समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति 1541,
दिनांक 29/9/2026,
==================
स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत संध्या चौपाल का आयोजन। हरदा बाजार पूर्णिया
उप विकास आयुक्त श्री राजीव कुमार एवं निदेशक डीआरडीए श्री अमरेंद्र कुमार सिन्हा की मौजूदगी में हरदा बाजार चौक पर स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत् नागरिकों को सफाई के प्रति जागरूक किया गया। इस के पूर्व विगत 17 तारीख से श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से०
जिला पदाधिकारी के निर्देश पर पूरे बाजार की सफाई की जा रही हैं।
स्थानीय मुखिया एवं आम नागरिकों के द्वारा इसमें सहयोग देते हुए कचरा को हटाने में अपना योगदान दिया गया ।
संध्या चौपाल में कई नागरिकों ने अपने विचार रखे एवं प्रशासन द्वारा कराए गए साफ सफाई पर अपना आभार प्रकट किया।
उपस्थित लोगों को यूजर चार्ज देने के लिए प्रोत्साहित किया गया एवं सभी प्रकार के डस्ट बिन के बारे में बताते हुए इसका इस्तेमाल का अनुरोध किया गया।
#cmsamrat
#samratchoudhary
39 views | Purnia, Bihar | Sep 30, 2026