समाहरणालय पूर्णिया ,
जनसंपर्क कार्यालय
प्रेस विज्ञप्ति 1558,
दिनांक 30 सितंबर 2026:
==================
पूर्णिया जिले में बुधवार को सभी एएनएम के लिए एनीमिया मॉड्यूल का जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं रोल-आउट आयोजित किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सिविल सर्जन, पूर्णिया डॉ. पी. के. कनौजिया की अध्यक्षता में किया गया।
कार्यक्रम में सुरेंद्र कुमार दास, जिला कार्यक्रम प्रबंधक (DPM), आलोक कुमार, DM&E सहित पिरामल फाउंडेशन की टीम उपस्थित थी।
प्रशिक्षण का उद्देश्य एनीमिया की समय पर पहचान, उचित प्रबंधन, रेफरल एवं फॉलो-अप को मजबूत करना तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार लाना है।
प्रशिक्षण में प्रत्येक प्रखंड से एक लेबर रूम इंचार्ज, एक आउटरीच एएनएम एवं एक कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) ने भाग लिया। प्रतिभागियों को एनीमिया मॉड्यूल के प्रमुख पहलुओं, एनीमिया की पहचान, प्रबंधन, लाभार्थियों की काउंसलिंग, रेफरल एवं फॉलो-अप की प्रक्रिया के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण में शामिल प्रतिभागियों को उनके संबंधित प्रखंड के लिए मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया गया है।
ये मास्टर ट्रेनर अपने-अपने प्रखंड में सभी एएनएम को एनीमिया मॉड्यूल का प्रशिक्षण देंगे। इस Cascade Training Approach के माध्यम से जिले के सभी प्रखंडों में एनीमिया मॉड्यूल का एक समान एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाएगा।
इस पहल से विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं एवं अन्य जोखिम वाले लाभार्थियों में एनीमिया की शीघ्र पहचान, समय पर उपचार एवं नियमित फॉलो-अप को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही, एएनएम की क्षमता-वृद्धि से समुदाय स्तर पर एनीमिया प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।
प्रशिक्षण के दौरान जिला स्वास्थ्य टीम एवं पिरामल फाउंडेशन की टीम द्वारा मॉड्यूल के प्रभावी क्रियान्वयन, नियमित मॉनिटरिंग, गुणवत्तापूर्ण सेवा प्रदान करने तथा समय पर रिपोर्टिंग पर विशेष जोर दिया गया।
@iprd
#samratchoudhary
#cmsammrat
1 views | Purnia, Bihar | Oct 1, 2026