समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1555
दिनांक 30/9/2026,
==================
उद्योग विभाग, बिहार, पटना द्वारा दिये गये निदेश एवं जिला पदाधिकारी के मार्गदर्शन में मंगलवार को जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया एवं स्टार्ट-अप सेल, पूर्णिया के समन्वय से " Idea Boot Camp " विषय पर आधारित मासिक कार्यक्रम का आयोजन पूर्णिया अभियंत्रण महाविद्यालय, पूर्णिया के सभागार में किया गया।
कार्यक्रम में Idea Boot Camp विषय पर विशेषज्ञों एवं सफल स्टार्ट-अप उद्यमियों के द्वारा नये स्टार्ट-अप विचारों का सृजन, आनी वाली समस्याओं का समाधान, प्रोटो टाइप मॉडल का विकास, वित्तीय सहायता, वैधानिक प्रक्रिया में सरलता एवं मार्केटिंग, ब्रांडिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रतिभागियों को दी गई।
कार्यक्रम में महाप्रबंधक, जिला उद्योग केन्द्र, पूर्णिया के द्वारा बिहार स्टार्ट-अप नीति के साथ-साथ उद्योग विभाग, बिहार द्वारा संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित बियाडा के क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा उद्यमियों को बियाडा, मरंगा, पूर्णिया में अवस्थित BHUB के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया कि BHUB में उचित दर पर स्टार्ट-अप उद्यमियों के लिए co-working space की उपलब्धता है, जिसका प्रयोग उद्यमी अपने व्यवसाय हेतु कर सकते है।
प्रतिभागियों को वैधानिक प्रक्रियों की जानकारी CA के माध्यम से उपलब्ध कराई गई। कार्यक्रम में प्रतिभागियों के द्वारा अपने स्टार्ट-अप संबंधी विचारों को विशेषज्ञों के समक्ष प्रकट किया गया साथ ही आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त किया गया ।
पूर्णिया अभियंत्रण महाविद्यालय, पूर्णिया के प्राचार्य के द्वारा छात्रो को उद्यमिता के लिए प्रेरित किया गया।
इस कार्यक्रम में लगभग 200 की संख्या में उद्यमी, छात्र/छात्राएं एवं अन्य उपस्थित थे।
@iprd
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 1, 2026