Public App Logo
Profile Picture

AOneNews

@aonenewsbakshi
164Followers
0Following
कितना Blood Pressure Normal होता है?
Zee News के Talk Show में Dr. BRC की B.P. बहस

Blood Pressure से जुड़ी जरूरी जानकारी जानने के लिए पूरा वीडियो देखें

📞 Helpline Number: 9312286540
📲 WhatsApp Number: 9217351581

<nis:link nis:type=tag nis:id=bloodpressure nis:value=BloodPressure nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=bp nis:value=BP nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=zeenews nis:value=ZeeNews nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=drbrc nis:value=DrBRC nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthawareness nis:value=HealthAwareness nis:enabled=true nis:link/>
3-Year-Old Names 63 Sports & Their Countries | India Book of Records

G. N. Ritul from Coimbatore, Tamil Nadu, earned recognition from the India Book of Records for naming 63 sports and their countries of origin in just 2 minutes and 28 seconds. At only 3 years old, his memory and quick recall made this an impressive young-achiever record.

<nis:link nis:type=tag nis:id=indiabookofrecords nis:value=indiabookofrecords nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=kidsrecord nis:value=kidsrecord nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=youngachiever nis:value=youngachiever nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=memoryskills nis:value=memoryskills nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ibr nis:value=ibr nis:enabled=true nis:link/>
सीआईए होडल टीम ने अवैध देशी कट्टा साथ आरोपी को दबोचा, भेजा सलाखों के पीछे ।

Aonenews अरविन्द बक्शी 
पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन में जिला पुलिस  द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत सीआईए  स्टाफ होडल को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। टीम ने अवैध देशी कट्टा व स्विफ्ट कार सहित आरोपी गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है।

मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए सीआईए स्टाफ होडल प्रभारी  P SI अमित कुमार ने बताया कि दिनांक 30.09.2026 को सीआईए स्टाफ होडल के मुख्य सिपाही दिनेश कुमार अपनी टीम के साथ गश्त व अपराध रोकथाम के लिए डबचीक के पास मौजूद थे कि सूचना मिली की नितिन सोन निवासी आगरा (उत्तर प्रदेश) के पास एक अवैध देशी कट्टा मौजूद है। वह स्विफ्ट कार नंबर UP 80DX 4040 में सवार होकर गढ़ी रोड गढ़ी चौक के रास्ते होडल की तरफ आ रहा है और यदि नाकाबंदी की जाए तो उसे अवैध हथियार सहित काबू किया जा सकता है।

सूचना को पुख्ता मानकर पुलिस टीम ने गढ़ी रोड़ चौक के पास नाकाबंदी शुरू की। कुछ देर बाद उक्त नंबर की स्विफ्ट कार आती दिखाई दी, जिसे पुलिस को देखकर चालक ने वापस मोड़ने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए गाड़ी समेत आरोपी को काबू कर लिया। पकड़े गए व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम नितिन सौन, उपरोक्त बताया। तलाशी लेने पर आरोपी से एक अवैध देशी कट्टा बरामद हुआ। 

बरामद देशी कट्टा के संबंध में आरोपी लाइसेंस या परमि पेश नहीं कर सका। पुलिस ने नियमानुसार हथियार को कब्जे में लेकर थाना होडल में शस्त्र अधिनियम (आर्म्स एक्ट) की धारा के तहत मुकदमा दर्ज किया। हथियार के स्त्रोत बारे गहन पूछताछ उपरांत आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर बंद जुडिशियल कराया गया।
हुड़दंग,हवाबाजी और कानून से खिलवाड़ करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई,एसपी दीप्ति गर्ग

करीब 35 हजार रुपए का चालान कर दो गाड़ियां इंपाउंड

*"हुड़दंग, हवाबाजी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा-दीप्ति गर्ग, एसपी पलवल।*

पलवल,01 अक्टूबर।
Aonenews अरविन्द बक्शी 

हाल ही में बघोला फ्लाईओवर के पास कुछ गाड़ी सवार युवकों द्वारा गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और यातायात व कानून के नियमों का उल्लंघन करने का मामला सामने आया था। सोशल मीडिया और सार्वजनिक सड़कों पर इस प्रकार की हुड़दंगबाजी का पुलिस अधीक्षक पलवल, दीप्ति गर्ग (आईपीएस) द्वारा कड़ा संज्ञान लेते हुए संबंधित के खिलाफ नियम अनुसार त्वरित कार्यवाही करते के निर्देश दिए।
त्वरित कार्रवाई:थाना गदपुरी प्रभारी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में संलिप्त दो वाहनों की पहचान करते हुए करीब 35 हजार रुपए का चालान कर उन्हें इंपाउंड कर दिया है।
युवकों की सीख व अपील:पुलिसिया कार्रवाई के बाद गलती का एहसास होने पर आरोपी युवकों ने अपनी भूल स्वीकार की और जिले के अन्य युवाओं से अपील की कि वे किसी भी तरह की हवाबाजी या स्टंटबाजी में शामिल न हों।
पुलिस अधीक्षक पलवल का सख्त चेतावनी संदेश-सड़कें आम जनता की सुरक्षा और आवागमन के लिए हैं, हुड़दंगबाजी या गुंडागर्दी के प्रदर्शन के लिए नहीं। बघोला फ्लाईओवर पर हुई घटना में संलिप्त वाहनों को जब्त कर सख्त कानूनी कदम उठाए गए हैं। पलवल जिला पुलिस सभी नागरिकों और विशेषकर युवाओं को स्पष्ट चेतावनी देती है कि जिले में किसी भी प्रकार की बदमाशगिरी, हुड़दंगबाजी या हवाबाजी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"
जिला पुलिस का युवाओं एवं अभिभावकों के नाम मुख्य निर्देश:
जीरो टॉलरेंस:सार्वजनिक स्थानों या सोशल मीडिया रील्स के लिए गाड़ियों से बाहर निकलकर स्टंट करना, यातायात में बाधा डालना या खौफ पैदा करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पलवल पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। नियम तोड़ने पर न केवल भारी जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि संबंधित वाहनों को तुरंत इंपाउंड कर उनके लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की जाएगी।
अभिभावकों से अपील: माता-पिता अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें यह समझाएं कि चंद मिनटों की 'हवाबाजी' उनके करियर और भविष्य को पूरी तरह बर्बाद कर सकती है।

**

पलवल पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने चलाया जागरूकता अभियान,विद्यार्थियों को दिलाई गई शपथ

*सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज को नशा मुक्त बनाना, युवाओं को नशे के गर्त में गिरने से बचाना और एक स्वस्थ व सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना है-दीप्ति गर्ग, एसपी पलवल।*

पलवल,01 अक्टूबर।

पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग, आईपीएस के दिशा-निर्देशन में जिला पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पलवल पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने शांति पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रेलवे रोड पलवल में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य संदेश "नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो" रहा। इस दौरान स्कूल प्रिंसिपल श्री योगेश भारद्वाज, स्कूल स्टाफ एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान पलवल पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि नशा किसी भी समस्या का समाधान नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के जीवन, परिवार और भविष्य को पूरी तरह नष्ट कर देता है। युवा देश की असली ताकत हैं और उन्हें अपनी ऊर्जा का सही उपयोग शिक्षा, खेल और समाज निर्माण में करना चाहिए। यदि समाज का हर नागरिक एकजुट होकर नशे के खिलाफ खड़ा हो, तो एक नशा मुक्त और सशक्त समाज की स्थापना की जा सकती है।

अंत में नशा मुक्ति टीम ने विद्यार्थियों को जीवन भर नशे से दूर रहने तथा दूसरों को भी इसके प्रति प्रेरित करने की शपथ दिलाई। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और शिक्षकों ने पलवल पुलिस की इस पहल का स्वागत करते हुए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, आईपीएस ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज को नशा मुक्त बनाना, युवाओं को नशे के गर्त में गिरने से बचाना और एक स्वस्थ व सुरक्षित वातावरण का निर्माण करना है। इस अभियान के जरिए पुलिस सीधे शैक्षणिक संस्थानों और ग्रामीण इलाकों में पहुंचकर लोगों को जागरूक कर रही है। उन्होंने कहा कि नशा गतिविधियों से जुड़ी कोई भी सूचना हो तो बेझिझक मानस हेल्पलाइन नंबर 1933, डायल-112 या नजदीकी थाना को दें, नाम गुप्त रखा जाएगा।”
पलवल पुलिस का कड़ा संदेश: हुड़दंग, हवाबाजी और कानून से खिलवाड़ करने वालों पर पलवल पुलिस की सख्त कार्रवाई,करीब 35 हजार रुपए का चालान कर दो गाड़ियां की इंपाउंड।

Aonenews अरविन्द बक्शी 
"हुड़दंग, हवाबाजी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी शरारती तत्व को बख्शा नहीं जाएगा-दीप्ति गर्ग, एसपी पलवल।

पलवल। हाल ही में बघोला फ्लाईओवर के पास कुछ गाड़ी सवार युवकों द्वारा गाड़ियों से बाहर निकलकर पर्चे फेंकने और यातायात व कानून के नियमों का उल्लंघन करने का मामला सामने आया था। सोशल मीडिया और सार्वजनिक सड़कों पर इस प्रकार की हुड़दंगबाजी का पुलिस अधीक्षक पलवल, दीप्ति गर्ग (आईपीएस) द्वारा कड़ा संज्ञान लेते हुए संबंधित के खिलाफ नियम अनुसार त्वरित कार्यवाही करते के निर्देश दिए।

 *त्वरित कार्रवाई:* थाना गदपुरी प्रभारी उप निरीक्षक कुलदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले में संलिप्त दो वाहनों की पहचान करते हुए करीब 35 हजार रुपए का चालान कर उन्हें इंपाउंड कर दिया है।

 *युवकों की सीख व अपील:* पुलिसिया कार्रवाई के बाद गलती का एहसास होने पर आरोपी युवकों ने अपनी भूल स्वीकार की और जिले के अन्य युवाओं से अपील की कि वे किसी भी तरह की हवाबाजी या स्टंटबाजी में शामिल न हों।

*पुलिस अधीक्षक पलवल का सख्त चेतावनी संदेश*
"सड़कें आम जनता की सुरक्षा और आवागमन के लिए हैं, हुड़दंगबाजी या गुंडागर्दी के प्रदर्शन के लिए नहीं। बघोला फ्लाईओवर पर हुई घटना में संलिप्त वाहनों को जब्त कर सख्त कानूनी कदम उठाए गए हैं। पलवल जिला पुलिस सभी नागरिकों और विशेषकर युवाओं को स्पष्ट चेतावनी देती है कि जिले में किसी भी प्रकार की बदमाशगिरी, हुड़दंगबाजी या हवाबाजी को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

जिला पुलिस का युवाओं एवं अभिभावकों के नाम मुख्य निर्देश:
 *जीरो टॉलरेंस:* सार्वजनिक स्थानों या सोशल मीडिया रील्स के लिए गाड़ियों से बाहर निकलकर स्टंट करना, यातायात में बाधा डालना या खौफ पैदा करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ पलवल पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीति है। नियम तोड़ने पर न केवल भारी जुर्माना लगाया जाएगा, बल्कि संबंधित वाहनों को तुरंत इंपाउंड कर उनके लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश की जाएगी।

 *अभिभावकों से अपील:*  माता-पिता अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें यह समझाएं कि चंद मिनटों की 'हवाबाजी' उनके करियर और भविष्य को पूरी तरह बर्बाद कर सकती है।
5-Year-Old Cycles for 30 Consecutive Days | India Book of Records

At just 5 years old, Pransh Garg from Satna, Madhya Pradesh, cycled for 30 consecutive days, covering an impressive 73.98 km. His consistency, stamina and determination earned him recognition from the India Book of Records.

<nis:link nis:type=tag nis:id=indiabookofrecords nis:value=indiabookofrecords nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=cyclingrecord nis:value=cyclingrecord nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=youngachiever nis:value=youngachiever nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indianrecords nis:value=indianrecords nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ibr nis:value=ibr nis:enabled=true nis:link/>
Diabetes के मरीज़ों के लिए Dr. BRC की ये महत्वपूर्ण सलाह
Diabetes से जुड़ी किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए? इस वीडियो में Dr. BRC से जानिए इससे संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी
Helpline Number: 9312286540
WhatsApp Number: 9217351581
<nis:link nis:type=tag nis:id=drbrc nis:value=DrBRC nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=diabetesawareness nis:value=DiabetesAwareness nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=diabetescare nis:value=DiabetesCare nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthawareness nis:value=HealthAwareness nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthinformation nis:value=HealthInformation nis:enabled=true nis:link/>
पलवल पुलिस ने स्नीफर डॉग 'डॉलर' के साथ हसनपुर थाना क्षेत्र में चलाया सघन चेकिंग अभियान; वाहनों और संदिग्ध स्थलों की ली गई तलाशी।

Aonenews अरविन्द बक्शी 
जिले को नशामुक्त बनाने और आमजन में सुरक्षा का माहौल कायम रखने के लिए अभियान लगातार जारी रहेंगे। अवैध नशा तस्करी में संलिप्त के खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी-दीप्ति गर्ग, एसपी पलवल।

पलवल: पुलिस अधीक्षक पलवल डॉ. दीप्ति गर्ग, आईपीएस के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों के तहत जिले में आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में हसनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा स्नीफर डॉग "डॉलर" को साथ लेकर नशीले पदार्थों की रोकथाम व संदिग्ध स्थलों एवं वाहनों की सघन चेकिंग का विशेष अभियान आयोजित किया गया।

हसनपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक विजय पाल ने बताया कि अभियान के दौरान पुलिस टीम ने स्नीफर डॉग 'डॉलर' के सहयोग से क्षेत्र के व्यस्त बाजारों, दुकानों, मेडिकल स्टोर के आसपास के क्षेत्रों तथा प्रमुख मार्गों एवं बस स्टैंड पर गहनता से निरीक्षण किया। चेकिंग के दौरान सड़कों से गुजरने वाले चार पहिया व दो पहिया संदिग्ध वाहनों की बारीकी से तलाशी ली गई। स्नीफर डॉग 'डॉलर' के जरिए गाड़ियों की डिग्गी, सीटों और अंदरूनी हिस्सों को चेक किया गया ताकि किसी भी प्रकार के अवैध नशीले पदार्थों या संदिग्ध वस्तुओं की तस्करी को रोका जा सके।

पुलिस अधीक्षक पलवल डॉ. दीप्ति गर्ग, आईपीएस ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले को नशामुक्त बनाने और आमजन में सुरक्षा का माहौल कायम रखने के लिए ऐसे आकस्मिक चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध नशा तस्करी व किसी भी प्रकार के अपराध में संलिप्त पाए जाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करेगी।

पलवल पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि वे अपने आसपास किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या नशीले पदार्थों की बिक्री देखते हैं, तो इसकी तुरंत सूचना स्थानीय पुलिस या मानस हेल्पलाइन नंबर 1933 पर दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह से गुप्त रखी जाएगी।
Type 1 Diabetes से जूझ रही बच्ची में Dr. BRC Hospital में दिखे ये बदलाव!
For admission in Dr. BRC Hospitals, please fill this form www.biswaroop.com/drbrchospital
Helpline Number: 9312286540
WhatsApp Number: 9217351581
<nis:link nis:type=tag nis:id=drbrc nis:value=DrBRC nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=type1diabetes nis:value=Type1Diabetes nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=patientexperience nis:value=PatientExperience nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthawareness nis:value=HealthAwareness nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=diabetesawareness nis:value=DiabetesAwareness nis:enabled=true nis:link/>
पुलिस आयुक्त कार्यालय में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

पुलिस कर्मचारियों के साथ हिमाद्री कौशिक, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने भी कराई स्वास्थ्य जांच

फरीदाबाद Aonenews अरविन्द बक्शी "जनता के लिए जनता के साथ"
पुलिस कर्मचारियों की सख्त और व्यस्त ड्यूटी के मद्देनजर विभाग अपने कर्मचारियों के उत्तम स्वास्थ्य एवं कल्याण के प्रति सदैव सजग रहता है। इसी दिशा में आज 29 सितंबर को पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर 21C फरीदाबाद में एक विशेष निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन कराया गया। इस दौरान 150 से अधिक पुलिस कर्मचारियों ने अपनी स्वास्थ्य जांच कराई।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि डॉ. सूरज प्रकाश आरोग्य केंद्र द्वारा भारत विकास परिषद के सहयोग से कार्यालय पुलिस आयुक्त सेक्टर 21C फरीदाबाद में यह शिविर आयोजित किया गया। शिविर में अनुभवी डॉक्टरों व विशेषज्ञों की टीम ने पुलिसकर्मियों के ब्लड प्रेशर (BP), ब्लड शुगर, जनरल फिजिशियन परामर्श तथा नेत्र (ऑप्टोमेट्रिस्ट) जांच की। जांच के दौरान कई कर्मचारियों को आंखों में आंशिक कमी के बारे में पता चला, जिन्हें डॉक्टरों द्वारा उचित सलाह दी गई।

इस अवसर पर फरीदाबाद पुलिस कमिश्नर श्री सतेंद्र कुमार गुप्ता, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय श्रीमती हिमाद्री कौशिक तथा वेलफेयर इंचार्ज इंस्पेक्टर माया विशेष रूप से मौजूद रहे। श्रीमती हिमाद्री कौशिक, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय ने खुद भी शिविर का लाभ उठाया और अपनी स्वास्थ्य व नेत्र जांच कराई।

पुलिस उपायुक्त, मुख्यालय हिमाद्रि कौशिक ने कहा कि पुलिस कर्मचारी लगातार चुनौतीपूर्ण ड्यूटी करते हैं, जिस कारण उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की संभावना रहती है। ऐसे शिविरों का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों को सेहत के प्रति जागरूक करना और शरीर में पनप रही किसी भी बीमारी का शुरुआती स्तर पर ही पता लगाकर उचित समय पर इलाज सुनिश्चित कराना है। विभाग द्वारा समय-समय पर कर्मचारियों के लिए ऐसे स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाते रहते हैं।
128 Hula Hoop Spins in 1 Minute | India Book of Records

At just 7 years old, Ditya Arya from Delhi performed an incredible 128 hula hoop spins around both elbows in one minute while walking forward and backward. Her speed, balance and coordination earned her recognition from the India Book of Records.

<nis:link nis:type=tag nis:id=indiabookofrecords nis:value=indiabookofrecords nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hulahoop nis:value=hulahoop nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=talentedkids nis:value=talentedkids nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=hulahoopchallenge nis:value=hulahoopchallenge nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ibr nis:value=ibr nis:enabled=true nis:link/>
अगर आप भी इस लंगर का लाभ लेना चाहते हैं तो दिए गए नंबर पर अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैंl
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो 205 ग्राम गांजा नशीले पदार्थ की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा।

Aonenews अरविन्द बक्शी 
*जिला पलवल में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, नशा तस्करी से जुड़ी गतिविधियां किसी सूचना मानस हेल्पलाइन पोर्टल नंबर 1933 पर दें-दीप्ति गर्ग, एसपी पलवल।

पलवल पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, आईपीएस के दिशा-निर्देशों में जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

सीआईए पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि दिनांक 03 अगस्त 2026 को सीआईए स्टाफ की टीम गश्त व चेकिंग के दौरान पलवल-सोहना रोड पर मौजूद थी। मुखबिर खास से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रोहताश पुत्र रमेश निवासी गुप्ता गंज बाजार पलवल को 10 किलो 205 ग्राम गांजा सहित मौके से रंगे हाथ काबू किया था। जिस पर थाना शहर पलवल में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

आरोपी की गिरफ्तारी और रिकवरी
मामले की आगामी जांच के दौरान सीआईए स्टाफ पलवल के सहायक उप-निरीक्षक नेपाल सिंह की टीम ने दिनांक 29 सितम्बर 2026 को आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू पुत्र रमेश निवासी दरबार कुआं, कोट मोहल्ला, पलवल को गिरफ्तार किया।

पूछताछ व निशानदेही पर कार्रवाई
पूछताछ के दौरान आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी अपने अन्य साथी के साथ मिलकर इस मोटरसाइकिल पर 10 किलो 205 ग्राम गांजा लेकर आया था और अपने भाई रोहताश को सौंपा था।

आरोपी को माननीय अदालत के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। नशा तस्करी से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

पलवल पुलिस की आमजन से अपील
पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, आईपीएस ने स्पष्ट किया है कि जिला पलवल में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा जिले को नशामुक्त बनाने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। नशा तस्करी से जुड़ी गतिविधियां किसी सूचना मानस हेल्पलाइन पोर्टल नंबर 1933 पर दें, पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
पलवल सीआईए की बड़ी कार्यवाही: जान से मारने की नीयत से गोली चलाने मामले में चंद घंटों में तीन नामजद आरोपी दबोचे, वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद।

Aonenews अरविन्द बक्शी 
*एसपी पलवल दीप्ति गर्ग का कड़ा संदेश: "जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधियों के खिलाफ पलवल पुलिस की ओर से सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।"*

पलवल, 29 सितंबर 2026: पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग, आईपीएस के मार्गदर्शन में सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने थाना कैम्प पलवल क्षेत्र के तहत जान से मारने की नीयत से गोली चलाने की वारदात में त्वरित कार्रवाई करते हुए चंद घंटों में ही तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल की गई यामहा मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।

पलवल सीआईए प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि थाना कैम्प पलवल क्षेत्र के अंतर्गत दिनांक 27 सितंबर 2026 को हरिनगर पुल के पास वसीम नामक युवक पर पुरानी रंजिश के चलते गोली चलाई गई थीं। पीड़ित के भाई अल्लारखा निवासी सैयदवाड़ा मोहल्ला पलवल द्वारा दी गई शिकायत पर पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता तथा शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

*पुलिस कार्रवाई और गिरफ्तारी:*
मामले की गंभीरता के मध्य नजर सीआईए स्टाफ पलवल टीम (जिसमें एएसआई लक्ष्मण सिंह, एएसआई श्रीचंद,एएसआई नेपाल शामिल हैं) ने एसपी महोदया के कुशल निर्देशन में कार्य करते हुए दिनांक 28 सितंबर 2026 को मामले में शामिल दो नामजद आरोपियों - प्रदीप पुत्र बिजेन्द्र और प्रवीन पुत्र बिजेन्द्र निवासी लोहागढ़, थाना कैम्प पलवल को गिरफ्तार किया।
तत्पश्चात, तीसरे नामजद आरोपी अमित उर्फ गुठली पुत्र राजबीर निवासी हरिनगर पलवल को पलवल-नूंह रोड ऐरा ग्रुप के पास से काबू किया गया। भागते समय गिर जाने से अमित के पैर में चोट आई, जिसे तुरंत सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिलाने के बाद पुलिस टीम ने अपनी हिरासत में ले लिया।

*पूछताछ व बरामदगी:*
पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई यामहा मोटरसाइकिल पलवल-नूंह रोड स्थित ऐरा ग्रुप के पास से बरामद की गई। वारदात स्थल और बरामदगी से जुड़े साक्ष्यों को विधिवत पुलिस कब्जे में लिया गया है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी प्रवीन और प्रदीप को न्यायिक हिरासत में भेजने हेतु अदालत के समक्ष पेश किया है। वहीं, मुख्य आरोपी अमित उर्फ गुठली को वारदात में प्रयुक्त अवैध हथियार व कारतूस की बरामदगी तथा अन्य सह-आरोपियों के ठिकानों पर छापेमारी हेतु पुलिस रिमांड पर लेने की प्रक्रिया की जा रही है। 

वहीं एसपी पलवल दीप्ति गर्ग ने अपराधियों को कड़ा संदेश देते हुए कहा कि "जिले में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधियों के खिलाफ पलवल पुलिस की ओर से सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।" इस वारदात से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
बीमारियों और उनके इलाज के लिए किस पर भरोसा करना चाहिए?
इलाज से जुड़ी सही जानकारी के लिए किन बातों को समझना जरूरी है? जानिए Dr. BRC से
Helpline Number: 9312286540
WhatsApp Number: 9217351581
<nis:link nis:type=tag nis:id=drbrc nis:value=DrBRC nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthawareness nis:value=HealthAwareness nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthylifestyle nis:value=healthylifestyle nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=drbrchospitals nis:value=drbrchospitals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=wellnessjourney nis:value=WellnessJourney nis:enabled=true nis:link/>
8 Skills, 2 Twins, One Incredible Record! | India Book of Records

At just 11 years old, Swetha Karthikeyan from Kanchipuram, Tamil Nadu and her twin showcased an extraordinary combination of talent by performing 8 different skills together. From chess, badminton and violin to Silambam, Bharatanatyam, freestyle dance, 300 Thirukkurals and 19 Carnatic songs, their versatility earned recognition from the India Book of Records on January 19, 2026.

<nis:link nis:type=tag nis:id=indiabookofrecords nis:value=indiabookofrecords nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=twinsrecord nis:value=twinsrecord nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=multiskilled nis:value=multiskilled nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=youngachievers nis:value=youngachievers nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ibr nis:value=ibr nis:enabled=true nis:link/>
Corona काल में Dr. BRC ने लोगों को कैसे जागरूक किया था?
Corona काल के दौरान लोगों तक Health Awareness और जरूरी जानकारी पहुँचाने के लिए Dr. BRC ने क्या पहल की और किस तरह लोगों को जागरूक किया—जानिए इस वीडियो में
Helpline Number: 9312286540
WhatsApp Number: 9217351581
<nis:link nis:type=tag nis:id=drbrc nis:value=DrBRC nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=coronaawareness nis:value=CoronaAwareness nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthawareness nis:value=HealthAwareness nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthinformation nis:value=HealthInformation nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=drbiswarooproychowdhury nis:value=DrbiswarooproyChowdhury nis:enabled=true nis:link/>
4152 बोतल अंग्रेजी शराब को किया नष्ट,थाना सेक्टर 8 पुलिस की कार्रवाई:पुलिस प्रवक्ता

फरीदाबाद, 29 सितंबर।
Aonenews अरविन्द बक्शी 

फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी एवं बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना सेक्टर-8 के अंतर्गत वर्ष 2024 में दर्ज एक्साइज एक्ट के एक मामले में बरामद की गई 346 पेटी (4152 बोतल) अंग्रेजी शराब का माननीय न्यायालय के आदेशानुसार निस्तारण किया गया।

उक्त मामले में थाना सेक्टर 8 की टीम ने बरामद शराब का निस्तारण करने के लिए माननीय अदालत में आवेदन किया था। थाना की टीम द्वारा प्रभावी पैरवी की गई जिस पर माननीय अदालत श्री विरेंद्र कुमार, जे एम आई सी, फरीदाबाद द्वारा शराब के निस्तारण के आदेश जारी किये। माननीय अदालत के आदेशों की अनुपालना में निर्धारित प्रक्रिया के तहत बरामद शराब का निस्तारण किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि ड्यूटी मजिस्ट्रेट राजीव कुमार, इंस्पेक्टर एक्साइज तथा थाना सेक्टर-8 के प्रभारी निरक्षक राजवीर सिंह की मौजूदगी में कुल 4152 बोतल अंग्रेजी शराब, कुल 346 पेटियों का नियमानुसार डिस्पोजल किया गया। निस्तारण की पूरी कार्रवाई संबंधित अधिकारियों की निगरानी एवं निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के तहत संपन्न की गई।
फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध शराब की तस्करी, बिक्री एवं अन्य गैरकानूनी गतिविधियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कानून के प्रावधानों के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

फरीदाबाद पुलिस की आमजन से अपील है कि उनके आसपास यदि कोई व्यक्ति अवैध शराब वनशा तस्करी का काम करता है या किसी भी प्रकार का मादक पदार्थों को रखता है तो इसकी सूचना तुरंत फरीदाबाद पुलिस के कंट्रोल रूम नंबर 9999150000 या फिर डायल 112, हेल्पलाइन नंबर 9050891508 या फिर स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।

घर से फोन, नकदी व आभूषण चोरी करने के मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार, क्राईम ब्रांच उंचा गांव की कार्रवाई,

1 फोन, 5 जोडी चांदी की पायल व 10,000 रुपये बरामद

फरीदाबाद- फरीदाबाद पुलिस द्वारा चोरो पर लगातार कार्रवाई की जा रही है, जिस पर थाना सेक्टर-58 क्षेत्र के अंतर्गत घर से फोन, नकदी व आभूषण चोरी करने के मामले में क्राईम ब्रांच उंचा गांव की टीम ने इमरान(23) वासी पलवल को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता अनुसार संजय वासी सिकरोना कालोनी फरीदाबाद ने पुलिस चौकी सिकरोना कालोनी में दी अपनी शिकायत में बताया कि 20 सितंबर की रात वह ड्युटी से आकर अपने परिवार के साथ सो गया था जब उसने सुबह उठकर देखा तो अलमारी से पैसे व चांदी के आभूषण व घर से 3 फोन कोई नामपता नामालुम व्यक्ति चोरी कर ले गया था। जिस संबंध में थाना सेक्टर-58 में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। 

पूछताछ में सामने आया कि आरोपित 20/21 सितंबर की रात को दिवार फांदकर घर के अंदर घुसा था और चोरी कर अपने दो अन्य दोस्तो के साथ वहां से फरार हो गया था। जिससे 1 फोन, 5 जोडी चांदी की पायल व 10,000 रुपये बरामद हुए है। जिसको माननीय न्यायलय में पेश कर जेल भेजा गया है। पूर्व में 2 आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
Celebrating Accessible Healthcare on World Pharmacists Day || India Book of Records

On World Pharmacists Day, we celebrate the vital role pharmacists play in making healthcare accessible to all. Davaindia Generic Pharmacy strengthened this mission by opening 79 pharmacy outlets across India in a single day on August 15, 2025.

<nis:link nis:type=tag nis:id=indiabookofrecords nis:value=indiabookofrecords nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=worldpharmacistsday nis:value=worldpharmacistsday nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=accessiblehealthcare nis:value=accessiblehealthcare nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=genericmedicines nis:value=genericmedicines nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ibr nis:value=ibr nis:enabled=true nis:link/>
बीमारियों और उनके इलाज के लिए किस पर भरोसा करना चाहिए?
इलाज से जुड़ी सही जानकारी के लिए किन बातों को समझना जरूरी है? जानिए Dr. BRC से
Helpline Number: 9312286540
WhatsApp Number: 9217351581
<nis:link nis:type=tag nis:id=drbrc nis:value=DrBRC nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthawareness nis:value=HealthAwareness nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=healthylifestyle nis:value=healthylifestyle nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=drbrchospitals nis:value=drbrchospitals nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=wellnessjourney nis:value=WellnessJourney nis:enabled=true nis:link/>
एनपीटीआई ने ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान तहत चलाया स्वच्छता अभियान

फरीदाबाद: 28 सितंबर।
Aonenews अरविन्द बक्शी 

देशभर में चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026’ के तहत सेक्टर-33, स्थित राष्ट्रीय विद्युत प्रशिक्षण प्रतिष्ठान (एनपीटीआई) के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बुढ़िया नाला पुल क्षेत्र, शेरशाह सूरी मार्ग में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की और स्वच्छता का संदेश दिया।

स्वच्छता में सहभागिता,स्वच्छ भारत-विकसित भारत’ विषय पर आयोजित इस अभियान का संचालन एनपीटीआई के महानिदेशक एवं केंद्रीय विद्युत प्राधिकरण के सदस्य (ग्रिड संचालन एवं वितरण) हेमंत जैन के दूरदर्शी नेतृत्व तथा प्रधान निदेशक (प्रशिक्षण) डॉ. इंदु माहेश्वरी के मार्गदर्शन में किया गया।
इस अवसर पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्रमदान करते हुए क्षेत्र में फैले कचरे की सफाई की तथा आमजन को स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। अभियान का उद्देश्य स्वच्छता को जन-आंदोलन का रूप देना और समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।

इस वर्ष का ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान पाँच प्रमुख स्तंभों पर केंद्रित है तथा इसमें जनभागीदारी को विशेष महत्व दिया गया है। अभियान के दौरान ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 तथा विभिन्न हितधारकों की भूमिकाओं और जिम्मेदारियों के संबंध में जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
इस अवसर पर डॉ. वत्सला शर्मा, निदेशक (प्रशिक्षण), शेखर ईश्वरदास महंत, निदेशक और डॉ. दीपक कुमार शर्मा, निदेशक (प्रोजेक्ट) सहित एनपीटीआई के उप निदेशक एवं सहायक निदेशकगण तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
6,616 KM Solo Ride in Just 6 Days! | India Book of Records

On World Tourism Day, celebrate the spirit of adventure with Shraiyans Mittal’s remarkable 6,616.6 km solo motorcycle expedition from Bakkhali to Koteshwar, completed in just 6 days, 12 hours and 50 minutes.

<nis:link nis:type=tag nis:id=worldtourismday nis:value=worldtourismday nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=indiabookofrecords nis:value=indiabookofrecords nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=solomotorcycleride nis:value=solomotorcycleride nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=motorcycleexpedition nis:value=motorcycleexpedition nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=recordride nis:value=recordride nis:enabled=true nis:link/> <nis:link nis:type=tag nis:id=ibr nis:value=ibr nis:enabled=true nis:link/>
हथीन थाना पुलिस ने चोरी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार, 2.04 लाख रुपये की नकदी बरामद।

Aonenews अरविन्द बक्शी 
पलवल। पुलिस अधीक्षक पलवल दीप्ति गर्ग, आईपीएस के कुशल दिशा-निर्देशन में कार्य करते हुए थाना हथीन पुलिस ने  मोटरसाइकिल की डिग्गी से पैसे चोरी करने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी से चोरी की गई कुल राशि में से 2,04,000 रुपये बरामद करने में सफलता हासिल की है।

हथीन थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार के अनुसार शिकायतकर्ता ओमप्रकाश निवासी हुडीथल, थाना हथीन, जिला पलवल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका लखनाका में रमला ब्रिक्स उद्योग नाम से ईंट भट्ठा है। गत 24 सितम्बर 2026 को भट्ठे पर ईंटों की पेमेंट के 3,50,000 रुपये आये थे, जो उनके मुनीम ने अपनी मोटरसाइकिल की डिग्गी में रखे थे। कुछ देर बाद डिग्गी का ताला टूटा मिला और उसमें रखे पैसे गायब थे। भट्ठे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच करने पर नौकर गुलाब पुत्र फकरुद्दीन, निवासी लखनाका, ताला तोड़कर पैसे चोरी करते हुए दिखाई दिया।

प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना हथीन में भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच अधिकारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी गुलाब को गिरफ्तार किया।
पुलिस द्वारा आरोपी से गहनता से पूछताछ की गई और अदालत से आरोपी का पुलिस रिमांड हासिल किया गया। रिमांड अवधि के दौरान आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आरोपी द्वारा पलवल आगरा चौक पर स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम से अपने खाते में जमा कराए गए 1,98,000 रुपये और छिपाकर रखे गए 6,000 रुपये नकद, इस प्रकार कुल 2,04,000 रुपये की राशि बरामद कर ली।

पुलिस टीम ने मामले की नियमानुसार कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
रक्तदान शिविर में बतौर मुख्य अतिथि विधायक पूर्व कैबिनेट मन्त्री पं मूलचन्द शर्मा ने शिरक़त क़ी

बल्लबगढ़,28 सितंबर।
Aonenews अरविन्द बक्शी 

मण्डल अध्यक्ष गौरव विरमानी द्वारा चावला कॉलोनी मण्डल की पूरी टीम क साथ सेवा संकल्प अभियान के तहत बल्लबगढ़ विधानसभा का एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन अग्रवाल धर्मशाला चावला कॉलोनी में किया |जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर माननीय विधायक पूर्व कैबिनेट मन्त्री पं मूलचन्द शर्मा शिरक़त क़ी जिसमें उनके साथ फरीदाबाद महानगर के माननीय जिला अध्यक्ष सोहनपाल छोंकर ,युवा जिला अध्यक्ष कार्तिक वशिष्ठ ,पार्षद महेश गोयल ,पार्षद सोनू वैष्ण्व ,पार्षद योगेश शर्मा ,पार्षद रवि भगत ,मार्किट कमेटी चेयरमैन संजीव बैंसला ,महावीर सैनी पूर्व चैयरमेन ,प्रधान प्रेम खटर ,बिटू पंजाबी ,सुषमा यादव ,अम्बिका वशिष्ठ ,मण्डल अध्यक्ष कुलदीप सिंह मथारू ,मण्डल अध्यक्ष पवन सैनी ,मण्डल अध्यक्ष विपिन त्यागी सहित अनेकों गणमान्य लोग साथ रहे |धर्मशाला में विधानसभा से ज्यादा से ज्यादा संख्या में अनेकों लोगों ने रक्तदान करके इस महान सेवा में भागीदारी क़ी |और अन्य स्वास्थ जाँच करवा कर गरीब लोगों को लाभ मिला |
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण का श्रवण किया

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश-प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

चंडीगढ़, 27 सितंबर।
Aonenews अरविन्द बक्शी 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने रविवार को गुरुग्राम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ रेडियो कार्यक्रम के 138वें संस्करण का श्रवण किया। इस अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत मुख्यमंत्री ने खेल के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और प्रदेश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया और लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने युग बॉक्सर को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2 स्वर्ण पदक तथा थाईलैंड में एशियन गोल्ड मेडल जीतने, निकिता सहरावत को अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में रजत पदक हासिल करने तथा सुबोध भट्ट को अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में 3 स्वर्ण एवं 2 कांस्य पदक जीतने की उपलब्धि के लिए सम्मानित किया। निशांत दायमा को राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती प्रतियोगिताओं में 1 स्वर्ण एवं 2 रजत पदक, सचिन को राष्ट्रीय जूनियर कुश्ती चैंपियनशिप में कांस्य पदक तथा प्रिया यादव को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 2 स्वर्ण, 2 रजत एवं 4 कांस्य पदक हासिल करने की उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। वहीं सृष्टि ने सीनियर विश्व चैंपियनशिप में चार बार पदक जीतकर तथा विवेक भारद्वाज ने तुर्की के इस्तांबुल में ग्लोबल ग्रेपलिंग सीरीज रेसलिंग में कांस्य पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्हें भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, गुरुग्राम के विधायक मुकेश शर्मा, हरियाणा विदेश सहयोग विभाग में मुख्यमंत्री के सलाहकार पवन चौधरी, गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा, पूर्व मंत्री जेपी दलाल एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में अशोक सिंहल के योगदान को किया स्मरण, अशोक सिंहल के जन्म शताब्दी वर्ष के उदघाटन समारोह में की शिरकत

अशोक सिंहल जी ने अपना जीवन भारत की सांस्कृतिक चेतना को जगाने के लिए समर्पित किया — मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

*युवाओं से भारतीय ज्ञान, भाषा, कला और संस्कृति से जुड़े रहने का आह्वान

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अशोक सिंहल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उन्होंने अपनी प्रतिभा, अपना समय और अपना संपूर्ण जीवन भारत की सांस्कृतिक चेतना को जगाने के लिए समर्पित कर दिया। श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में भी उन्होंने व्यापक जनसंपर्क और संगठन के माध्यम से इस आंदोलन को देश के अनेक भागों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्यमंत्री ने ये बातें रविवार को गुरुग्राम विश्वविद्यालय में विश्व हिंदू परिषद द्वारा आयोजित अशोक सिंहल के जन्म शताब्दी वर्ष के उदघाटन समारोह को संबोधित करते हुए कहीं। इससे पहले उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में अशोक सिंहल जी पर आधारित प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

समारोह में उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, सोहना के विधायक तेजपाल तंवर, पटौदी की विधायक बिमला चौधरी, गुरुग्राम विधायक मुकेश शर्मा और मेयर नगर निगम गुरुग्राम राजरानी मल्होत्रा उपस्थित रहीं।

*युवाओं के लिए प्रेरणा है अशोक सिंहल जी का जीवन*

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ महापुरुषों का जीवन ऐसा होता है, जिनकी प्रेरणा समय के साथ और गहरी होती जाती है। उनके आदर्श भावी पीढ़ियों को दिशा देते हैं और उनके त्याग से समाज को शक्ति मिलती है। अशोक सिंहल जी का जीवन युवाओं के लिए भी बड़ी सीख है। उन्होंने व्यक्तिगत उन्नति के अवसरों के बजाय अपने ज्ञान और सामर्थ्य को समाज के काम में लगाने का रास्ता चुना।

 सांस्कृतिक एकता और सामाजिक जुड़ाव को दिया महत्व*

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि अशोक सिंहल जी ने संतों, धर्माचार्यों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सामान्य परिवारों को व्यापक सांस्कृतिक उद्देश्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। भारत की भाषाओं, पहनावे और परंपराओं में विविधता होने के बावजूद सांस्कृतिक आत्मीयता का भाव हमारी विशेषता है। अशोक सिंहल जी के जीवन से आपसी संवाद बढ़ाने, विश्वास मजबूत करने और समाज में सहयोग की भावना विकसित करने की प्रेरणा मिलती है।

भारतीय ज्ञान परंपरा को समझने का युवाओं से आह्वान

मुख्यमंत्री ने कहा कि अपनी परंपराओं को समझना, प्रश्न पूछना, मूल ग्रंथों को पढ़ना और विद्वानों से संवाद करना युवाओं के व्यक्तित्व को समृद्ध करता है। अपनी विरासत का ज्ञान आत्मविश्वास देता है और दुनिया से सीखने तथा दुनिया को कुछ नया देने के लिए प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि मजबूत जड़ों वाला वृक्ष ही आकाश की ओर ऊंचा उठता है।

जन्म शताब्दी कार्यक्रमों को सेवा कार्यों से जोड़ने का आग्रह

मुख्यमंत्री ने विश्व हिंदू परिषद और सामाजिक संस्थाओं से जन्म शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों को सेवा के कार्यों से जोड़ने का आग्रह किया। उन्होंने बच्चों की पढ़ाई में सहयोग, रक्तदान, जरूरतमंद परिवारों तक स्वास्थ्य सहायता पहुंचाने, पौधरोपण और लगाए गए पौधों की देखभाल करने तथा युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए संवाद जैसे कार्यों को आगे बढ़ाने की बात कही।

सांस्कृतिक गौरव के साथ अच्छे आचरण का संदेश

मुख्यमंत्री ने कहा कि अशोक सिंहल जी की स्मृति में आयोजित यह समारोह समाज के प्रति अपने दायित्व को ईमानदारी से निभाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से अपने कौशल को निखारने, शिक्षकों से बच्चों में संस्कार जगाने, उद्यमियों से रोजगार के अवसर बढ़ाने और सामाजिक संगठनों से जरूरतमंद परिवारों तक सहायता पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारा सांस्कृतिक गौरव हमारे अच्छे आचरण में दिखाई देना चाहिए और हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हमारे आसपास कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।

अशोक सिंहल जी के सपनों को पूरा करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि — आचार्य लोकेश मुनि*

आचार्य लोकेश मुनि ने अशोक सिंहल जी के जीवन और उनके संकल्पों को स्मरण करते हुए कहा कि उनका सपना अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर, मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर और काशी में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर का भव्य निर्माण देखना था। उन्होंने कहा कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर का निर्माण अशोक सिंहल जी के संकल्प की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर और काशी में श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर से जुड़े उनके संकल्पों को आगे बढ़ाना ही अशोक सिंघल जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके विचारों और संकल्पों को आगे बढ़ाते हुए भारतीय संस्कृति, आस्था और विरासत के प्रति जागरूकता को मजबूत करना समाज की जिम्मेदारी है।
समारोह में केंद्रीय महामंत्री विश्व हिन्दू परिषद बजरंग लाल बागड़ा, गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर संजय कौशिक, विश्व हिंदू परिषद के प्रांत अध्यक्ष राधेश्याम चिलाना सहित अन्य पदाधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और युवा उपस्थित रहे।