
सीआईए पलवल टीम ने 10 किलो 205 ग्राम गांजा नशीले पदार्थ की तस्करी में संलिप्त आरोपी दबोचा।
Aonenews अरविन्द बक्शी
*जिला पलवल में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा, नशा तस्करी से जुड़ी गतिविधियां किसी सूचना मानस हेल्पलाइन पोर्टल नंबर 1933 पर दें-दीप्ति गर्ग, एसपी पलवल।
पलवल पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, आईपीएस के दिशा-निर्देशों में जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए स्टाफ पलवल की टीम ने नशीला पदार्थ (गांजा) तस्करी मामले में वांछित चल रहे आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
सीआईए पलवल प्रभारी निरीक्षक जगमिंदर सिंह ने बताया कि दिनांक 03 अगस्त 2026 को सीआईए स्टाफ की टीम गश्त व चेकिंग के दौरान पलवल-सोहना रोड पर मौजूद थी। मुखबिर खास से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रोहताश पुत्र रमेश निवासी गुप्ता गंज बाजार पलवल को 10 किलो 205 ग्राम गांजा सहित मौके से रंगे हाथ काबू किया था। जिस पर थाना शहर पलवल में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
आरोपी की गिरफ्तारी और रिकवरी
मामले की आगामी जांच के दौरान सीआईए स्टाफ पलवल के सहायक उप-निरीक्षक नेपाल सिंह की टीम ने दिनांक 29 सितम्बर 2026 को आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू पुत्र रमेश निवासी दरबार कुआं, कोट मोहल्ला, पलवल को गिरफ्तार किया।
पूछताछ व निशानदेही पर कार्रवाई
पूछताछ के दौरान आरोपी अरुण उर्फ बिल्लू की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल की गई स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को बरामद किया गया। जांच में सामने आया कि आरोपी अपने अन्य साथी के साथ मिलकर इस मोटरसाइकिल पर 10 किलो 205 ग्राम गांजा लेकर आया था और अपने भाई रोहताश को सौंपा था।
आरोपी को माननीय अदालत के समक्ष पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। नशा तस्करी से जुड़े किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।
पलवल पुलिस की आमजन से अपील
पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग, आईपीएस ने स्पष्ट किया है कि जिला पलवल में नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री और तस्करी में संलिप्त किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा जिले को नशामुक्त बनाने के लिए इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। नशा तस्करी से जुड़ी गतिविधियां किसी सूचना मानस हेल्पलाइन पोर्टल नंबर 1933 पर दें, पहचान गोपनीय रखी जाएगी।