समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1557,
दिनांक 30/9/2026,
==================
सेवा संकल्प अभियान के तहत मॉडल संभ्रांत हाई स्कूल बनमनखी में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित:-
सेवा संकल्प अभियान के तहत् बुधवार को सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल संभ्रांत हाई स्कूल, बनमनखी में एक भव्य अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत नोडल पदाधिकारी सहअनुमंडल पदाधिकारी (बनमनखी) द्वारा उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए की गई।
अपने संबोधन में उन्होंने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में अभिभावकों एवं शिक्षकों की साझी जिम्मेदारी पर विशेष बल दिया।
तत्पश्चात् प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने अभिभावकों को मॉडल स्कूल की आधुनिक विशेषताओं और शैक्षणिक व्यवस्था से विस्तारपूर्वक अवगत कराया।
संगोष्ठी के दौरान अभिभावकों के लिए एक विशेष 'शैक्षणिक भ्रमण' का आयोजन किया गया। इस भ्रमण में अभिभावकों को विद्यालय में उपलब्ध अत्याधुनिक सुविधाओं का अवलोकन कराया गया, जिनमें शामिल क्रमशः --- लाइव क्लासेस (JEE & NEET): विद्यालय में संचालित ऑनलाइन लाइव क्लासेस का अवलोकन कराया गया, जिनके माध्यम से विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे JEE और NEET की उत्कृष्ट तैयारी कर रहे हैं।
तकनीकी एवं वैज्ञानिक लैब:- ICT कंप्यूटर लैब सहित भौतिकी (Physics), रसायनशास्त्र (Chemistry) और जीव विज्ञान (Biology) की सुसज्जित प्रयोगशालाओं को दिखाया गया।
अन्य सुविधाएं:-- समृद्ध लाइब्रेरी,वोकेशनल कोर्स रूम,आधुनिक क्लासरूम, जिम रूम, म्यूजिक रूम एवं कॉमन रूम का भी अभिभावकों ने निरीक्षण किया।
भ्रमण के पश्चात् उपस्थित अभिभावकों ने विद्यालय की इस आधुनिक शिक्षण प्रणाली और इंफ्रास्ट्रक्चर की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा अपनी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं एवं संदेश साझा किए।
@iprd
#cmsamrat
#samratchoudhary
4 views | Purnia, Bihar | Oct 1, 2026