू, रहमत राजा, इनायत हसन, जज आलम
 * अंडर-14 बालिका: एली अंजा हंसदा, नेहा परवीन, मिथि परवीन
 * अंडर-17 बालक: आयान, अफजल राजा, राणा कुमार, दिल जहां
 * अंडर-17 बालिका: स्नेहा कुमारी, नव्या कुमारी, सोनम परवीन
4. खो-खो (Kho-Kho - बालक)
 * अंडर-14:
   * विजेता: पीएम श्री बी. एम. विद्यालय, चंपानगर
   * उपविजेता: पूर्णिया उच्च विद्यालय, रामबाग
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
दिनांक 29/9/2026,
==================

कहानी बदलाव की:-----
--------------------------
पूर्णिया: जिला स्कूल का जर्जर भवन बना अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहें छात्रों को मिला बड़ा सहारा:--

 जिला प्रशासन के 'सेवा संकल्प कायाकल्प अभियान' के तहत पूर्णिया जिला स्कूल परिसर में वर्षों से खंडहर बने एक जर्जर भवन की तस्वीर पूरी तरह बदल गई है। 

प्रशासन ने इस भवन का जीर्णोद्धार कर इसे 150 सीटों वाली अत्याधुनिक डिजिटल लाइब्रेरी का रूप दे दिया है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए नि:शुल्क और सर्वसुविधायुक्त माहौल तैयार हुआ है।

श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) जिला पदाधिकारी ने लाइब्रेरी का शुभारंभ करते हुए मीडिया प्रतिनिधिगण से रू-ब-रू के दौरान बताया गया कि आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को पहले महंगे निजी पुस्तकालयों का रुख करना पड़ता था। 

अब इस पहल से छात्र बिना किसी वित्तीय बोझ के गुणवत्ताप�
शशि रंजन , जिला मत्स्य पदाधिकारी , पूर्णिया द्वारा जिला प्रशासन, पूर्णिया के फेसबुक लाइव के माध्यम से बदलते मौसम में तालाब प्रबंधन पर विशेष जानकारी दी जा रही है।

प्रेस विज्ञप्ति:1538
दिनांक 29/9/2026,
==================
प्रखंड बड़हरा कोठी में अकादमिक एवं प्रशासनिक सुधार को लेकर गुरु गोष्ठी का आयोजन:-

बड़हरा कोठी: प्रखंड अंतर्गत अकादमिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों के सुचारू संचालन और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण 'गुरु गोष्ठी' का आयोजन किया गया।

 इस बैठक में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रशासनिक निर्देशों के अनुपालन पर विस्तार से चर्चा हुई।

आयोजित गुरु गोष्ठी में अनुमंडल पदाधिकारी (धमदाहा), प्रखंड विकास पदाधिकारी (बड़हरा कोठी) तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बी. कोठी) मुख्य रूप से उपस्थित थे। 

इसके साथ ही प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों ने भी बैठक में भाग लिया।

गोष्ठी के मुख्य बिंदु एवं निर्देश:--
 
अकादमिक गुणवत्ता:- विद्यालयों में पठन-पाठन का माहौल बेहतर बनाने और छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने पर जोर दिया गया।

 प्रशासनिक अनुशासन:- समयबद्धता, अभिलेखों के रख-रखाव तथा विभागीय दिशा-निर्देशों का सख्ती से अनुपालन करने का निर्देश दिया गया।

 समस्या निवारण:- प्रधान शिक्षकों ने विद्यालयों के संचालन में आ रही व्यावहारिक चुनौतियों को अधिकारियों के समक्ष रखा, जिसके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया।

बैठक के अंत में अनुमंडल पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा सभी प्रधान शिक्षकों को अपने-अपने विद्यालयों में शैक्षणिक स्तर को ऊँचा उठाने और पारदर्शी व्यवस्था कायम रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
प्रखंड बड़हरा कोठी में अकादमिक एवं प्रशासनिक सुधार को लेकर गुरु गोष्ठी का आयोजन:-

बड़हरा कोठी: प्रखंड अंतर्गत अकादमिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों के सुचारू संचालन और शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार के दृष्टिकोण से एक महत्वपूर्ण 'गुरु गोष्ठी' का आयोजन किया गया।

 इस बैठक में शिक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रशासनिक निर्देशों के अनुपालन पर विस्तार से चर्चा हुई।

आयोजित गुरु गोष्ठी में अनुमंडल पदाधिकारी (धमदाहा), प्रखंड विकास पदाधिकारी (बड़हरा कोठी) तथा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (बी. कोठी) मुख्य रूप से उपस्थित थे। 

इसके साथ ही प्रखंड क्षेत्र के सभी विद्यालयों के प्रधान शिक्षकों ने भी बैठक में भाग लिया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>
Information & Public Relations Department, Government of Bihar 
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchaudhary nis:value=samratchaudhary nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
सुमन कुमार जिला पूर्णिया का रहने वाला है। जिला उद्योग केन्द्र द्वारा उन्होंने 10 लाख रुपये स्टिल फर्नीचर उधोग के लिए सब्सिडी लोन लिया गया। लोन लेकर उन्होंने 50-60 हजार रुपये प्रति माह कमाई कर रहे हैं। इसके लिए सरकार को धन्यवाद दिया।
<nis:link nis:type=tag nis:id=cmsamrat nis:value=cmsamrat nis:enabled=true nis:link/>
<nis:link nis:type=tag nis:id=samratchoudhary nis:value=samratchoudhary nis:enabled=true nis:link/>