समाहरणालय पूर्णिया ,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1556,
दिनांक 30/9/2026,
==================
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बैसा में दिव्यांगजनों के UDID कार्ड निर्माण हेतु एकदिवसीय विशेष शिविर का आयोजन:-
जिला पदाधिकारी, श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के निर्देशानुसार बुधवार को बैसा प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बैसा में दिव्यांगजनों के यूडीआईडी (UDID) कार्ड निर्माण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर का मुख्य उद्देश्य:- दिव्यांगजनों की जांच कर उन्हें सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है।
शिविर में प्रतिनियुक्त विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा कुल 100 दिव्यांगजनों का चिकित्सीय परीक्षण कर UDID कार्ड निर्माण हेतु प्रतिवेदन तैयार किया गया।
प्राप्त आवेदनों को विभागीय पोर्टल पर प्रविष्ट (Entry) करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही, पूर्व से ऑफलाइन निर्गत दिव्यांगता प्रमाण पत्रों का डॉक्टरों द्वारा भौतिक सत्यापन एवं प्रमाणीकरण कर अविलंब नए UDID कार्ड जारी करने की अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
सहायक उपकरणों एवं बैटरी चालित ट्राईसाइकिल हेतु आवेदन:से:----
शिविर में पात्र लाभार्थियों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल एवं अन्य सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु आवेदन जमा करने की विशेष व्यवस्था की गई।
प्राप्त आवेदनों की जांच एवं सत्यापन के बाद विभागीय नियमानुसार जल्द ही पात्र दिव्यांगजनों को उपकरण उपलब्ध कराए जाएंगे।
शिविर का सतत् अनुश्रवण श्री अमरेश कुमार (प्रभारी सहायक निदेशक, जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग, पूर्णिया) द्वारा दूरभाष एवं वीसी (VC) के माध्यम से किया गया।
शिविर में अधिक से अधिक दिव्यांगजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु पंचायत सचिव, मुखिया, विकास मित्र, वार्ड सदस्य एवं डाटा एंट्री ऑपरेटरों को घर-घर जाकर लोगों को प्रेरित करने का निर्देश दिया गया था।
विभिन्न श्रेणियों की हुई जांच:
शिविर में अस्थि दिव्यांगता, दृष्टिबाधित, श्रवण बाधित, बौद्धिक एवं बहुविध दिव्यांगता से ग्रसित आवेदकों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। चिकित्सकों की टीम ने जांच के साथ-साथ लाभार्थियों को आवश्यक परामर्श एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
गंभीर रूप से दिव्यांग व्यक्तियों के लिए केंद्र पर विशेष व्यवस्था की गई थी।
जिला प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि UDID कार्ड के माध्यम से दिव्यांगजन पेंशन, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार में मिलने वाले आरक्षण का सुलभता से लाभ उठा सकते हैं।
@iprd
#cmsamrat
#samratchoudhary
9 views | Purnia, Bihar | Oct 1, 2026